Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मणिपुर का 500 साल पुराना मार्केट जहां सिर्फ शादीशुदा महिलाएं ही चलाती हैं दुकान

मणिपुर का 500 साल पुराना मार्केट जहां सिर्फ शादीशुदा महिलाएं ही चलाती हैं दुकान

मणिपुर का 500 साल पुराना इमा कैथल मार्केट किसी भी आम मार्केट की तरह ही दिखता है। यहां आपको रोजमर्रा के सामान बड़ी आसानी से मिल जाएंगे। लेकिन इस मार्केट की कई ऐसी खासियतें हैं जो भारत के किसी भी दूसरी मार्केट में नहीं है। तो जब भी आप मणिपुर घूमने जाएं एक जरूर इमा कैथल जरूर घूम आएं।

Ima Keithel Market

आइए आपको इमा कैथल मार्केट की खासियतें बताते हैं

500 साल पुराना मार्केट

मणिपुर की राजधानी इम्फाल में स्थित मार्केट इमा कैथल करीब 500 साल पुराना बताया जाता है। इस मार्केट में आपको रोजमर्रा की जरूरत के सभी सामान आसानी से मिल जाएंगे। 3 मंजिला इमारत में फैले इस मार्केट में करीब 500 से ज्यादा स्टॉल हैं।

Ima keithel Manipur

सिर्फ इतनी ज्यादा संख्या में स्टॉल होना ही इस मार्केट की एकमात्र खासियत नहीं है, बल्कि इस मार्केट की कई और भी खासियतें हैं। माना जाता है कि इस मार्केट का निर्माण 16वीं सदी में कांगलीपाक साम्राज्य के शासनकाल में हुआ। उस समय यह एक खुला मार्केट हुआ करता था जहां सिर्फ फसलों की खरीद-बिक्री होती थी।

दुनिया का सबसे बड़ा मार्केट

इमा कैथल मार्केट ना सिर्फ मणिपुर या भारत बल्कि विश्व का सबसे बड़ा मार्केट माना जाता है। स्थानीय भाषा में इमा कैथल का अर्थ मां का बाजार होता है। यहां खरीदारी करने महिलाएं व पुरुष सभी आते हैं। शहर के बीचों-बीच स्थित यह मार्केट खरीदारी के लिहाज से काफी सस्ता भी माना जाता है।

Ima keithel Imphal

साल 2003 में राज्य सरकार ने इमा कैथल की जगह विशाल शॉपिंग मॉल बनाने की घोषणा की थी लेकिन इसका महिलाओं ने अगले कई हफ्तों तक पुरजोर विरोध किया। इसके बाद राज्य सरकार को अपना निर्णय वापस ले लेना पड़ा।

सिर्फ शादीशुदा महिलाओं को है सामान बेचने की अनुमति

इमा कैथल में सामान खरीदने तो महिला-पुरुष दोनों आ सकते हैं लेकिन यहां सामानों को बेचने की अनुमति सिर्फ महिलाओं को दी जाती है। हैरानी की बात है कि यहां केवल वहीं महिलाएं अपनी दुकान चला सकती हैं जिनकी शादी हो चुकी है। माना जाता है कि वर्ष 1533 में पड़ोसी राज्य वर्मा और चीन के बीच युद्ध जैसे हालात उत्पन्न हो गये थे।

Worlds largest market

उस समय मणिपुर के पुरुषों को सेना में भर्ती होना पड़ा था। जानकारों का कहना है कि यहां महिलाओं ने सबसे पहले मछली, सब्जियां और अन्य सामान बेचने की शुरुआत की। इसके बाद से यह मार्केट सिर्फ महिलाओं द्वारा ही चलाया जाने लगा।

FAQs
इमा कैथल कितने साल पुराना है?

इमा कैथल करीब 500 साल पुराना एक मार्केट है। यह मणिपुर के इम्फाल में स्थित है। इस मार्केट में लगभग 5000 शादीशुदा महिलाएं काम करती हैं।

कैथल का क्या अर्थ है?

इतिहासकारों का मानना है कैथल शब्द कपिलस्थल से लिया गया है जिसका मतलब बंदरों का स्थान होता है। यहां बड़ी संख्या में बंदर पाए जाते हैं। पुराणों के अनुसार भगवान हनुमान का जन्म भी कैथल में ही हुआ था। इसके पास अंजनी का टीला है जिसका नाम हनुमान जी की मां अंजनी के नाम पर पड़ा।

इमा कैथल की खासियत क्या है?

इमा कैथल दुनिया का सबसे बड़ा मार्केट है। इस मार्केट में सिर्फ महिलाओं को ही अपने स्टॉल लगाने की इजाजत है। मार्केट में सिर्फ वहीं महिलाएं स्टॉल लगा सकती हैं जिनकी शादी हो चुकी है।

दुनिया का सबसे बड़ा मार्केट कहां है?

विश्व का सबसे बड़ा मार्केट मणिपुर की राजधानी इम्फाल में है। इस मार्केट का नाम इमा कैथल मार्केट है। तीन मंजिला इस मार्केट की बिल्डिंग में करीब 5000 स्टॉल हैं।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: manipur imphal
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+