Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कभी आगरा किले से कंट्रोल की जाती थी शहर की रफ्तार, 150 सालों में तीन जगहों से चली सरकार

कभी आगरा किले से कंट्रोल की जाती थी शहर की रफ्तार, 150 सालों में तीन जगहों से चली सरकार

आगरा, जिसके बारे में बताने ही शायद बेवकूफी है। दुनिया के सातवें अजूबे को बिठाए ये शहर किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इस शहर में धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का एक समायोजन देखने को मिलता है, जो इस शहर की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करती है। आज हम आगरा से जुड़े एक ऐसे में तथ्य के बारे में बात करेंगे, जो अपने आप में बेहद खास है।

आगरा नगर पालिका का गठन कब हुआ था?

दरअसल, आज हम इस लेख में आगरा नगर पालिका के बारे में बात करेंगे। जी हां, आगरा के नगर पालिका के बारे में, जिसके बारे में शायद आपको जानना चाहिए। इसका इतिहास करीब 150 साल पुराना है, जिसका संबंध आगरा किले से बताया जाता है। साल 1863 में आगरा नगर पालिका का गठन हुआ था, जो अब तक तीन जगहों पर ट्रासंफर हो चुका है।

agra fort

आगरा नगर पालिका पहली बार कहां से संचालित किया गया था?

जब आगरा नगर पालिका का गठन हुआ था, तब इसका कार्यालय शहर में स्थित आगरा किले में बनाया गया था और यही से शहर की भागदौड़ संभाली जाती थी। लेकिन 37 साल बाद साल 1900 का वो समय आया जब नगर पालिका को मोतीगंज स्थित दाराशिकोह की लाइब्रेरी से संचालित किया जाने लगा और फिर 50 साल बाद इसकी जगह फिर से परिवर्तित की गई और साल 1960 में इसे एमजी रोड पर शिफ्ट कर दिया गया।

शुरुआत में आगरा नगर पालिका में कितने सदस्य होते थे?

जब पहली बार शहर के नगर पालिका का गठन हुआ था, तब भारत में ब्रिटिश हुकूमत चल रही थी। शुरुआती दौर में मजिस्ट्रेट ही बोर्ड के अध्यक्ष होता था और इसके सभी सदस्य सरकारी होते थे। लेकिन बाद में 21 सदस्यों का बोर्ड बना दिया गया, जिसमें 5 सरकारी व 16 गैर-सरकारी सदस्यों का चुनाव होने लगा।

agra fort

आगरा नगर पालिका ने पहली बार वाहन टैक्स कब लगाया?

इसमें 5 सरकारी सदस्यों में चेयरमैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सिविल सर्जन के साथ ब्रिटिशों द्वारा नामित दो अधिकारी भी शामिल होते थे। इसके अलावा 16 गैर-सरकारी सदस्यों में 16 वार्डों से जनता के मुखिया को नामिक किया जाता था। तकरीबन 30 साल तक यमुना नदी के पुल से आवागमन, नाव से सवारी या आयात पर ही नगर पालिका टैक्स वसूला करती थी। लेकिन 1893 का वो समय आया, जब पहली बार वाहनों और जानवरों पर टैक्स लगाया गया। इसके पिछले साल 1892 से वाटर टैक्स भी लगा दिया गया था।

शहर से धीरे-धीरे जनसंख्या वृद्धि हुई और गंदगी भी काफी बढ़ती गई, जिससे साल 1902 में पहली बार शहर में सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ। यह तकरीबन दो वर्षों तक चला, जिसमें करीब 80 हजार रुपये का खर्च आया था। यह सीवर लाइन हाथीघाट से आगे और आगरा किला के पास यमुना में जाकर मिलती थी।

आगरा में घूमने वाली जगहें

1. ताजमहल - Tajmahal In Hindi
2. आगरा का किला - Agra Fort In Hindi
3. बुलंद दरवाज़ा - Buland Darwaza In Hindi
4. मेहताब बाग - Mehtab Bag In Hindi
5. अकबर का मकबरा - Akbar's Tomb In Hindi
6. मरियम उज जमानी का मकबरा - Mariyam's Tomb In Hindi
7. इत्मद-उद-दौलाह का मकबरा - Itmad-ud-Daulahh's Tomb In Hindi
8. सुर सरोवर पंछी अभ्यारण - Sur Sarovar Birds Santuary In Hindi
9. ताज संग्रहालय - Taj Museum In Hindi
10. आराम बाग - Aaram Bag In Hindi
11. श्री मनकामेश्वर मंदिर - Shri Mankameshwar Temple In Hindi
12. बालकेश्वर मंदिर - Balkeshwar Temple In Hindi

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X