Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्‍यों जाना चाहिए हिमाचल प्रदेश के छोटे से गांव राजगढ़ में ?

क्‍यों जाना चाहिए हिमाचल प्रदेश के छोटे से गांव राजगढ़ में ?

क्‍यों जाना चाहिए हिमाचल प्रदेश के छोटे से गांव राजगढ़ में ?

By Namrata Shatsri

हिमाचल प्रदेश का राजगढ़ एक ऐसा स्‍थान है जिसकी खूबसूरती यहां आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्‍ध कर देती है। इस जगह का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां आकर आपको एक अलग ही अनुभव होगा।

हम आपको अपने लेख के जरिये आपको बतायेंगे राजगढ़ की पांच खूबियाँ, जिसके चलते आपको राजगढ़ की सैर जरुर करनी चाहिए...

सादगी के लिए मशहूर

सादगी के लिए मशहूर

इस छोटे से गांव के लोग शहरवासियों की तुलना में काफी सादा जीवन जीते हैं और इनके पास बहुत ही कम सुख-सुविधाएं होती हैं। यहां के लोग आधुनिकीकरण से दूर एक खुशहाल जीवन जीते हैं। यहां के लोगों का सादगी से भरा जीवन और संस्‍कृति आपको इनसे प्‍यार करने पर मजबूर कर देगी।

कई झरने कर देंगें मंत्रमुग्‍ध

कई झरने कर देंगें मंत्रमुग्‍ध

राजगढ़ में हर 10 से 20 किमी के बीच सड़क के किनारे आपको झरना बहता दिख जाएगा। प्राकृतिक छटाओं के बीच इन झरनों का सौदर्य आपके मन को ताज़गी से भर देगा। रोंदी से हाइकिंग रूट के दौरान आपको एक के बाद एक कई सुंदर और आकर्षित झरने देखने को मिलेंगें।PC:Chettouh Nabil

शिरगुल महाराज मंदिर

शिरगुल महाराज मंदिर

3640 मीटर की ऊंचाई पर बना 5000 साल पुराना शिगुल महाराज मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। ये मंदिर इस स्‍थान का मुख्‍य आकर्षण है। इस स्‍थान पर बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं। मान्‍यता है कि इस मंदिर में स्‍थापित शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भक्‍तों के सारे पाप नष्‍ट हो जाते हैं।

PC: Hariom5463

प्रकृति के है बेहद करीब

प्रकृति के है बेहद करीब

अगर आप रोमांच से भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो आपको राजगढ़ के जंगलों में आना चाहिए। यहां अनके वनस्‍पति और जीव भी पाए जाते हैं। यहां पर मुख्‍य रूप से रोदेंद्रॉन आर देवदार के वृक्ष हैं जिनमें आप पशुओं की अनेक प्रजातियों को छिपते हुए देख सकते हैं। यहां पर आप तेुदंआ भी देख सकते हैं।

वन्‍यजीव और प्रकृति प्रेमियों के लिए ये जगह किसी जन्‍नत से कम नहीं है। यहां पर आप हिमालय मोनाल, इंडियन पीफाउल जैसे कई पशु और पक्षियों की प्रजातियां देख सकते हैं।PC: unknown

चुरधर चोटि पर बेस कैंप

चुरधर चोटि पर बेस कैंप

चुरधर चोटी को चुरी चांदनी धर भी कहा जाता है जिसका मतलब होता है बर्फीली चोटियों की चुडियां। इस राज्‍य में हिमालय की पहाडियों में ये सबसे ऊंची चोटी बताई जाती है।

इस पर्वत चोटि पर ट्रैक की शुरुआत खड़ी चढ़ाई से होती है और फिर घने जंगलों, खेतों और घास के मैदानों से होकर गुज़रती है। यह शिखर 56 वर्ग किमी वन अभयारण्य के भीतर स्थित है।PC: unknown

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+