Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन डेस्टिनेशंस को शामिल करें अपनी 2023 के बकेट लिस्ट में...

इन डेस्टिनेशंस को शामिल करें अपनी 2023 के बकेट लिस्ट में...

देखते-देखते जनवरी का महीना आ गया यानी नया साल...। तो अभी से भी घूमने के लिए प्लानिंग तो करनी पड़ेगी लेकिन कहां..? आखिर घूमने के लिए कहां जाएं और कौन से महीने में घूमने के लिए कौन सी अच्छी जगह है? इन सभी सवालों का जवाब आपको इस लेख में मिलेगा। इस लेख में हम आपके लिए उन डेस्टिनेशंस को लेकर आए हैं, जहां महीने के हिसाब उन जगहों की ओर रूख कर सकते हैं। तो आइए इन डेस्टिनेशंस पर डालते हैं एक नजर...

Varnasi

काशी के घाटों पर नाव की सवारी का अद्भुत आनंद

काशी अपने धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां घूमने के लिए कई घाट भी है, जो न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध है। अब ऐसे में इस ठंड के मौसम में घाटों पर नाव की सवारी करना तो बनता है। दरअसल, ठंड के दिनों में यहां घाटों पर गंगा नदी में साइबेरियन पक्षी देखने को मिलते हैं, जो यहां की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करते हैं। इस बीच नाव की सवारी करना बेहद खूबसूरत होता है। इस दौरान आप फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे अच्छा समय नवम्बर से फरवरी तक का माना जाता है।

ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग का आनंद

देवभूमि पर स्थित ऋषिकेश एक आध्यात्मिक स्थान माना जाता है। इसे ऋषियों की भूमि या तपोस्थली भी कही जाती है। यह भारत का एकमात्र ऐसा शहर है, जहां आपको एक भी मस्जिद या मजार देखने को नहीं मिलेगी। यहां रिवर राफ्टिंग करने के लिए हर साल हजारों पर्यटक आते हैं, जो काफी एडवेंचरस होता है। इसके लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी तक का माना जाता है।

Kashmir

कश्मीर में बर्फबारी का आनंद

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाला कश्मीर बेहद ही खूबसूरत है और इसकी खूबसूरती ठंड के मौसम में देखने लायक होती है। सर्दी में यहां की सड़कें, देवदार के कटीले वृक्ष सभी बर्फ की सफेद चादरों में समा जाती है, जो देखने में वाकई किसी स्वर्ग की तरह दिखती है। इस दौरान यहां घूमने के लिए काफी पर्यटक आते हैं और यहां गुलमर्ग में गंडोला की सवारी का भी आनंद लेते हैं। इसके लिए सबसे अच्छा समय दिसम्बर से मार्च तक का माना जाता है।

लेह-लद्दाख में बाइक राइड का मजा

भारत के सबसे सुंदर राज्यों में से एक लेह-लद्दाख अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यह स्थान अपने क्रिस्टल झीलों व अद्भुत पहाड़ों के लिए जाना जाता है। अधिकतर लोगों के बीच यह सियाचिन बॉर्डर के लिए भी काफी फेमस है। यहां गर्मी के दिनों में बाइक राइडिंग का मजा लेने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं और एडवेंचर का फुल आनंद उठाते हैं। इसके लिए सबसे अच्छा समय मई से सितम्बर तक का माना जाता है।

Karnataka

कर्नाटक के समुद्री तटों पर मस्ती

कर्नाटक, दक्षिण भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। यह राज्य समुद्र से भी लगा हुआ है। ऐसे में सर्दी के दिनों में यहां घूमना काफी मजेदार होता है। इस दौरान यहां काफी पर्यटक आते हैं और यहां के समुद्री लहरों के साथ खेलना पसंद करते हैं। यहां वाटर स्पोर्ट्रस का भी आनंद लिया जा सकता है। इसके लिए सबसे अच्छा समय नवम्बर से फरवरी तक का माना जाता है।

कोलुकुमलाई से सूर्योदय देखने का खूबसूरत नजारा

कोलुकुमलाई, तमिलनाडु राज्य में स्थित एक छोटा सा गांव है, जो अपनी खूबसूरत नजारों और चाय के बागानों के लिए जानी जाती है। यह गांव समुद्र तल से 7130 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। हजार एकड़ में फैले चाय के बागान और उसकी सुगंध पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां आपको चाय की फैक्टरी भी देखने को मिल जाएगी, जहां आप पुराने अंदाज में बनाए जाने वाले चाय का स्वाद ले सकते हैं। इसकी ऊपरी चोटी से सूर्योदय का नजारा देखने लायक होता है, जिसे देखने के लिए भी काफी पर्यटक आते हैं। यहां ट्रेकिंग का भी आनंद लिया जा सकता है। इसके लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी तक का माना जाता है।

More News

Read more about: leh ladakh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+