Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »केदारनाथ के रास्ते में इन 8 जगहों के भी करें दर्शन, जीवन में आएगी शांति

केदारनाथ के रास्ते में इन 8 जगहों के भी करें दर्शन, जीवन में आएगी शांति

महादेव के जयघोष के साथ 25 अप्रैल से केदारनाथ धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं ने केदारनाथ की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। अगर आप भी केदारनाथ धाम यात्रा पर जाने वाले हैं तो केदारनाथ से जुड़ी और इसके आसपास की इन 8 जगहों के दर्शन भी जरूर करें।

kedarnath temple

देवप्रयाग संगम

Devprayag sanmgam

यह भगीरथी और अलकनंदा नदियों के संगम पर बसा हुआ है। यहीं पर दोनों नदियां सम्मिलित धारा में गंगा कहलाती हैं। दोनों नदियों के संगमस्थल पर दो अलग-अलग रंगों के पानी का मिलन स्पष्ट रूप से पता चलता है। इस क्षेत्र में आश्चर्यजनक रूप से एक भी कौवा दिखाई नहीं देता है।

मां धारी देवी मंदिर

Dharidevi temple

धारी देवी मंदिर में काली मां की आश्चर्यजनक मूर्ति स्थापित है, जो दिन में तीन बार अपना रुप बदलती है। यह मूर्ति सुबह में बालिका, दोपहर में युवती और शाम के समय में वृद्धा के रूप में नजर आती है। यह मंदिर झील के बीचोबीच स्थित है। यह चारधाम और उसके श्रद्धालुओं की रक्षक के रूप में जानी जाती हैं।

यह भी कहा जाता है कि 16 जून 2013 की शाम को धारी देवी का मंदिर तोड़ दिया गया था और उनकी मूर्ति को मूल स्थान से हटा दिया गया था। इसके कुछ घंटों बाद ही केदारनाथ में भयानक बाढ़ आयी थी जिसमें सब कुछ तहस-नहस हो गया था। बाद में मंदिर को फिर से पुराने स्थान पर ही बनाया गया।

रुद्रप्रयाग संगम

Redraprayag

केदारनाथ से 86 किमी दूर रुद्रप्रयाग संगम स्थित है। रुद्रप्रयाग अलकनंदा के पंच प्रयागों में से एक है। यह अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का संगमस्थल है। कहा जाता है कि इस स्थान पर नारद मुनी ने भगवान शिव की उपासना की थी और उनके कहने पर ही भगवान शिव में रौद्र रुप धारण किया था। यहां दोनों नदियों का संगमस्थल इतना सुन्दर है, ऐसा लगता है मानों दो बहनें आपस में गले मिल रही हो।

गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर

Guptakashi vishwanath

गुप्तकाशी का वहीं महत्व है, जो काशी का है। रुद्रप्रयाग से 35 किमी दूर गुप्तकाशी स्थित है। यह केदारनाथ का प्रमुख पड़ाव है। केदारनाथ की चढ़ाई यहीं से प्रारंभ होती है। यहां अर्द्धनारीश्वर का एक मंदिर है। मंदिर के निकट ही मणिकर्णिका कुंड है।

कहा जाता है कि महाभारत के युद्ध के बाद पांडव अपने पाप धोने के लिए भगवान शिव का दर्शन करने जा रहे थे लेकिन भगवान शिव उन्हें दर्शन नहीं देना चाहते थे। उस समय वह इस कुंड में छिप गये थे और यहीं उनके कानों के कुंडल की मणि गिर गयी। इसलिए इस कुंड को मणिकर्णिका कहा जाता है।

गौरी कुंड

Gaurikund

केदारनाथ से 14 किमी की दूरी पर स्थित गौरीकुंड से ही लोग केदारनाथ की पैदल यात्रा शुरू करते हैं। गौरीकुंड में गर्म पानी के दो कुंड हैं, जिनका तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस होता है। यहां गौरी मां को समर्पित एक मंदिर है जिसमें संध्या आरती देखने लायक होती है। मंदिर में एक पार्वतीशिला भी है, जिसके बारे में कहा जाता है कि मां पार्वती ने यहां बैठकर ध्यान लगाया था।

