Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »देवलोक मनाली थीम पार्क - हिमाचल की सांस्कृतिक झलक और फेवरेट डेस्टिनेशन वेडिंग स्पॉट

देवलोक मनाली थीम पार्क - हिमाचल की सांस्कृतिक झलक और फेवरेट डेस्टिनेशन वेडिंग स्पॉट

एक ओर पहाड़ों की बर्फिली चोटियां तो दूसरी ओर से लगातार बहती ब्यास नदी। मनाली में हाल ही में खुले 'देवलोक मनाली थीम पार्क' में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। इस थीम पार्क को हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ वहां की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान देने के उद्देश्य से ही तैयार किया गया है।

देवलोक-मनाली थीम पार्क को हिमाचल प्रदेश के पर्यटन विभाग और माया डिजीटल मीडिया (मशहूर फिल्ममेकर केतन मेहता और उनकी पत्नी दीपा मेहता) ने साथ मिलकर तैयार करवाया है। 1 अप्रैल से देवलोक मनाली को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।

क्या है देवलोक मनाली थीम पार्क?

20.5 एकड़ के क्षेत्र में फैला देवलोक मनाली थीम पार्क मूल रूप से एक रिसॉर्ट है। मीडिया से बात करते हुए केतन मेहता ने बताया कि इस रिसॉर्ट में 9 होल वाला गोल्फ कोर्स, कला की प्रदर्शनी, हैंडिक्राफ्ट, लोकल खानपान के रेस्तरां से लेकर आर्युवेदिक हेल्थ स्पा की सुविधाएं भी उपलब्ध है।

यहां हिमाचल प्रदेश के लोकसंगीत और लोकनृत्य का लाइव परफॉर्मेंस होगा। इसके अलावा दर्शक यहां हाईटेक मल्टीमीडिया शो का भी लुत्फ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि देवलोक मनाली थीम पार्क की शुरुआत एक ऐसे पार्क के रूप में की गयी है, जो हिमाचल प्रदेश की संस्कृति से पूरी दुनिया को रू-ब-रू करवा सकें।

बन सकता है डेस्टिनेशन वेडिंग का फेवरेट स्पॉट

आज के समय में जहां डेस्टिनेशन वेडिंग का काफी ट्रेंड में है और शादी करने वाला हर जोड़ा अपनी शादी को यादगार बनाने की कोशिश कर रहा है, तो उनके लिए देवलोक मनाली थीम पार्क एक शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग का स्पॉट बन सकता है। पहाड़ों की गोद में स्थित मनाली नवविवाहित जोड़ों का फेवरेट हनीमून स्पॉट भी है।

अगर इसी मनाली में पहाड़ों और ब्यास नदी के किनारे डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए कोई अच्छा रिसॉर्ट मिल जाए तो कौन इसे लपकना नहीं चाहेगा। सिर्फ वेडिंग डेस्टिनेशन ही नहीं बल्कि देवलोक मनाली थीम पार्क कॉर्पोरेट इवेंट्स के लिए भी फेवरेट स्पॉट बनकर उभरने की पूरी संभावना है।

दूसरे थीम पार्क से कितना है अलग?

देवलोक मनाली थीम पार्क को मुख्य तौर पर परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन बनाए रखते हुए ही डिजाइन किया गया है। यहां आने वाले पर्यटक एक ओर जहां हिमाचल प्रदेश की संस्कृति, यहां के इतिहास, कला, लोक संगीत, लोक नृत्य और हिमाचली भोजन का लुत्फ एक ही जगह पर उठा सकेंगे।

वहीं दूसरी ओर देवलोक में Ezzenza स्वर्ग बाय द ब्यास जैसी लग्जरी बुटिक रिसॉर्ट भी हैं। यहां बैठकर पर्यटक हिमाचल प्रदेश की हरियाली और ब्यास नदी में बोटिंग के अलावा पहाड़ों की सुन्दरता और शांत वातावरण का भरपूर आनंद उठा सकेंगे।

किराया और बुकिंग

देवलोक मनाली थीम पार्क को बनाने में कितना खर्च आया है, इस बारे में केतन मेहता ने कोई खुलासा तो नहीं किया है लेकिन उन्होंने कहा कि मनाली-देवलोक थीम पार्क 360° टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। इस थीम पार्क के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए आप देवलोक-मनाली के आधिकारिक वेबसाइट https://devlokhimachal.com पर जा सकते हैं।

इस रिसॉर्ट में दो तरह के कमरे उपलब्ध हैं और दोनों ही AC कमरे हैं। रिसॉर्ट के सुपीरियर रूम का किराया प्रति रात 8850 रुपए और डिलक्स रूम का किराया 10,620 रुपए प्रति रात है। वहीं अगर आप किसी कार्यक्रम के लिए यहां के कचनार रेस्तरां और चुल्ली बार को बुक करना चाहें तो उसकी भी सुविधा यहां उपलब्ध है। सभी प्रकार के बुकिंग के लिए आपको देवलोक मनाली के आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाना होगा।

More News

Read more about: himachal pradesh manali park
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+