Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अंतरिम बजट 2024-25 : 3 नये रेल कॉरिडोर समेत पर्यटन क्षेत्र के लिए और क्या रहा महत्वपूर्ण!

अंतरिम बजट 2024-25 : 3 नये रेल कॉरिडोर समेत पर्यटन क्षेत्र के लिए और क्या रहा महत्वपूर्ण!

1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तिय वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट पेश किया। हालांकि इस बार के बजट में न तो किसी पर बोझ बढ़ाया गया और न ही किसी को कोई राहत देने वाला है। बजट में दूसरे क्षेत्रों के साथ ही खास तौर पर पर्यटन क्षेत्र का भी उल्लेख वित्त मंत्री ने किया।

nirmala sitharaman budget 2024

इसके अलावा अपने बजट भाषण में उन्होंने भारतीय रेलवे को लेकर भी उन्होंने अपनी कई योजनाओं के बारे में बात की। पिछले कुछ दिनों में भारत में पर्यटन विभाग काफी अधिक विकासित हुआ है। सामान्य पर्यटन के साथ-साथ भारत में अध्यात्मिक पर्यटन भी काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। वित्त मंत्री ने इसका उल्लेख अपने बजट भाषण में भी किया।

भारतीय रेलवे यात्रियों के अनुभव को और भी बेहतर बनाने के लिए 40,000 सामान्य रेलवे कोच को वंदे भारत के कोच की तरह ही बनाने का फैसला लिया है। इससे न सिर्फ भारत में रेलवे का आधुनिकीकरण होगा बल्कि यात्री भी बेहतर यात्रा अनुभव के साथ अपने सफर का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ-साथ रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित कर सकेगी। वंदे भारत कोच में आम कोचों को परिवर्तित करने से यात्रा का समय घटेगा जिससे कम समय में अधिक यात्री यात्रा कर सकेंगे। इसका असर देश की वित्तिय अवस्था पर भी होगा।

president draupadi murmu and nirmala sitharaman

अपने बजट भाषण में उन्होंने कहा कि 25,000 किमी से अधिक नयी पटरियां बिछाने के साथ ही भारत रेलवे में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हासिल करने के कगार पर है। बाद में, राष्ट्रपति मुर्मू ने सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों की शुरुआत और देश भर में वंदे भारत ट्रेनों को व्यापक रूप से अपनाने की भी सराहना की। अमृत भारत परियोजनाओं के तहत करीब 1300 रेलवे स्टेशनों को स्मार्ट रेलवे स्टेशन में परिवर्तित किया जा रहा है। इन सभी स्टेशनों को बेहतर बनाने के साथ-साथ यात्री सुविधाओं को भी बेहतर किया जा रहा है। इसके साथ ही यात्रियों को टिकट में काफी रियायत भी दी जा रही है।

nirmala sitharama with others

भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए वित्त मंत्री ने बड़े शहरों में मेट्रो रेल और नमो भारत सेवाओं का विस्तार करने की घोषणा भी अपने बजट भाषण में की। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे भारत के मध्यम वर्ग का विस्तार होगा, आबादी की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने में परिवहन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। निर्मला सीतारमण ने टियर 2 और टियर 3 शहरों को विमान के माध्यम से बड़े शहरों से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि ई-वाहनों व ई-बसों का सार्वजनिक परिवहन के लिए अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में एक बार फिर से लक्षद्वीप का मुद्दा उठाया और कहा कि लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नयी परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग भी आज पर्यटन में दिलचस्पी लेने लगा है। लोग बाहर घूमने-फिरने जाना पसंद कर रहे हैं। राज्यों को पर्यटन के लिए विकास के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। डिजीटल इंडिया के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए उन्होंने कहा कि राज्यों को पर्यटन क्षेत्रों की ब्रांडिंग के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+