भारतीय रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। हर गुजरते साल के साथ इसका विस्तार होता जा रहा है। जिस तरह से रेलवे नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है, ठीक उसी तर्ज पर रेलवे के आधुनिकीकरण और यात्रियों के लिए सुविधाओं का विस्तार भी किया जा रहा है।
यात्रा के दौरान अगर कोई भी यात्री किसी भी तरह की परेशानी में पड़ जाता है, तो उसके लिए हेल्पलाइन सुविधाएं जारी की गयी हैं। ताकि इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर यात्री अपनी समस्या के विषय में बता सकें और रेलवे की तरफ से इनका तुरंत समाधान भी किया जाता है।

आइए आपको भारतीय रेलवे की कुछ मुख्य हेल्पलाइन नंबरों और ये किस काम में इस्तेमाल होते हैं, के बारे में बताते हैं :
1. रेलवे पुलिस हेल्पलाइन नंबर
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) से किसी भी तरह की मदद के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन नंबर दिन-रात हर समय चालू रहती है और यात्रियों की सुरक्षा संबंधित समस्याओं के साथ-साथ अन्य समस्याएं सुनकर उनकी मदद करती रहती है।
2. महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर
यात्रा के दौरान अगर कोई महिला किसी भी कारणवश असुरक्षित महसूस करती है या अकेली यात्रा कर रही महिलाओं को अगर कोई परेशानी होती है, तो वह भारतीय रेलवे की महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 182 पर कॉल कर अपनी परेशानी बता सकती है। रेलवे हमेशा यह सुनिश्चित करती है कि उक्त महिला को तुरंत मदद मिलें।
3. बाल सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर
ट्रेन या रेलवे परिसर में बच्चों से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति में यात्री बाल सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर या चाइल्डलाइन हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल कर सकते हैं। इस नंबर पर आपात स्थिति में बच्चे भी कॉल कर अपनी समस्या बता सकते हैं।

4. ग्राहक शिकायत हेल्पलाइन नंबर
भारतीय रेलवे से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत या फीडबैक के लिए यात्री हेल्पलाइन नंबर 138 डायल कर सकता है। इस नंबर पर स्टेशन परिसर या ट्रेन की सफाई, भोजन से संबंधित, कोच के रखरखाव से संबंधित, मेडिकल इमरजेंसी से संबंधित शिकायत या फीडबैक दी जा सकती है।
5. ग्राहक सेवा हेल्पलाइन नंबर
अपनी टिकट अथवा यात्रा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए यात्री कस्टमर केयर नंबर 139 पर कॉल कर सकता है। यह एक टोल फ्री नंबर है। इस नंबर पर कॉल कर यात्री PNR नंबर की जानकारी, किराए से संबंधित जानकारी, ट्रेन की वर्तमान स्थिति, IRCTC से संबंधित कोई जानकारी आदि प्राप्त कर सकता है।
इसके अलावा यात्री 9717630982 नंबर पर SMS के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। साथ ही सोशल मीडिया जैसे ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करवाने पर यात्रियों की समस्या का भारतीय रेलवे तुरंत समाधान करती है।



Click it and Unblock the Notifications














