Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »6 हिल स्टेशन जहां सीधे फ्लाईट से पहुंच सकते हैं, नहीं नापनी पड़ती घुमावदार पहाड़ी सड़कें

6 हिल स्टेशन जहां सीधे फ्लाईट से पहुंच सकते हैं, नहीं नापनी पड़ती घुमावदार पहाड़ी सड़कें

समतल और शहरों में पड़ रही भयानक गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ों पर घूमने जाने की इच्छा तो है लेकिन बस एक वजह से प्लान बनते-बनते रुक जाता है। Motion Sickness. यानी पहाड़ों पर घुमावदार सड़कों से होकर जैसे-जैसे गाड़ी या बस आगे बढ़ती है तो जी मितलाना, माईग्रेन की समस्या, सिर दर्द, सिर में चक्कर आना और कई बार तो उल्टी जैसी परेशानियां भी शुरू हो जाती हैं जो घूमने जाने का पूरा मजा ही किरकिरा कर देती हैं।

ऐसे में क्या जिन लोगों को Motion Sickness की समस्या है, वे पहाड़ों पर घूमने ही नहीं जाएंगे! क्यों नहीं...पहाड़ों के घुमावदार रास्तों से बचने का सबसे आसान तरीका है घूमने जाने के लिए ऐसे हिल स्टेशंस का चुनाव करना जहां सीधे फ्लाईट से पहुंचा जा सकता है।

hill stations

ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बता रहे हैं जो एयरपोर्ट से सीधे जुड़े हुए हैं -

कश्मीर

इस लिस्ट में सबसे ऊपर जिस हिल स्टेशन का नाम है, वह है कश्मीर। कश्मीर की सुन्दरता को शब्दों में ढाल पाना बेहद चुनौतीपूर्ण काम है। पहाड़ों की गोद में बसे कश्मीर को भले ही हिल स्टेशन की लिस्ट में रखा जाता है लेकिन यह एक घाटी में बसी जगह है।

अगर जाने के लिए पर्यटकों के पास श्रीनगर और जम्मू, दो एयरपोर्ट्स के विकल्प हैं। इन दोनों विकल्पों में से किसी भी एक को अपनी सुविधानुसार चुन लें। कश्मीर के आसपास बसी जगहों में सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगाम या फिर चंदनवाड़ी तक पहुंचने में आपको कोई भी पहाड़ी घुमावदार सड़क पार नहीं करनी होगी।

flight connected hill stations

देहरादून

गर्मी की छुट्टियों को शांति और सुकून के साथ बिताने के लिए देहरादून भी एक शानदार विकल्प हो सकता है। देहरादून में स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से देशभर के दूसरे कई बड़े शहरों के लिए सीधी उड़ान सेवा उपलब्ध होती है। इस एयरपोर्ट पर उतरकर पर्यटक चाहे तो देहरादून में ही अपनी छुट्टियां बीता सकते हैं या फिर मात्र 54 किमी दूर मसूरी जा सकते हैं। प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए मसूरी एक अच्छी जगह है।

shimla hill station

शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। शिमला एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहां गर्मियों और सर्दियों, दोनों मौसम में ही पर्यटक आते रहते हैं। शिमला एयरपोर्ट की वजह से यह शहर देश के दूसरे शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

गर्मी के मौसम में अगर आपको शिमला में पर्यटकों की अधिक भीड़ महसूस हो रही है, तो इसके जुड़वां शहर मनाली भी जा सकते हैं जो यहां से महज कुछ किमी की दूरी पर ही मौजूद है। रास्ता भले ही थोड़ा पहाड़ी है लेकिन आसपास के परिदृश्यों का आनंद उठाते हुए कब आप मनाली पहुंच जाएंगे, पता ही नहीं चलेगा।

manali hill station

गंगटोक

सिक्किम की राजधानी गंगटोक से महज 28.7 किमी की दूरी पर ही पैकयॉन्ग एयरपोर्ट मौजूद है। एयरपोर्ट से शहर तक की महज 29 किमी की दूरी को पर्यटक बड़ी आसानी से ही हंसते-गाते तय कर लेते हैं। अगर आप गंगटोक आने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां से कंचनजंघा की असामान्य रूप को निहारने का कोई भी मौका मत गंवाइएगा।

यह दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है और यकिन मानिए सूर्योदय के समय जब सूरज की किरणें इसकी चोटियों पर पड़ती है, तब ऐसा लगता है मानों पिघला हुआ सोना है।

gangtok hill station

मैक्लोडगंज

हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज से सबसे नजदीकी एयरपोर्ट कांगड़ा एयरपोर्ट है। एयरपोर्ट से मैक्लोडगंज पहुंचने में बमुश्किल 45 मिनट का समय लगता है। शॉर्ट ट्रिप पर इतनी दूरी तो कोई भी बड़ी आसानी से ही तय कर सकता है। प्राकृतिक सुन्दरता और ज्यादा शोर-शराबे से दूर शांति से कुछ दिन बिताने के लिए मैक्लोडगंज से एक आइडियल डेस्टिनेशन हो सकता है।

beautiful hill station of dehradun

शिलॉन्ग

पूर्वोत्तर भारत का प्रमुख शहर शिलॉन्ग हमेशा से ही पर्यटकों के फेवरेट डेस्टिनेशन में से एक रहा है। शिलॉन्ग का उमरोई एयरपोर्ट मुख्य शहर से लगभग 30 किमी दूर स्थित है। अगर आप किसी शांत हिल स्टेशन पर घूमने के लिए जाना चाहते हैं लेकिन सफर की थकान या Motion Sickness जैसी परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं तो शिलॉन्ग को अपने अगले गंतव्य के रूप में चुनें।

More News

    Read more about: airport shimla shilong srinagar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+