Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गुजरात के नवसारी में अचानक आयी बाढ़ में फंसे 1200 पर्यटकों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला

गुजरात के नवसारी में अचानक आयी बाढ़ में फंसे 1200 पर्यटकों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला

पिछले कुछ दिनों से गुजरात में हो रही लगातार बारिश की वजह से गुजरात के डांग जिले में अंबिका और कावेरी नदियां उफान पर है। इस बीच वासंदा के वांगन झरने में अचानक आयी बाढ़ की वजह से फंस गये लगभग 1200 पर्यटकों ने प्रशासन को गहरी में डाल दिया था।

हालांकि बाद में नवसारी पुलिस ने कई घंटे के ऑपरेशन के बाद सभी पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया है। बताया जाता है कि पिछले 24 घंटों में 142 तालुकाओं में भारी से अतिभारी बारिश हुई है।

gujarat flood like situation

इस बारे में नवसारी के SP सुशील अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि नवसारी में वाटर फॉल पर लगभग 1200 पर्यटक घूमने गये थे। उसी समय अचानक भारी बारिश होने लगी, जिसमें सभी पर्यटक फंस गये। जैसे ही पर्यटकों के फंसने की जानकारी नवसारी पुलिस कंट्रोल रूम को मिली, तुरंत मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गयी। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से वहां फंसे सभी पर्यटकों को बचा लिया गया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान 100 चारपहिया और 120 दो पहिया वाहन, बच्चे और कई वरिष्ठ नागरिकों को भी बचाया गया है। अग्रवाल ने सभी पर्यटकों से अनुरोध किया है कि जब भी वे मानसून के समय किसी वाटरफॉल पर घूमने जा रहे हों, तो सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने यह भी सलाह देते हुए कहा कि अगर कोई अवांछनीय घटना घट जाती है तो तुरंत स्थानीय पुलिस को इस बारे में सूचित करें।

बता दें, बीती रात भर हुई मूसलाधार बारिश की वजह से राज्य के वापी और वलसाड में भयंकर जलभराव की स्थिति पैदा हो गयी है। इस वजह से आम जनजीवन भी काफी अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक राज्य के बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, छोटा उदयपुर, नर्मदा, भरूच, डांग, तापी और कच्छ जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

gujarat navsari flood

नवसारी जिले में भी शुक्रवार की रात को हुई भारी बारिश की वजह से सभी रोड जलमग्न हो गये हैं। गुजरात के 48 जलाशय अब अपनी पूरी क्षमता पर पहुंच चुके हैं। इनमें से 9 जलाशय तो 90-100 प्रतिशत की क्षमता पर पहुंच चुके हैं।

More News

    Read more about: gujarat waterfall
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+