Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिवाली के बाद दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, कैसा है बाकि महानगरों का हाल?

दिवाली के बाद दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, कैसा है बाकि महानगरों का हाल?

पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली की हवा में घुलता जहर पर्यावरणविदों की चिंता का कारण बना हुआ था। लेकिन दिवाली के बाद यह स्थिति और भी गंभीर बन गयी। पटाखों पर बैन होने के बावजूद दिवाली के बाद दिल्ली का औसत प्रदूषण एकबार फिर से खतरनाक स्तर पर पहुंचा है।

जिसे लेकर पर्यावणविदों ने चिंता जाहिर की है। शुक्रवार की सुबह दिल्ली में नेहरू नगर, पटपड़गंज, अशोक विहार और ओखला आदि का AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) का स्तर 350 से 400 के बीच पहुंच गया। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि कोलकाता, मुंबई, पटना, लखनऊ आदि शहरों का भी यहीं हाल रहा।

mumbai firecrackers

दिल्ली में जहर बनी हवा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सुबह 6 बजे तक दिल्ली में जगह-जगह पर वायु की गुणवत्ता का सूचकांक (AQI) का स्तर बेहद खराब रहा। दिल्ली में दिवाली की रात को हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली और एनसीआर में आधी रात को प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा खतरनाक स्तर पर पहुंच गया था।

हालांकि आधी रात के बाद प्रदूषण में थोड़ी गिरावट तो दर्ज की गयी लेकिन उसके बाद से लेकर आज सुबह तक स्थिति वैसी ही बनी हुई है। बता दें, दिल्ली में लगातार हवा जहरीली बनी हुई है। पिछले 2 दिनों में हालातों में थोड़े से सुधार तो देखे गये थे लेकिन दिवाली के दिन हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली की AQI में वृद्धि की आशंका भी जाहिर की गयी थी, जो सच भी साबित हुई।

दिल्ली में कहां कितना रहा AQI

इलाका AQI
अशोक विहार 384
अलीपुर 350
जवाहरलाल नेहरू 340
लोधी रोड 352
द्वारका 349
बुराड़ी क्रॉसिंग 394
IGI एयरपोर्ट 375
आनंद विहार 396
आया नगर 352
बवाना 388
चांदनी चौक 336
नरेला 288
नजफगढ़ 329
ऑरोविंदो मार्ग 312
सोनिया विहार 392
पंजाबी बाग 391
नॉर्थ कैंपस 390
दिलशाद गार्डन 257
air pollution delhi

मुंबई भी पहुंचा दिल्ली के करीब

बात अगर दूसरे महानगरों की करें तो दिवाली की रात मुंबई में हुई आतिशबाजी के बाद हवा में प्रदूषण की मात्रा दिल्ली के करीब ही पहुंच गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार खुली हवा में सांस लेने के लिए हानिकारक कण PM2.5 के महीन कण सुरक्षित सीमा से कहीं ज्यादा हो गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में जिन इलाकों में प्रदूषण की मात्रा सर्वाधिक ज्यादा दर्ज की गयी, वो हैं :

  • खेरवाड़ी (बांद्रा ईस्ट)
  • नेवी नगर (कोलाबा)
  • बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स
  • देवनार
  • बायकुला
  • सेवरी, मुलुंड पश्चिम
  • चेंबूर
  • वर्ली
  • कांदिवली पश्चिम
  • मलाड पश्चिम
  • विले पार्ले पश्चिम
  • बोरीवली पूर्व
  • घाटकोपर
  • सिद्धांत नगर (वर्ली)
  • पवई
  • कांदिवली पूर्व
  • वसई पश्चिम
  • बोरीवली पश्चिम

दिवाली के पटाखों ने बढ़ाया कोलकाता में ध्वनि प्रदूषण

कोलकाता में आवाज वाले पटाखों पर बैन लगाने के बावजूद दिवाली की रात को महानगर में काफी ध्वनि प्रदूषण दर्ज किया गया। दिवाली की रात को जहां महानगरवासी देवी काली की आराधना में व्यस्त रहे लेकिन कुछ इलाकों में लोगों ने खूब पटाखे फोड़े। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात से लेकर शुक्रवार की भोर तक कोलकाता में सबसे ज्यादा ध्वनि प्रदूषण दर्ज किया गया।

औद्योगिक क्षेत्र कसबा में रात को 10 बजे जहां ध्वनि प्रदूषण की मात्रा 75 डेसीबल होना चाहिए, वहीं रात को 12 बजे वहां ध्वनि प्रदूषण की मात्रा 104.6 डेसीबल पर पहुंच गया। अस्पताल परिसर के आसपास के इलाके, जिसे साइलेंट ज़ोन में रखा जाता है, वहां भी रात को 12 बजे के बाद काफी ज्यादा ध्वनि प्रदूषण दर्ज की गयी। न्यू मार्केट, पाटुली, एसएसकेएम परिसर, सॉल्टलेक, बागबाजार, टॉलीगंज, तारातल्ला आदि इलाकों में भी दिवाली को आधी रात के बाद भारी मात्रा में ध्वनि प्रदूषण दर्ज किया गया।

kali puja kolkata

पटना समेत बिहार में बिगड़ी हालत

दिन में पछुआ हवा की रफ्तार कम होने की वजह से रात के वक्त कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में बिहार के मौसम में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकता है। रात के न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। इसके साथ ही शुष्क हवा के कारण आसमान भी साफ रहेगा और सुबह के समय अब हल्का-हल्का कोहरा छा सकता है।

बिहार में दिवाली के बाद कहां कितना रहा AQI

जिला AQI
पूर्णिया 280
हाजीपुर 265
बेतिया 243
कटिहार 211
मुजफ्फरपुर 187
किशनगंज 168
पटना 150
भागलपुर 150
बेगुसराय 150

गैस चेंबर बना उत्तर प्रदेश

दिवाली की रात को छुड़ाए गये पटाखों से निकली जहरीले धुआं ने उत्तर प्रदेश के कई शहरों की स्थिति काफी खराब कर दी है। दिवाली के बाद लखनऊ, प्रयागराज, मुरादाबाद, नोएडा आदि की हवा काफी ज्यादा खराब दर्ज की गयी। बताया जाता है कि दिन के समय गर्मी और रात के वक्त सर्दी होने के साथ ही प्रदूषण का बढ़ना स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक माना जा रहा है। गाजियाबाद के कई इलाकों में AQI गंभीर श्रेणी में पहुंच गया, जहां लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है।

UP में कहां कितना रहा प्रदूषण

शहर AQI
नोएडा 332
मेरठ 326
आगरा 160
हापुड़ 312
कानपुर 210
मुरादाबाद 373
लखनऊ 174
बुलंदशहर 286
संभल 384

More News

Read more about: delhi weather kolkata
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+