Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गोरखपुर के फ्लोटिंग रेस्तरां में उठाएं लजीज व्यंजनों का लुत्फ, करें शिकारा राइड और पैराग्लाइडिंग

गोरखपुर के फ्लोटिंग रेस्तरां में उठाएं लजीज व्यंजनों का लुत्फ, करें शिकारा राइड और पैराग्लाइडिंग

उत्तर प्रदेश का शहर गोरखपुर पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है। सैर-सपाटे के लिए लिहाज से अब कई जगहें इस शहर में बन चुकी हैं लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रियता तो गोरखपुर के रामगढ़ताल ने बटोरी है। गोरखपुर का रामगढ़ताल मुंबई के मरीन ड्राइव के तर्ज पर लोकप्रिय होता जा रहा है।

लगभग 1700 एकड़ के क्षेत्र में फैले रामगढ़ ताल की सुरक्षा और इसकी देखरेख की जिम्मेदारी गोरखपुर सरकार के अलावा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने भी संभाल रखी है। रामगढ़ ताल में पर्यटकों के लिए काफी कुछ बनाया जा रहा है।

ramgarh tal gorakhpur

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही गोरखपुर के रामगढ़ ताल में लोग फ्लोटिंग रेस्तरां के लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने अगले 15 दिनों के अंदर इसे शुरू करने का मन बना लिया है। यहां घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए फ्लोटिंग रेस्तरां एक बड़ी सौगात साबित होगी।

बताया जाता है कि 3 मंजिला फ्लोटिंग रेस्तरां में एक बार में 100 मेहमान बैठकर खाने का आनंद उठा सकेंगे। इस रेस्तरां में करीब 50 कर्मी मौजूद होंगे जो मेहमानों का स्वागत करने के लिए हर समय तैयार रहेंगे। इस फ्लोटिंग रेस्तरां की डिजाइन ही ऐसी बनायी गयी है कि इसमें बैठने वाले हर मेहमान को पूरे रामगढ़ ताल की सुन्दरता का दीदार करने का मौका मिले।

shikara ride ramgarh tal gorakhpur

पिछले दिनों ही गोरखपुर के रामगढ़ ताल में पर्यटकों के लिए 2 बड़ी सुविधाओं को शुरू करने का फैसला लिया गया है। इन सुविधाओं के बदौलत पर्यटक गोरखपुर में ही कश्मीर के डल झील का आनंद उठा सकेंगे। गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने रामगढ़ ताल में शिकारा बोट को उतारने का फैसला लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार शिकारा बोट के अलावा रामगढ़ ताल में और भी कई अन्य गतिविधियों को संचालित किया जाएगा, जिसमें पैराग्लाइडिंग भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रामगढ़ ताल में शिकारा बोट को PPP मॉडल के आधार पर संचालित किया जाएगा।

gorakhpur uttar pradesh

मुख्य तौर पर केरल और कश्मीर में ही चलने वाली शिकारा राइड का इस ताल में उतरना इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगी। इस राइड के प्रति पर्यटक भी खुब आकर्षित होंगे। खासतौर पर बच्चों को यह काफी पसंद आएगा। रामगढ़ ताल में शिकारा राइड और पैराग्लाइडिंग को शुरू करने के लिए निजी कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किया है।

More News

Read more about: gorakhpur uttar pradesh lucknow
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+