Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब जमाना ऑनलाइन शॉपिंग का नहीं, बल्कि तैरते हुए शॉपिंग मॉल का है, क्या समझे

अब जमाना ऑनलाइन शॉपिंग का नहीं, बल्कि तैरते हुए शॉपिंग मॉल का है, क्या समझे

जाने कोलकाता के पहले तैरते हुए बाजार के बारे में खास, जो जल्दी ही शहर के दक्षिणी किनारे पर पतौली में 9 करोड़ की लागत से बना है।

By Goldi

आपने शॉपिंग तो बहुत की होगी, कभी बाजारों में घूमते हुए, तो कभी मॉल में बदलते जमाने के साथ ऑनलाइन शॉपिंग का मजा भी लिया ही होगा। लेकिन कभी बोटिंग का मजा लेते हुए सब्जी की, या फिर महबूबा के लिए फूल के गुलदस्ते खरीदे हैं।

आप इतना पढ़ने के बाद सोच रहे होंगे कि, ये सब करने के लिए तो श्रीनगर जाना होगा, वहीं तो डल झील में फ्लोटिंग बाजार लगता है। लेकिन अब आपको श्रीनगर नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की ओर रुख करना होगा।

जी हां, रिपोर्ट्स की माने तो आगामी महीने में कोलकाता का अपना तैरता बाजार (फ्लोटिंग मार्केट) होगा, जिसमे आप नाव की सवारी का मजा लेते हुए सब्जियां,ग्रोसरी, मछली, मांस अदि क्रीड सकेंगे। आइये स्लाइड्स में थोड़ा डिटेल में जानते हैं, कोलकाता के इस खास फ्लोटिंग मार्केट के बारे में

किस तर्ज बना बना है?

किस तर्ज बना बना है?

कोलकाता स्थित फ्लोटिंग मार्केट बैंकोक की तर्ज पर बना हुआ है, इस तैरते हुए बाजार में करीबन 114 नाव होगी जिसमे करीबन 280 दुकाने खुलेगी। इन खास दुकानों से मछली,सब्जियां,और ग्रोसरी आदि की खरीददारी की जा सकेगी।

घूमते हुए कर सकते हैं शॉपिंग

घूमते हुए कर सकते हैं शॉपिंग

इस मार्केट में आप नाव के आलावा वाकवे के जरिये घूमते हुए भी अपनी खास चीजों की खरीददारी कर सकते हैं।

कहां स्थापित है ये मार्केट?

कहां स्थापित है ये मार्केट?

इतना पढ़ने के बाद आप सोच रहे होंगे कि, आखिर ये मार्केट कहां स्थापित है? तो आपको बता दें यह मार्केट शहर के दक्षिणी किनारे पर पतौली में 9 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है।

मार्केट के खुलने और बंद होने का समय

मार्केट के खुलने और बंद होने का समय

इस मार्केट की खास बात यह है कि, आप यहां सुबह 6 बजे से लेकर रात 9 बजे तक शॉपिंग का लुत्फ ले सकते हैं। इस मार्केट में जाने कि कोई भी एंट्री फीस नहीं है।

क्यों खास है ये तैरता हुआ बाजार

क्यों खास है ये तैरता हुआ बाजार

इस मार्केट का सबसे बड़ा फायदा उन विक्रेतायों को मिलेगा, जो ईएम बायपास चौड़ा होने के कारण वहां से विस्थापित हो गए थे।

सिर्फ मार्केट ही नहीं बनेगा पर्यटक आकर्षण केंद्र

सिर्फ मार्केट ही नहीं बनेगा पर्यटक आकर्षण केंद्र

ये तैरता हुआ मार्केट सिर्फ सब्जियां ही नहीं बेचेगा बल्कि राजधानी कोलकाता में एनी प्रसिद्ध स्थलों की तरह एक लोकप्रिय पर्यटन आकर्षण केंद्र भी बनेगा।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+