Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महाराष्ट्र का खास है - वृजेश्वरी कुंड

महाराष्ट्र का खास है - वृजेश्वरी कुंड

जाने मुंबई के पास स्थित बेहद ही खूबसूरत प्राकृतिक गर्म पानी के कुंड के बारे में,जिसका पानी औषधीय गुणों से भरपूर है।

By Goldi

उत्तर भारत में सर्दियों का दौर शुरू हो चुका है,जिसका असर पश्चिमी राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। जी हां, हमेशा थोड़ी सी गर्म रहने वाली मुंबई में भी इस बार हल्की सर्दी महसूस की जा रही है। मुंबई का मौसम इन दिनों सभी को बहुत भा रहा है।

इसी बीच मै आपको अपने लेख से एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रही हूं, जहां जाकर इस मौसम का मजा और भी दुगना हो जायेगा। दरअसल,हम बात कर रहे हैं, वृजेश्वरी की जोकि वसई से करीबन 86 किमी की दूरी पर स्थित है।

अब आप सोच रहे होंगे कि, क्या खास है इस जगह में, तो जनाब यहां है प्राकृतिक गर्म पानी का कुंड, जो इस जगह को बेहद खास बनाता है। स्थानीय लोगो की माने तो इन कुंड का पानी औषधीय गुणों से भरपूर है। वीकेंड्स के दौरान यहां पर्यटकों का खास जमावड़ा देखा जा सकता है।

कहां स्थित है?

कहां स्थित है?

वृजेश्वरी तंसा नदी के किनारे भिवंडी में स्थित है,जोकि वसई से करीबन 36 किमी की दूरी पर स्थित है।Pc:Redtigerxyz

वृजेश्वरी मंदिर

वृजेश्वरी मंदिर

वृजेश्वरी मंदिर इस कस्बे की शान माना जाता है,जिसका निर्माण बाजीराव के छोटे भाई चिमाजी अप्पा द्वारा कराया गया है। बताया जाता है कि, पहले वसई किला पुर्तगालियों के अधीन था, जिस पर चिमाजी अप्पा ने घेराबंदी कर इसे पुर्तगालियों से आजाद कराया था..रास्ते में पड़ने वाले इस मंदिर में चिमाजी ने मत्था टेक कर अभियान के सफल होने के बाद यहां मंदिर बनाने की बात कही थी। वृजेश्वरी देवी की कृपा के चलते चिमाजी अपने अभियान में सफल रहे ,जिसके बाद उन्होंने इस भव्य मंदिर का निर्माण कराया।

कहां स्थित है मंदिर?

कहां स्थित है मंदिर?

यह मंदिर मंदाकिनी की तलहटी में स्थित है, जहां 52 सीढ़ियाँ चढ़कर आसानी से पहुंचा जा सकता है। मंदिर में तीन संगमरमर की मूर्तियाँ स्थापित हैं- रेणुका,वृजेश्वरी और कलिका माता की। मंदिर के दाहिने ओर तंसा नदी बहती है।

अकोली कुंड

अकोली कुंड

प्रसिद्ध वृजेश्वरी मंदिर से एक किमी की दूरी पर स्थित अकोली कुंड एक प्राकृतिक गर्म पानी का कुंड का है। ये कुंड सीमेंट से बना हुआ हुआ हैं, इनमे एक मुख्य कुंड हैं और इसके अलावा तीन कुंड और हैं जिनमे मुख्य कुंड के जरिये पानी पहुँचता है। स्थानीय लोगो की माने तो इन कुंड का पानी औषधीय गुणों से भरपूर है। वीकेंड्स के दौरान यहां पर्यटकों का खास जमावड़ा देखा जा सकता है।

गणेशपुरी

गणेशपुरी

वृजेश्वरी से दो किमी की दूरी पर स्थित गणेशपुरी में कई भव्य मंदिर हैं, यहां नित्यानंद जी महाराज की समाधि है,यहां भक्त मेडिटेशन के लिए आते हैं।

समाधि से कुछ ही दूर पर गर्म पानी का कुंड है,जहां अकोली के मुकाबले कम भीड़ देखी जा सकती है।Pc:Atanu Maity

कहां रुके

कहां रुके

वृजेश्वरी में सैलानियों के ठहरने के लिए कई सारे लॉज आदि है, जहां यहां आने वाले पर्यटक रुक सकते हैं।Pc:Atanu Maity

कब आयें

कब आयें

पर्यटक यहां पूरे साल गर्म पानी के कुंड में नहाने हेतु आ सकते हैं। लेकिन सर्दियों के दौरान इस कुंड में नहाने का अलग ही अनुभव होता है।Pc:Atanu Maity

कैसे आयें

कैसे आयें

हवाईजहाज
भिवंडी का नजदीक एयरपोर्ट मुंबई हवाई अड्डा है,जोकि यहां से करीबन 86 किमी की दूरी पर स्थित है।

ट्रेन द्वारा
इसक नजदीकी रेलवे स्टेशन विरार है, जोकि यहां से एक 34 किमी की दूरी पर स्थित है। बेहतर होगा पर्यटक वसई रेवे स्टेशन से ऑटो या बस के जरिये जायें।

सड़क द्वारा- पर्यटक थाणे ,विरार और वसई से बस द्वारा यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।Pc:Atanu Maity

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+