Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जानिए भारत में कुल कितने यूनस्को विश्व विरासत स्थल है... इतिहास की साक्षी हैं ये जगहें

जानिए भारत में कुल कितने यूनस्को विश्व विरासत स्थल है... इतिहास की साक्षी हैं ये जगहें

भारत में कई ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल शामिल है, ऐसे में आज हम आपके लिए देश में स्थित यूनेस्को की सभी विश्व विरासत स्थलों के बारे में बताएंगे और उनसे जुड़े तथ्यों को भी आपके सामने रखेंगे।

इतिहास को करीब से जानने के लिए भारत से बेहतर कुछ भी नहीं है, इसका प्रमाण आज भी यहां के ऐतिहासिक स्थलों को देखने से मिल जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए यूनेस्को विश्व विरासत स्थल के बारे में और उसकी पूरी लिस्ट लेकर आए हैं। इतिहास प्रेमियों के लिए ये स्थान काफी महत्वपूर्ण है। इस लेख के माध्यम से आप जान सकेंगे कि भारत में कुल कितने यूनस्को विश्व विरासत स्थल है... किस राज्य में कितने यूनस्को विश्व विरासत स्थल है और कब कौन सा स्थल यूनस्को विश्व विरासत की लिस्ट में शामिल हुआ?

यूनस्को विश्व विरासत स्थलों की लिस्ट

भारत में कुल 40 यूनस्को विश्व विरासत स्थल है, जिसमें 32 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक व 2 मिश्रित स्थल शामिल है। वहीं, पूरे विश्व की बात की जाए तो विश्व में कुल 897 सांस्कृतिक, 218 प्राकृतिक और 39 मिश्रित स्थल है। भारत का सबसे पहला यूनस्को विश्व विरासत स्थल एलोरा की गुफाएं है, जो महाराष्ट्र में स्थित है और लिस्ट में 40वां स्थान धोलावीरा (हड़प्पा सभ्यता का शहर) है, जो गुजरात में स्थित है।

hampi

1. एलोरा की गुफाएं - यह महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित है, जिसमें 34 गुफाएं है। यह भारत का पहला यूनस्को विश्व विरासत स्थल है। (घोषित वर्ष - 1983)

2. अजंता की गुफाएं - यह भी महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित है, जिसमें 29 गुफाएं शामिल है। (घोषित वर्ष - 1983)

3. आगरा का किला - यह उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित है, जिसका निर्माण कार्य 1573 ईस्वी में अकबर द्वारा पूरा करवाया गया था। इसे बनने में 15 साल का समय लगा था। (घोषित वर्ष - 1983)

4. ताजमहल - यह उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित है, जिसका निर्माण 1632 ईस्वी में शाहजहां द्वारा बेगम मुमताज की याद में करवाया गया था। यह विश्व का सातवां अजूबा भी है। (घोषित वर्ष - 1983)

taj mahal

5. महाबलीपुरम - यह तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में स्थित है, जो कई स्मारकों का समूह है। (घोषित वर्ष - 1984)

6. कोणार्क का सूर्य मंदिर - यह उड़ीसा के पुरी जिले में स्थित है, जो पूर्वी गंगवंश के राजा प्रथम नरसिंह देव द्वारा बनवाया गया है। (घोषित वर्ष - 1984)

7. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान - यह असम के गोलाघाट व नागांव जिले में फैला हुआ है, जो भारतीय गेंडों के लिए प्रसिद्ध है। (घोषित वर्ष - 1985)

8. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान - यह राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित है, जिसे भरतपुर का पक्षी विहार भी कहा जाता है। (घोषित वर्ष - 1985)

9. मानस वन्यजीव अभयारण्य - यह असम के बोंगाईगांव तथा बारपेटा जिले में फैला हुआ है, जो दुर्लभ गोल्डन लंगूर और लाल पांडा के लिए जाना जाता है। (घोषित वर्ष - 1985)

10. खजुराहो - यह मध्य के प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित मंदिरों का एक समूह है। (घोषित वर्ष - 1986)

khajuraho

11. फतेहपुर सीकरी - यह उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित है, जिसे अकबर ने 1571 ईस्वी में बसाया था। (घोषित वर्ष - 1986)

12. हम्पी - यह कर्नाटक के विजयनगर जिले में स्थित है, जिसे रामायण काल में किष्किंधा के नाम से जाना जाता था। यह कई ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का समूह देखने को मिलता है। (घोषित वर्ष - 1986)

13. गोवा (चर्च व कॉन्वेंट) - गोवा के चर्च व कॉन्वेंट को यूनेस्को विश्व विरासत स्थल की लिस्ट में शामिल किया है। (घोषित वर्ष - 1986)

