Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »28 सितंबर से अरुणाचल प्रदेश की जीरो घाटी शुरू होने वाला है Ziro Music Festival

28 सितंबर से अरुणाचल प्रदेश की जीरो घाटी शुरू होने वाला है Ziro Music Festival

अरुणाचल प्रदेश की हरी भरी जीरो घाटी में सबसे बड़ा Ziro Music Festival 28 सितंबर से शुरू होने वाला है। इस आउटडोर म्यूजिक फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी काफी संख्या में लोग जीरो घाटी में पहुंचेंगे। यह किसी भी आम म्यूजिक फेस्टिवल से काफी अलग होगा।

Music festival

यह एक ऐसा फेस्टिवल है जो ना सिर्फ म्यूजिक लवर्स बल्कि कल्चर लवर्स को भी आकर्षित करता है। इस म्यूजिक फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए देश के हर एक कोने से कलाकार यहां पहुंचते हैं।

4 दिनों तक चलने वाले इस म्यूजिकल फेस्टिवल को जीरो घाटी में रहने वाले अपातानी जनजाति के लोग ही होस्ट करते हैं। इस साल Ziro Festival of Music 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगी। बता दें, इस जनजाति के लोग अपनी मेहमानवाजी और म्यूजिक के प्रति अपने लगाव के कारण दुनिया में काफी लोकप्रिय हैं।

ziro arunachal pradesh

यह म्यूजिक फेस्टिवल एनर्जी का पावर हाउस होता है, जिसमें शामिल होने वाला हर एक म्यूजिक लवर एनर्जी के इस सागर में गोते लगाता है। इस म्यूजिक फेस्टिवल की शुरुआत साल 2012 में बॉबी हैनो और मेनव्होपॉज गिटारिस्ट अनुप कुट्टी ने की थी। जीरो घाटी ने यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी अपना नाम दर्ज करवा लिया है। इस साल Ziro Music Festival में शिवमनी, ली रोनाल्डो, स्टीव शैली, शाएर एनफंक, पीटर कैट रिकॉर्डिंग कंपनी, मेनव्होपॉज, गुरु यूर्बेन मशांगा और बार्मर ब्वॉयज के शामिल होने की संभावना है।

Music Festival

इसके अलावा देश-विदेश से और भी कई कलाकार होंगे जो इस आउटडोर म्यूजिक फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगे। अरुणाचाल प्रदेश के जीरो घाटी में पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट गुवाहाटी है। यहां से जीरो घाटी तक पहुंचने में करीब 7 घंटों का समय लग जाता है। ईटानगर से जीरो घाटी के लिए बसें भी मिल जाएंगी।

More News

    Read more about: arunachal pradesh festival
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+