जब भी किसी रेस्तरां में खाने-पीने के लिए लोग जाते हैं तो वहां का माहौल, एंबियंस, खाने-पीने की क्वालिटी, स्वाद, व्यंजनों की कीमतों और वैरायटी को लेकर ही मुख्य रूप से चर्चाएं होती हैं। कभी-कभी खाना परोसने के अनोखे अंदाज या मेनू में शामिल व्यंजनों के नाम या बर्तनों का अनोखापन भी चर्चाओं में छाता है।

लेकिन क्या कभी आपने किसी ऐसे रेस्तरां के बारे में सुना है जहां मिलने वाला रिटर्न गिफ्ट की चर्चा वहां मिलने वाले व्यंजनों से कहीं अधिक चर्चित हो जाती हैं। जी हां, ऐसा ही एक रेस्तरां है दिल्ली के कनॉट प्लेस में। यहां आने वाले हर मेहमान को रिटर्न गिफ्ट में दो खास चीजें दी जाती हैं, जो अपने अनोखेपन के लिए काफी मशहूर हो रहा है।

हम बात कर रहे हैं दिल्ली के कनॉट प्लेस में हाल ही खुले साउथ इंडियन रेस्तरां तिरुपति भवन की। इस रेस्तरां की सबसे बड़ी खासियतों में पॉकेट फ्रेंडली प्राइस में लज़ीज दक्षिण भारतीय व्यंजनों का मिलना शामिल है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और ऑथेंटिक साउथ इंडियन व्यंजनों का स्वाद लेना चाहते हैं तो कनॉट प्लेस में कुछ महीनों पहले ही खुले तिरुपति भवन रेस्तरां को अपनी बकेट लिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं। अब बात करते हैं, यहां मिलने वाले उस खास रिटर्न गिफ्ट की।

तिरुपति भवन रेस्तरां में आने वाले हर मेहमान को दो रिटर्न गिफ्ट दिया जाता है। इसमें से एक है आपकी प्यारी से पोलोराइड तस्वीर और दूसरी है एक Fish Pot। जी हां, यहां आने वाले हर गेस्ट को एक फिश पॉट रिटर्न गिफ्ट में दी जाती है, जिसमें छोटी-छोटी 2-3 जिंदा मछली भी होती है। है न कितनी यूनिक।
बात अगर इस रेस्तरां के मेनू की करें तो हमने पहले ही बताया है कि यह रेस्तरां काफी किफायती है। रेस्तरां में साउथ इंडियन थाली जिसमें कम से कम 8-10 व्यंजन, छाछ, 3 तरह का डेजर्ट, रसम आदि होता है, की कीमत मात्र ₹389 है। दिल्ली में इस कीमत पर इतना लजीज दक्षिण भारतीय थाली शायद ही आपको कहीं और मिले।

दूसरे व्यंजनों में यहां 24 कैरेट शुद्ध गोल्ड प्लेटेड डोसा ₹499 में, प्लेन डोसा ₹199, अनियन डोसा ₹239, मैसूर डोसा ₹249, कोकोनट शेल इडली ₹229 (जो असली के नारियल के शेल में बनाया और ऊपर से घी डालकर बनाया जाता है।) में मिल जाएगा। यहां डेजर्ट के अलावा फिल्टर कॉफी ₹99, छाछ, मीठी लस्सी, नमकीन लस्सी, कई तरह के दक्षिण भारतीय राइस, सैंडवीच, नैचोज, गार्लिक ब्रेड, पिज्जा और पास्ता जैसे फास्ट फूड और इटैलियन फूड का विकल्प भी मिल जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications














