
अक्टूबर का महीना यानी छुट्टियां... अब जब इतने बिजी शेड्यूल के बाद इतनी सारी छुट्टियां मिल रही हो तो क्यूं ना इसे जाया ना होने दें और इसका सदुपयोग करते हुए किसी सैर पर निकल पड़ें। दरअसल, इस बार 13 व 14 अक्टूबर को करवाचौथ का फेस्टिवल पड़ रहा है। ऐसे में इस सुनहरे मौके को ना गंवाते हुए आप अपनी बीवी या पार्टनर के साथ घूमने भी जा सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे इतनी सारी जगहें आखिर कहां घूमने जाएं तो परेशान ना होइए। इस समस्या का भी हल हमारे पास है, हम आपको उन चुनिंदा जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने पार्टनर के साथ जाकर एक रोमांटिक पल बिता सकते हैं।

शिमला
शिमला, भारत के उन स्थानों में आता है, जहां कपल्स जाना जाता है। इसे भारत के सर्वोत्तम हनीमून डेस्टिनेशन में भी जगह दी गई है। ऐसे में इस करवाचौथ आप शिमला के लिए भी ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं। अक्टूबर-नवम्बर के महीनों में शिमला में बर्फबारी देखने को मिल जाती है, जो आपकी ट्रिप को और भी शानदार बना देता है। ऐसे में अपने पार्टनर के साथ शिमला घूमने जा सकते हैं, यहां घूमने के लिए कुफरी, जाखू हिल्स, कालका, माल रोड और क्राइस्ट चर्च अच्छी जगहों में से एक है। यहां आप कालका-शिमला रेलवे का आनंद भी सकते हैं। इस रूट पर चलने वाली विस्टाडोम कोच का सफर आपकी ट्रिप का मजा दुगना कर देता है।

मनाली
हिमाचल का दिल कहे जाने वाला मनाली बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। हिमाचल का ये शहर भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। कहते हैं यहां एक बार जो पर्यटक घूमने आ जाता है, वो यही का होकर रह जाता है। यहां अक्टूबर-नवम्बर के महीनों में आपको हल्की बर्फबारी देखने को मिल जाएगी, जो मनाली के ट्रिप को पूरा करती है। यहां का सबसे प्रसिद्ध मंदिर हिडिम्बा देवी मंदिर है, जहां कपल्स लोगों की काफी भीड़ देखी जाती है। कहा जाता है कि इस मंदिर में जो भी मांगो, वो मिल जाता है। मंदिर के आसपास के इलाकों में आपको काफी ऊंचे-ऊंचे कटीले वृक्ष देखने को मिल जाएंगे, जो इन महीनों में बर्फ से ढके हुए दिखाई देंगे। यकीन मानिए ऐसा अद्भुत नजारा आपको अपना दीवाना बना लेगा।

मसूरी
पहाड़ों की रानी कहे जाने वाली मसूरी उत्तराखंड के सबसे फेमस हिल स्टेशनों में से एक है। यहां पर पार्टनर के साथ घूमने का मजा ही अलग है। अक्टूबर के महीने में हल्की बर्फबारी के बीच माल रोड पर काफी रोमांटिक भरा होता है। यहां घूमने के लिए काफी लाल टिब्बा, कैमल रोड, केम्पटी फॉल, तिब्बती बौद्ध मंदिर और मसूरी लेक काफी प्रसिद्ध स्थान है, जहां अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक भरा पल बिता सकते हैं।

नैनीताल
नैनीताल, उत्तराखंड के उन हिल स्टेशनों में शामिल है, जहां सालभर पर्यटकों की आवाजाही लगी रहती है। ऐसे में इस करवा चौथ आप अपनी बीवी या पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। इस शहर को लेक सिटी भी कहा जाता है। यहां का सबसे प्रसिद्ध नैनी झील में पार्टनर के साथ बोटिंग करना बेहद रोमांटिक होता है। यहां पर घूमने के लिए नैना देवी मंदिर, माल रोड, सात ताल, नैनीताल चिड़ियाघर और सनसेट व्यू प्वॉइंट सबसे फेमस जगहें है।

कश्मीर
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाला कश्मीर घूमना भला कौन नहीं चाहता, यहां घूमने के लिए हर भारतीयों का सपना होता है। इस करवा चौथ आप कश्मीर घूमने के लिए प्लानिंग करें और अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताए। इस महीने में आपको यहां हल्की-फुल्की बर्फबारी भी देखने को मिल जाएगी। इस बर्फबारी में आप डल झील में बोट की सवारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां घूमने के लिए सोनमर्ग, गुलमर्ग, श्रीनगर और पहलगाम जैसी फेमस जगहें है।



Click it and Unblock the Notifications














