Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »एक ही ट्रिप में करें चारों धाम की यात्रा, जानें कहां से शुरू करके कहां खत्म करें पवित्र तीर्थ यात्रा!

एक ही ट्रिप में करें चारों धाम की यात्रा, जानें कहां से शुरू करके कहां खत्म करें पवित्र तीर्थ यात्रा!

चार धाम यात्रा शुरू होने की तारीख आ चुकी है। उत्तराखंड में स्थित चारों धाम - केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री का हर धार्मिक व्यक्ति के मन में खास स्थान है। लोग बड़ी बेसब्री से इन चारों धाम की यात्रा के शुरू होने का इंतजार करते हैं। कई लोग ऐसे होते हैं, जो इन चारों पवित्र तीर्थ स्थानों की अलग-अलग यात्रा करते हैं।

लेकिन काफी संख्या में लोग चार धाम यात्रा को एक ही ट्रिप में पूरा करने के बारे में भी सोचते हैं। आमतौर पर मान्यता है कि चार धाम यात्रा को Clockwise दिशा में पूरी करनी चाहिए।

badri vishal

एक ही ट्रिप में किन पड़ावों से गुजरकर कैसे पूरी करें चार धाम की यात्रा -

सबसे पहले आपको चार धाम के खुलने यानी इस साल कब से यात्रा शुरू हो रही है, उसकी तारीख बता देते हैं।

  • केदारनाथ - 10 मई 2024
  • बद्रीनाथ - 12 मई 2024
  • गंगोत्री - 10 मई 2024
  • यमुनोत्री - 10 मई 2024

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आत्मा की पवित्रता और जीवन भर किये गये सभी पापों से मुक्ति के लिए ही लोग ऊंचे पहाड़ों पर स्थित इन तीर्थ स्थानों की पवित्र यात्रा पर जाते हैं।

अब बताते हैं किन पड़ावों और कौन से धाम से शुरू करें अपनी चार धाम यात्रा -

यमुनोत्री

yamunotri dham

अपनी चार धाम यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री से करें जिसे यमुना नदी का उद्गम स्थल कहा जाता है। उत्तराखंड के गढ़वाल में स्थित यमुनोत्री के मुहाने तक पहुंचने के लिए ट्रेकिंग या फिर खच्चर की सवारी करनी पड़ती है। इस ट्रेकिंग की शुरुआत हनुमान चट्टी से की जाती है। देवी यमुना को समर्पित यमुनोत्री मंदिर में पूजा करने के बाद तीर्थ यात्रियों का समूह आगे बढ़ता है।

गंगोत्री

gangotri temple

चार धाम यात्रा का दूसरा पड़ाव गंगोत्री होता है। यह उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित है, जिसे गंगा नदी की उद्गम स्थल माना जाता है। यमुनोत्री से गंगोत्री तक का रास्ता सड़क मार्ग से तय किया जा सकता है। गंगोत्री मंदिर में पूजा करने के बाद या पहले तीर्थ यात्री अक्सर भागिरथी नदी के बर्फीले पानी में पवित्र डुबकी लगाकर अपने पाप धोकर पुण्य कमाते हैं।

केदारनाथ धाम

kedarnath dham

गंगोत्री के दर्शन करने के बाद चार धाम यात्रा का मुश्किल पड़ाव आता है, केदारनाथ। यह महादेव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक और पंच केदार में प्रमुख माना जाता है। केदारनाथ उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। केदारनाथ धाम तक जाने के लिए तीर्थ यात्रियों का जत्था गौरीकुंड से ट्रेकिंग या फिर हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से आगे बढ़ता है। केदारनाथ की पवित्रता के बारे में कहा जाता है कि यहां की हवाएं भी स्वर्ग से आती लगती हैं।

बद्रीनाथ धाम

badrinath dham

चार धाम यात्रा का सबसे आखिरी पड़ाव होता है बद्रीनाथ धाम जिसे बद्रीविशाल भी कहा जाता है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ तक केदारनाथ से सड़कमार्ग द्वारा पहुंचा जा सकता है। यह मंदिर एक तरफ ऊंची बर्फिली चोटियों और दूसरी ओर हरी-भरी घाटियों के बीच बसा हुआ है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+