Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » शरीर में नई ताजगी दिलाएंगे चेन्नई के निकटवर्ती हिल स्टेशन

शरीर में नई ताजगी दिलाएंगे चेन्नई के निकटवर्ती हिल स्टेशन

चेन्नई के निकटवर्ती हिल स्टेशन। Best nearby Hill Stations to Chennai in Tamilnadu.

चेनपट्टनम और पूर्व के डेट्रॉइट(ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए प्रसिद्ध मिशिगन का शहर) के रूप में विख्यात चेन्नई दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य का राजधानी शहर है। बंगाल की खाड़ी से कोरोमंडल तट पर स्थित चेन्नई कभी मद्रास के नाम से जाना जाता था। इतिहास से जुड़े पन्ने बताते है कि यह क्षेत्र 13 वीं शताब्दी तक पल्लव, चोल, पाण्ड्य, विजयनगर जैसे शक्तिशाली राजवंशों के अधीन रह चुका है।

इन दक्षिण भारतीय साम्राज्यों के अलावा यहां ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन भी रह चुका है। आज चेन्नई भारत के चुनिंदा सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक और पर्यनट शहर के रूप में गिना जाता है। अपनी तटीय खूबसूरती के साथ यह शहर देश-विदेश के सैलानियों का आने का आमंत्रण देता है।

चेन्नई और इसके आसपास घूमने लायक कई शानदार पर्यटन गंतव्य मौजूद हैं जहां आप एक आरामदायक अवकाश का आनंद ले सकते हैं। इस खास लेख में जानिए चेन्नई के निकटवर्ती हिल स्टेशन के बारे में, जहां की सैर आपके शरीर में नई ताजगी लाने का काम करगी।

यरकौड

यरकौड

PC-Riju K

एक सुकून भरे अनुभव के लिए आप चेन्नई से लगभग 367 किमी की दूरी पर स्थित यरकौड हिल स्टेशन का प्लान बना सकते हैं। यह पर्वतीय राज्य के सालेम जिले के अंतर्गत शेवरॉय पहाड़ियाँ पर स्थित है। समुद्र तल से 1,515 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यरकौड एक खूबसूरत हिल स्टेशन जिसे दक्षिण का गहना कहा जाता है। यह स्थल अपने लुभावने वातावरण के साथ वनस्पति-जीव विविधता के लिए भी प्रसिद्ध है।
ग्रीष्म ऋतु के दौरान भी यहां का मौसम सुखद बना रहता है, इसलिए ये दक्षिण भारत के चुनिंदा ग्रीष्मकालीन गंतव्य के रूप में भी जाना जाता है। आप यहां यरकौड झील, नेशनल ऑर्चर्डियम, भालू की गुफा, पगोडा प्वाइंट आदि स्थलों की सैर का आनंद ले सकते हैं।

कोली हिल्स

कोली हिल्स

PC-bryangeek

चेन्नई से लगभग 358 किमी की दूरी पर स्थित कोली हिल्स तमिलनाडु राज्य में एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन हैं। समुद्र तल से 1300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह पर्वतीय गंतव्य पूर्वी घाट का एक आकर्षक भाग है। कोली हिल्स वाणिज्यिक पर्यटन गतिविधियों के सीधे संपर्क में नहीं आया है, इसलिए आप यहां 'रियल नेचुरल ब्यूटी' का आनंद ले सकते हैं।

यह हिल स्टेशन यहां आने वाले सैलानियों के लिए एक साफ और स्वच्छ वातावरण प्रदान करता है। यहां ज्यादातर भागों में कॉफी के बागान लगे हैं, जो यहां की सौंदर्यता पर चार चांद लगाने का काम करते हैं। मानसून के दौरान यहां का नजारा देखने लायक होता है।

कोडईकनाल

कोडईकनाल

PC- Silvershocky

कोडईकनाल ऊटी के बाद तमिलनाडु में का दूसरे सबसे महत्वपूर्ण हिल स्टेशन। इस पर्वतीय गंतव्य को द गिफ्ट ऑफ द फॉरेस्ट' भी कहा जाता है। समुद्र तल से 2,133 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कोडईकनाल पश्चिमी घाट के पूर्वी हिस्से में स्थित है। यह हिल स्टेशन यूकेलिप्टस, साइप्रस, नाशपाती के पेड़ और घास के मैदानों से घिरा हुआ है। ऊंचाई पर बसे होने के कारण यहां का तापमान गर्मियों के दौरान भी 25 डिग्री से अधिक नहीं होता। एक यादगार सैर के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

कुन्नूर

कुन्नूर

PC- Sriram Rajkumar

आप चेन्नई से लगभग 531किमी दूर स्थित कुन्नूर की सैर का प्लान बना सकते हैं। नीलगिरि की पहाड़ियों में में स्थित कुन्नूर दक्षिणी भारत और तमिलनाडु राज्य में दूसरा सबसे बड़ा हिल स्टेशन है। की समुद्र तल से इस पर्वतीय गंतव्य ऊंचाई 1,850 मीटर की है। अपनी शानदार पहाड़ियों के साथ यह स्थल ट्रेकिंग और हाइकिंग के लिए सबसे आदर्श स्थान माना जाता है। कुन्नूर नीलगिरी चाय का मुख्य उत्पादक माना जाता है। यहां उत्पादित होने वाली अच्छी गुणवत्ता वाली चाय का निर्यात बाकी देश-विदेश में किया जाता है।

यहां का प्राकृतिक दृश्य सैलानियों को काफी ज्यादा प्रभावित करते हैं। आप यहां सिम पार्क, दुर्ग किला, डॉल्फिन नोज, लैम्ब रॉक, कैटरी फॉल्स आदि स्थलों की सैर का आनंद ले सकते हैं।

वालपराई

वालपराई

PC-Thangaraj Kumaravel

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप चेन्नई से 582 किमी की दूरी पर स्थित वालपराई हिल स्टेशन की सैर का आनंद ले सकते हैं। वालपराई समुद्र तल से 1193 मीटर की ऊंचाई पर पश्चिमी घाटों की अन्नामलाई श्रृंखला के मध्य स्थित है।

यह पर्वतीय गंतव्य अपने चाय और कॉफी के बागानों के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। चाय बागान जंगलों से घिरे हुए हैं जो यहां की प्राकृतिक सुंदरता पर चार चांद लगाने का काम करते हैं। इस आरामदायक सफर के लिए आप यहां का प्लान कर सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+