Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मंदिरों के शहर हंपी में कर सकते हैं ये काम

मंदिरों के शहर हंपी में कर सकते हैं ये काम

हंपी नाम तुंगभद्रा नदी के पुराने नाम पंपा से पड़ा है जोकि ब्रह्मा जी की पुत्री हैं। इस शहर को यूनेस्‍को द्वारा विश्‍व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है क्‍योंकि इस शहर में विजयनगर शासनकाल के अनेक म

By Namrata Shatsri

तुंगभद्रा नदी के तट पर बसा कर्नाटक का हंपी शहर प्राचीन समय में विजयनगर राजवंश की राजधानी हुआ करता था। हंपी नाम तुंगभद्रा नदी के पुराने नाम पंपा से पड़ा है जोकि ब्रह्मा जी की पुत्री हैं। इस शहर को यूनेस्‍को द्वारा विश्‍व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है क्‍योंकि इस शहर में विजयनगर शासनकाल के अनेक मंदिर और महल मौजूद हैं।

बैंगलोर से 350 किमी दूर स्थित इस ऐतिहासिक शहर हंपी को देखने आप वीकएंड पर आ सकते हैं। हंपी का नाम आते ही सबसे पहले विजयनगर की शानदार इमारतें याद आ जाती हैं। हालांकि, अब यहां स्‍थापित सभी इमारतें खंडहर हो चुके हैं। विजयनगर साम्राज्‍य का शासन हंपी पर हुआ करता था और यहां पर आपको होयसला स्‍थापत्‍यकला की शानदार इमारतें देखने को मिलेंगीं।

मंदिर देखें

मंदिर देखें

हंपी आने वाले पर्यटकों को यहां सबसे ज्‍यादा मंदिर देखने का मौका मिलेगा। हंपी के सभी मंदिर बेहद शानदार और ऐतिहासिक हैं। हंपी का प्राचीन मंदिर विरुपाक्षा मंदिर बेहद खूबसूरत है। इस मंदिर में सालभर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है।

हंपी में कृष्‍णा मंदिर, अच्‍युत्राय मंदिर और विट्टल मंदिर, हेमकूटा पर्वत आदि देख सकते हैं।PC:Hawinprinto

रॉक क्‍लाइंबिंग सेशन

रॉक क्‍लाइंबिंग सेशन

हम्पी चारो और उंचे उंचे पहाड़ों से घिरा हुआ है, इन पत्‍थरों पर चढ़कर इस शहर के खूबसूरत नज़ारों का आनंद लिया जा सकता है। हंपी में हर जगह और हर दिशा में इस तरह के पत्‍थर फैले हैं। इन पत्‍थरों में सबसे ऊंचाई पर पहुंचने के लिए आप रॉक क्‍लाइंबिंग भी कर सकते हैं। इस शहर में कई जगहों पर रॉक क्‍लाइंबिंग सेशन भी दिए जाते हैं जोकि दिन में सुबह और शाम के समय होते हैं।PC: unknown

विरुपपूर गद्दी में हिप्‍पी जीवनशैली की झलक

विरुपपूर गद्दी में हिप्‍पी जीवनशैली की झलक

विरुपपूर गद्दी को हिप्‍पी आईलैंड के नाम से भी जाना जाता है। ये छोटा सा गांव कुछ किलोमीटर तक ही सीमित है। इस छोटे से गांव में विदेशी पर्यटक भी आना पसंद करते हैं। इस खूबसूरत और शांत जगह के सौंदर्य से अधिकतर पर्यटक अभी तक अनभिज्ञ हैं।

हंपी की इस जगह तक पहुंचने के लिए आपको शहर के केंद्र से कोरेकल राइड द्वारा नदी को पार करना पड़ेगा।

तुंगभद्रा नदी के पास आप कोरेकल राइड का मज़ा भी ले सकते हैं। कोरेकल गोलाकार पारंपरिक नाव होती है जिसमें एकसाथ दो लोग बैठकर नदी की सैर कर सकते हैं। नदी के तट पर स्थित संरचनाओं को भी इस दौरान देखा जा सकता है। इस नाव की सैर के लिए आपको बस 30 से 50 रुपए देने होंगें।PC:Joseph Jayanth

सनापुर झील

सनापुर झील

हंपी शहर के केंद्र से 7 किमी दूर है सनापुर झील। जगमगाती हुई इस झील के आसपास बड़े-बड़े पत्‍थर रखे हैं। इस झील में कोरेकल राइड से प्रकृति को निहार सकते हैं या झील के किनारे बैठकर आराम भी कर सकते हैं।PC: Pranet

हंपी बाज़ार में खरीदारी

हंपी बाज़ार में खरीदारी

विजयनगर शासनकाल के दौरान हंपी बाज़ार मुख्‍य मार्केट हुआ करती थी। हालांकि, आज इस बाज़ार में प्राचीन समय की चमक तो नहीं है लेकिन यहां आपको कई दिलचस्‍प चीज़ें मिल जाएंगीं।

दुनियाभर से लोग यहां हिप्‍पी की शानदार एसेसरीज़ और कलाकृतियां लेकर जाते हैं। यहां पर कॉइन, ज्‍वेलरी, जंक ज्‍वेलरी और क्‍ले आर्टिकल्‍स की भी कई दुकाने हैं।PC:Bkmanoj

हेमकूटा पर्वत पर सनसैट का नज़ारा

हेमकूटा पर्वत पर सनसैट का नज़ारा

हेमकूट पर्वत पर अनेक मंदिर हैं। ये सभी मंदिर विजयनगर स्‍थापत्‍यकला की शैली से थोड़े अलग अंदाज़ में बने हुए हैं। इनमें कुछ जैन मंदिर भी हैं।

इस पर्वत पर 50 मूर्तियां, मंदिर और गैलरी हैं। इन मंदिरों को विजयनगर शासन से पूर्व बनाया गया था। इस पर्वत से सनसैट का खूबसूरत नज़ारा दिखाई देता है।

यहां पर कई व्‍यूप्‍वाइंट हैं जहां से सूर्यास्‍त का बेहद खूबसूरत नज़ारा दिखाई देता है। नीले आकाश के बीच बैठकर इस शहर के सौंदर्य को निहारना वाकई खूबसूरत अनुभव होता है। इसके साथ ही तुंगभद्रा नदी बहती है जिससे कुछ दूरी पर विरुपक्षा मंदिर भी है। इसके अलावा यहां जैमिंग सेशन भी होते हैं जोकि व्‍यूप्‍वाइंट पर दिए जाते हैं।
PC: Ashwin Kumar

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+