Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रामभक्तों के लिए रास्ता बनेगा आसान, अयोध्या में जल्द शुरू हो सकती है इलेक्ट्रिक बस सेवा

रामभक्तों के लिए रास्ता बनेगा आसान, अयोध्या में जल्द शुरू हो सकती है इलेक्ट्रिक बस सेवा

अयोध्या में एक ओर तेजी से श्री रामलला का भव्य मंदिर तैयार किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर भक्तों की सुविधा के लिए भी तमाम जतन किए जा रहे हैं। श्रीराम की नगरी में जैसे-जैसे भव्य मंदिर निर्माण कार्य संपन्न हो रहा है, वैसे-वैसे देश-विदेश से रामभक्तों की भीड़ लगातार अयोध्या आ रही है। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि मंदिर निर्माण पूरा होते ही प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश से अपने आराध्य श्रीराम का दर्शन करने के लिए यहां आएंगे।

electric bus

अयोध्या आने के लिए उनको सुगम मार्ग उपलब्ध हो इसके लिए जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ और राम पथ का निर्माण प्रगति पर है। निर्माणाधीन पथों पर यात्रियों को यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए योगी सरकार शीघ्र ही ई-बस सेवा प्रारंभ करने जा रही है।

कब से शुरू होगी ई-बस सेवा

मिली जानकारी के अनुसार जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ और राम पथ का निर्माण पूरा होने से पहले ही अयोध्या धाम में ई-बस सेवा की शुरुआत हो जाएगी। राज्य सरकार ने अयोध्या समेत राज्य के विभिन्न तीर्थ स्थानों के लिए योजनाएं बनायी हैं। इन योजनाओं के सफल संचालन के लिए जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने की प्रक्रिया शुरू होगी। बताया जाता है कि राज्य भर के लिए एक साथ ही ई-बसें खरीदी जाएंगी। अयोध्या नगर निगम की ओर से संचालित की जाने वाली इस योजना को लेकर एडीए के वीसी और नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि शासन स्तर से 25 इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा अयोध्या के लिए स्वीकृत किया गया है।

यह बसें सितंबर माह में अयोध्या नगर निगम को मिलने की उम्मीद है। इन बसों के वर्कशाप एवं चार्जिंग स्टेशन के निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश जल निगम की सी एण्ड डीएस यूनिट-44 को दिया गया है। वर्कशाप व डिपो के निर्माण के अलावा चार्जिंग स्टेशन के निर्माण के लिए चयनित एजेंसी को साढ़े 12 करोड़ की राशि आवंटित कर दी गयी है।

ई-बस सेवा का हो चुका है ट्रायल

अयोध्या में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए चैत्र रामनवमी मेला के दौरान ट्रायल किया गया था। इसके लिए लखनऊ डिपो से बसें यहां भेजी गयी थीं। इसके साथ व्यवस्था की देखरेख के लिए लखनऊ से ही एआरएम समेत आधा दर्जन कर्मचारियों को भी अस्थाई रूप से तैनात किया गया था। इन बसों की चार्जिंग के लिए हाइवे पर स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डे के परिसर में ही चार्जिंग स्टेशन बनाया गया था। यद्यपि रामपथ का निर्माणकार्य चलने के कारण इनका संचालन शहर के बाहर ही किया गया था।

राज्य की ओर से संचालित इलेक्ट्रिक बसों को निःशुल्क ही 9 दिनों तक चलाया गया था। बस संचालन की सफलता के बाद यह निर्णय लिया गया था कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और निर्माणाधीन पथों का निर्माण पूरा होने के साथ ही अयोध्या नगर में बाहर से आने वाले राम भक्तों को अयोध्या दर्शन करने के लिए ई-बस सेवा उपलब्ध ही कराई जाएगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+