भुकुंड भैरव मंदिर

Bhukund Bhairav

केदारनाथ से आधा किमी की दूरी पर स्थित है भुकुंड भैरव का मंदिर। भुकुंड भैरव को केदारनाथ का रावल और यहां का क्षेत्रपाल भी कहा जाता है। केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले विधिविधान से भुकुंड भैरव की पूजा करने का विधान है। इस मंदिर में कोई छत नहीं है। यानी खुले आकाश के नीचे ही भगवान शिव भैरव के स्वरुप में निवास करते हैं। माना जाता है कि जब सर्दियों में केदारनाथ के कपाट बंद हो जाते हैं उस समय भैरव ही मंदिर की रखवाली करते हैं।

ऊखीमठ ओम्कारेश्वर मंदिर

Ukhimath

ऊखीमठ ओम्कारेश्वर मंदिर कोई एक मंदिर नहीं बल्कि कई मंदिरों का समूह है। यहां वाराही देवी, पंचकेदार लिंग दर्शन मंदिर, पंचकेदार गद्दीस्थल, भैरवनाथ मंदिर और भी कई मंदिर हैं। शीतकाल में जब केदारनाथ के कपाट बंद हो जाते हैं उस समय केदार बाबा की भोग मूर्ति की डोली, छत्र और त्रिशुल को ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रतिष्ठित किया जाता है। फिर मंदिर खुलने से पहले उन्हें ले जाकर केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रतिष्ठित कर दिया जाता है।

त्रियुगीनारायण मंदिर

Triyuginarayan

यह प्राचीन मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यहां भगवान नारायण भूदेवी के साथ विराजमान है। इस मंदिर का महत्व इसलिए भी काफी ज्यादा है क्योंकि इसे शिव-पार्वती का विवाह-स्थल माना जाता है। इस विवाह में ब्रह्मा आचार्य और भगवान विष्णु ने पार्वती के भाई का कर्तव्य निभाया था।

मंदिर के ठीक सामने एक अखंड ज्योति जलती है। इसके बारे में कहा जाता है कि यह शिव-पार्वती के विवाह के समय से जलती आ रही है। मंदिर के सामने स्थित ब्रह्मशिला को इस दिव्य विवाह का वास्तविक स्थल माना जाता है। मंदिर के पास ही कई पवित्र सरोवर भी हैं।

FAQs
केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा कौन करता है?

जब शीतकाल में केदारनाथ मंदिर को बंद कर दिया जाता है, उस समय माना जाता है कि केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी भैरव भुकुंड की होती है।

चारधाम की रक्षक किसे माना जाता है?

धारीदेवी को चारधाम की रक्षक माना जाता है। उनके मंदिर की खासियत यह है कि गर्भगृह में स्थापित मूर्ति दिन में 3 बार अपना स्वरूप बदलती है। सुबह में वह छोटी बच्ची, दोपहर में युवती और शाम के समय वह वृद्धा के रूप में नजर आती हैं।

शिव-पार्वती का विवाहस्थल कौन सा है?

माना जाता है कि शिव-पार्वती का विवाह त्रियुगीनारायण मंदिर में हुआ था। यहां भगवान विष्णु भूदेवी के साथ विराज करते हैं। शिव-पार्वती का विवाह ब्रह्मा ने करवाया था जिसमें भगवान विष्णु ने पार्वती के भाई का कर्तव्य निभाया था।

केदारनाथ के आसपास कौन सी जगहों पर घूमने जा सकते हैं?

केदारनाथ के आसपास कई धार्मिक स्थल हैं जहां आप दर्शन करने जा सकते हैं। इनमें गौरीकुंड, रुद्रप्रयाग, त्रियुगीनारायण मंदिर, ऊखीमठ, गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर आदि शामिल हैं। केदारनाथ के दर्शन के साथ भुकुंड भैरव का भी दर्शन जरूर करें।

NativePlanet Travel

More News

Read more about: kedarnath uttrakhand
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+