पुणे महाराष्ट्र का एक खूबसूरत शहर है जो अपने शानदार शहरी जीवन के लिए जाना जाता है। सार्वजनिक सुख सुविधा व विकास के मामले में यह शहर महाराष्ट्र में मुंबई के बाद गिना जाता है। पुणे अपने शैक्षिक और कॉर्पोरेट केंद्रों के साथ एक बड़ी युवा आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। योग्य शैक्षणिक संस्थानों की वजह से इस शहर को 'पूर्व का ऑक्सफोर्ड' भी कहा जाता है। यहां बढ़ती छात्रों की संख्या ने शहर की नाइट लाइफ को बढ़ाने का काम किया है।
जानकर आश्चर्य होगा यहां 100 से भी ज्यादा नाइट क्लब्स और पब मौजूद हैं। दिन भले ही यहां का व्यस्त और थकान भरी हो पर यहां की रात रंगीनियत भरी होती है। रंग-बिरंगी लाइटों से सजे क्लब्स, होटल्स-रेस्तरां यहां की नाइट लाइफ की जान हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए आप किस तरह पुणे की नाइट लाइफ का हिस्सा बनकर भरपूर आनंद उठा सकते हैं।
हाई स्पिरट्स पुणे
यदि आप एकपॉकेट-फ्रेंडली स्वभाग के इंसान हैं, लेकिन फिर भी भरपूर आनंद उठाने का शौक रखते हैं तो पुणे स्थित 'हाई स्पिरट्स' आपके लिए ही बना है। यहां आप सस्ती कीमतों पर अपनी पसंदीदा ड्रिंक्स एन्जॉय कर सकते हैं। अगर आपने क्लब अभी-अभी जाना शुरू किया है, और थोड़ी हिचकिचाहट महसूस करते हैं, तो आप बिना सोचे यहां आ सकते हैं। यह नाइट क्लब आप जैसे युवाओं का स्वागत करता है। जहां आप जैसे हमउम्र के कई युवा मिल जाएंगे। आज यहां अपने दोस्तों व कलीग्स के साथ एक शानदार नाइट स्पेंड कर सकते हैं। यह जगह पुणे के मुंडवा रोड़ के पास स्थित है।
यूरिस्का
यूरिस्का एक ग्रीक शब्द 'यूरिसो' से बना है जिसका अर्थ है, आई डिस्कवर न्यू जर्नी' । पुणे स्थित यह जगह आपको कुछ ऐसा ही अनुभव कराएगी। यूरिस्का अपने भूमध्य और यूरोपीय व्यंजनों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यह जगह अपने आकर्षक माहौल के लिए जानी जाती है। जो एक ग्रीक आइलैंड ' सेंटोरिनी' से काफी ज्यादा प्रभावित है। यह स्थान अपने लजीज व्यंजनों के लिए काफी मशहूर है। जिसमें क्रेम ब्रूली, लांग आईलैंड आइस्ड टी, बाक्लावा, तिरामसू, क्रस्ट पिज़्ज़ा, प्रॉन बर्गर और व्हाइट सॉस पास्ता शामिल हैं। यह जगह पुणे के मुंडवा में स्थित है।
स्टोन वाटर ग्रिल
पुणे का 'स्टोन वाटर ग्रिल' शहर के बेस्ट नाइट हब्स में शामिल है। यह जगह अपने मनमोहक वातावरण के लिए जानी जाती है। नदी किनारे बसे होने के कारण यह नाइट लाइफ लवर्स का पसंदीदा स्थान है। जहां रात का नजारा देखने लायक होता है। 'स्टोन वाटर ग्रिल' का बार 60 फीट ऊंचा है, जो म्यूजिक लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं। हल्के संगीत और लंबी चर्चाओं के साथ आप यहां दोस्तों के साथ लंबा समय बिता सकते है। यह जगह पुणे के मुंडवा में स्थित है।
द शिप
पुणे की यह जगह अपने अगल अनुभव के लिए जानी जाती है। इस नाइट पब को कुछ शिप के आकार का बनाया गया, इसलिए इसका नाम ' द शिप' रखा गया है। कुछ लोगों का मानना है कि इस जगह पर पहले कोई बड़ा जहाज था। अगर आप नाइट लाइफ का कुछ अलग अनुभव लेना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं। उत्कृष्ट सजावट व शानदार भोजन यहां की मुख्य विशेषता है। यह जगह रात में युवाओं से भरी रहती है। द शिप पुणे के कल्याणी नगर में स्थित है।
एरिया 51
पुणे का यह अद्भुत रेस्टोरेंट लाउंज के साथ एक शानदार बार है। पुणे में नाइट लाइफ एन्जॉय करने का यह सबसे अच्छा विकल्प है। अगर आप हल्की चर्चाओं के साथ ड्रिंक्स के शौकीन हैं, तो यह जगह आपके लिए ही है। यहां का आकर्षक डांस फ्लोर आपको थिरकने पर जरूर मजबूर करेगा। संगीत की धुन की बीच युवाओं से भरा डांस फ्लोर का नजारा देखने लायक होता है। यह जगह दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए काफी अच्छी है। आप यहां आराम से बैठकर रात का आनंद ले सकते हैं। यहां का साउंड सिस्टम किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। यह स्थान पुणे के हवेली तालुका में स्थित है।
कैसे पहुंचे पुणे
आप पुणे तीनों मार्गों से पहुंच सकते हैं। भारत के बड़े शहरों से पुणे के लिए सीधी फ्लाइट्स हैं। आप चाहें तो यहां रेल मार्ग से भी आ सकते हैं। पुणे जंक्शन देश के छोटे बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। इसके अलावा आप सड़क मार्ग से भी यहां आ सकते हैं। इस सफर के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग आपकी मदद करेंगे।