14. पट्टादकल - यह कर्नाटक के बागलकोट जिले में स्थित है, जो बादामी शहर के काफी निकट है। यह मंदिर व स्मारकों का एक समूह है। (घोषित वर्ष - 1987)

15. एलीफैंटा की गुफाएं - यह महाराष्ट्र के मुंबई शहर से 15 किमी. की दूरी पर स्थित है, जिसमें 7 गुफाएं शामिल है। (घोषित वर्ष - 1987)

16. सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान - यह पश्चिम बंगाल में स्थित एक मैंग्रोव वन है, जो बांगलादेश की सीमा से भी लगता है। (घोषित वर्ष - 1987)

sundarban

17. चोल मंदिर - यह तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्से में स्थित है, जहां चोल शासकों द्वारा कई मंदिर बनाए गए हैं, जो आज भी अपनी खूबसूरती व कलाकारी के लिए जाने जाते हैं। (घोषित वर्ष - 1987)

18. नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान - उत्तराखंड की वादियों में बसा नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, जिसे देखने वालों की संख्या हजारों में होती है। (घोषित वर्ष - 1988, 2005)

19. सांची के बौद्ध स्मारक - यह मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित है। (घोषित वर्ष - 1989)

20. हुमायूं का मकबरा - यह दिल्ली में एक ऐतिहासिक स्थल है। (घोषित वर्ष - 1993)

humayun tomb

21. कुतुब मीनार - यह दिल्ली में एक ऐतिहासिक स्थल है। इस परिसर में कई छोटे-बड़े स्मारक देखने को मिल जाएंगे। (घोषित वर्ष - 1993)

22. पर्वतीय रेलवे - यह भारत के विभिन्न राज्यों में स्थित है, जो अपनी सुंदरता से सभी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। (घोषित वर्ष - 1999, 2005, 2008)

23. महाबोधि मंदिर परिसर - यह बिहार के गया जिले में स्थित है, जो बौद्ध धर्म के लिए काफी पवित्र स्थान माना जाता है। (घोषित वर्ष - 2002)

24. भीमबेटका की गुफाएं - यह मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित है। (घोषित वर्ष - 2003)

25. चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क - यह गुजरात में स्थित है, जो राज्य के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। (घोषित वर्ष - 2004)

champaner

26. छत्रपति शिवाजी टर्मिनल - यह मध्य रेलवे स्टेशन का मुख्यालय है, मुंबई में स्थित है। (घोषित वर्ष - 2004)

27. लाल किला परिसर - राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित लाल किला परिसर भी यूनेस्को की विश्व धरोहर लिस्ट में शामिल है। (घोषित वर्ष - 2007)

28. जंतर मंतर - यह राजस्थान के जयपुर जिले में स्थित है, जो एक खगोलीय वैधशाला है। (घोषित वर्ष - 2010)

29. पश्चिमी घाट - यह भारत के कई राज्यों में फैला है। (घोषित वर्ष - 2012)

30. राजस्थान के पहाड़ी किले - राजस्थान में पहाड़ी किलों को भी यूनेस्को की विश्व धरोहर लिस्ट में शामिल किया गया है। (घोषित वर्ष - 2013)

rajasthan fort

31. रानी की बावड़ी - यह गुजरात के पाटन में स्थित है। (घोषित वर्ष - 2014)

32. ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान - यह हिमाचल की सुंदर वादियों में स्थित है, जो अपनी शानदार नजारों से सभी पर्यटकों का दिल जीत लेता है। (घोषित वर्ष - 2014)

33. खांगचेंदजोंगा राष्ट्रीय उद्यान - यह सिक्किम में स्थित एक नेशनल पार्क है। (घोषित वर्ष - 2016)

34. कैपिटल कॉम्प्लेक्स - यह चंडीगढ़ में स्थित है। (घोषित वर्ष - 2016)

35. नालंदा महाविहार का पुरातत्व स्थल - यह बिहार में स्थित एक ऐतिहासिक स्थल है। (घोषित वर्ष - 2016)

36. अहमदाबाद का ऐतिहासिक शहर - यह गुजरात में स्थित है। इस शहर को 11वीं शाताब्दी में आशावल के नाम से जाना जाता है। (घोषित वर्ष - 2017)

37. विक्टोरियन गोथिक - यह भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित है। (घोषित वर्ष - 2018)

38. जयपुर शहर - यह राजस्थान में स्थित है, जो अपनी खूबसूरती व वास्तुकला के लिए जाना जाता है। (घोषित वर्ष - 2019)

39. रामप्पा मंदिर - यह तेलंगाना के मुलुगु जिले में स्थित है। (घोषित वर्ष - 2021)

ramappa temple

40. धोलावीरा - यह गुजरात का एक शहर है, जो अपनी पुरातात्विक विशेषता के लिए जाता है। (घोषित वर्ष - 2021)

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+