Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कार्तिक पूर्णिमा पर काशी में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों लोगों ने किया पवित्र गंगा स्नान, Photos

कार्तिक पूर्णिमा पर काशी में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों लोगों ने किया पवित्र गंगा स्नान, Photos

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर पवित्र काशी नगरी में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। गंगा स्नान के लिए वाराणसी में रात से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक वाराणसी की गंगा में लाखों लोगों ने आस्था की पवित्र डूबकी लगायी। सोमवार को काशी में देव दिवाली भी मनायी जाएगी। सोमवार की भोर से ही श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ गंगा स्नान कर पूण्य और देवी-देवताओं से आर्शीवाद की प्राप्त किया।

kashi

काशी में पवित्र गंगा स्नान के महत्व के बारे में दशाश्वमेध घाट तीर्थ पुरोहित, गंगोत्री सेवा समिती, अजय कुमार तिवारी ने कहा, "कार्तिक पूर्णिमा के दिन काशीवासियों का मन हर्षोल्लास से भरा रहता है। इस दिन माताएं-बहनें और भगवान की पूजा अर्चना करने वाले लोग स्नान करने के बाद देवी-देवताओं की पूजा करते हैं। वे उनसे आर्शीवाद की प्राप्ति और मंगल कामना करते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "काशी में गंगा स्नान को लेकर एक अन्य मान्यता काफी प्रचलित है। इस मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन सर्वप्रथम बाबा विश्वनाथ और अन्य देवी-देवतागण गंगा स्नान करते हैं।

varanasi kartik purnima

उसके बाद सभी माताएं-बहनें और अन्य काशीवासी स्नान करते हैं। आज का दिन काशीवासियों के लिए और भी खास इस वजह से भी होता है क्योंकि कार्तिक पूर्णिमा को बनारसवासी देव दीपावली के नाम से भी मनाते हैं। सिर्फ काशीवासी ही नहीं बल्कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु भी इस दिन अपने देवी-देवताओं का श्रृंगार दीपों से कर देव-दीपावली मनाते हैं।"

varanasi

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात से ही बनारस में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका था जो दिन में सूरज चढ़ने के काफी देर बाद तक जारी रहा। बताया जाता है कि सुबह 9 बजे तक वाराणसी में लगभग 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र में आस्था की डूबकी लगायी थी। वाराणसी के चौबेपुर इलाके के कैथी में स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर और रामेश्वर इलाके में स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है। श्रद्धालु गंगा और वरुणा नदी में स्नान करने के बाद भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर रहे हैं। इन मंदिरों के अलावा श्री संकट मोचन मंदिर, काल भैरव मंदिर और दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर समेत काशी के अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन पूजन जारी है।

banaras kartik purnima

काशी में प्रमुख रुप से दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट समेत सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। गंगा नदी में स्नान करने के बाद श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए भी आते हैं। ऐसे में श्री काशी विश्वनाथ धाम में भी भीड़ देखने को मिल रही है। मंदिर के बाहर भक्‍तों की लंबी कतार लगी हुई है। इसी तरह वाराणसी के चौबेपुर इलाके के कैथी में स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर और रामेश्वर इलाके में स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है।

देवी-देवता काशी में मनाते हैं देव दिवाली

people gathered in kashi

काशी में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा नदी में स्नान करने और देव दीपावली मनाने को लेकर कई मान्यताएं हैं लेकिन इनमें भी सबसे प्रचलित मान्यता के अनुसार बताया जाता है कि आदिकाल में त्रिपुरासुर नामक एक राक्षस के आतंक से देवी देवता काफी परेशान थे। अंत में भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में अर्धनारीश्वर का रूप धारण करके त्रिपुरासुर राक्षस का वध कर दिया। इसी राक्षस का वध करने के कारण भगवान भोलेनाथ को त्रिपुरारी के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि त्रिपुरासुर का वध करने के बाद देवी देवता काफी प्रसन्न हुए और स्वर्ग से उतरकर भगवान शंकर के सबसे प्यारी नगरी काशी में आए।

सोमवार की दोपहर से श्रद्धालु गंगा घाटों पर देव दिवाली का उत्सव मनाने की तैयारी में जुट जाएंगे। बताया जाता है कि इस साल देव दिवाली पर बनारस के अर्द्धचंद्राकार घाटों को 12 लाख से अधिक दीयों से जगमगा दिया जाएगा, जिसमें से लगभग 1 लाख दीये गाय के गोबर से बने होंगे और बाकी मिट्टी के बने होंगे।

अगर आप भी वाराणसी की देव दिवाली में शामिल होने वाले हैं तो घाटों पर पहुंचने का सही समय और बेस्ट घाट समेत पार्किंग और ट्रैफिक के इंतजाम के बारे में Details में जानना है तो NativePlanet का यह आर्टिकल जरूर पढ़े।

NativePlanet की पूरी टीम की तरफ से सभी पाठकों को कार्तिक-पूर्णिमा और देव-दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

More News

    Read more about: festival varanasi uttar pradesh
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+