Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस मंदिर में शादी करने से सात जन्मों तक नहीं टूटती शादी..और

इस मंदिर में शादी करने से सात जन्मों तक नहीं टूटती शादी..और

अगर आप अपने पति या पत्नी को सात जन्मों तक अपना बनाना चाहते हैं तो भाटला देवी मंदिर जरुर जायें

By Goldi
bhatla-devi-temple

जी हां, कहते हैं ना कि, शादी सात जन्मों का बंधन होती है....लेकिन कभी कभी मन मुटाव के चलते ये शादी एक जन्म भी नहीं चल पाती। अगर आप भी चाहते हैं..कि आपकी या फिर आपके बेटे-बेटी की शादी सुखमय रहे तो आपको जाना होगा भाटला देवी मंदिर... क्योंकि जो व्यक्ति भाटला देवी मंदिर में जाते हैं उनका पूरा जीवन सुखमय व्यतीत होता है और उनको सात जन्मों तक अपने पार्टनर का ही साथ मिलता है।

जी हां भाटला देवी मंदिर महाराष्ट्र के दहिसर में स्थित है। मान्‍यता है कि इस मंदिर में शादी करने से वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है और शादी करने वाले वर-वधू एक जन्म के लिए नहीं बल्कि सात जन्मों के लिए एक-दूसरे के साथ बंध जाते हैं।

bhatla-devi-temple

40 हजार वर्ग फुट में फैले इस मंदिर में भाटला देवी के अलावा पवनपुत्र, श्री राधाकृष्ण, गणेश जी की मूर्तियां भी उपस्थित है साथ ही कुछ भक्तों का ये भी मानना है कि सच्चे और साफ मन से माता की पूजा करने से मन की सारी इच्छाएं पूर्ण होती है यही वजह है कि यहां पर शादियां कराई जाती है और पीछे की धारणा ये है कि वो शादी कभी नहीं टूटतीं और लंबे समय तक चलती है। इतना ही नहीं, लोगों का तो यह भी मानना है कि भाटला देवी के सामने शादी की पवित्र बंधन में बंधने वाला दम्पति सात जन्म एक-साथ निभाते है।

पौराणिक कथा
मंदिर के पीछे का सच है कि पुर्तगाल से आए लोग वसई क्षेत्र में हिंदू देवी-देवताओं के मंदिरों को ध्वस्त कर रहे थे, तभी चिमाजी चिमाजी आपा वहां से देवी की मूर्ति लेकर दहिसर आ गए। यहां पर मौजूद पीपल के पेड़ के नीचे उन्होने उस मुर्ति को छिपा दिया। भाटों ने सबसे पहले इस मुर्ति के दर्शन किए, तभी से यह भाटला देवी के नाम से प्रसिद्ध हो गया और यहां मंदिर बन गया।

bhatla-devi-temple

लोगों में और भक्तों में यह विश्वास है कि जो भी जोड़ा इस मंदिर के साथ फेरे लेता है तो उनका जन्म सात जन्मों का हो जाता है उन्हें कोई भी अलग नहीं कर सकता मंदिर की एक खासियत के कारण भक्त बड़ी श्रद्धा के साथ यहां दर्शन करने के लिए आते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+