Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भूत-प्रेत संग झुमे महादेव, वाराणसी में धधकती चिताओं के बीच खेली गयी मसान होली, Photos

भूत-प्रेत संग झुमे महादेव, वाराणसी में धधकती चिताओं के बीच खेली गयी मसान होली, Photos

काशी की अनोखी मसान होली को देखने के लिए लाखों का हुजूम उमड़ा। इस भीड़ में जितनी संख्या में स्थानीय लोग थे, उतनी ही संख्या में देसी और विदेशी पर्यटकों ने भी इस अद्भूत होली में हिस्सा लिया। रंगभरी एकादशी के अगले दिन वाराणसी की मसान होली 21 मार्च को मनायी गयी। यह होली खास तौर पर महादेव के भक्तों के लिए काफी अधिक मायने रखती है।

masan holi 2024

हो भी क्यों न...माता गौरा का गौना करवाकर काशी वापस लौटने के बाद बाबा विश्वनाथ के साथ सभी देव-देवियों, मनुष्य, पशु-पक्षियों से लेकर हर किसी ने तो होली खेल ली लेकिन भूत-पिशाच और महादेव के गण ही होली खेलने के इस मौके से चुक गये। इसीलिए तो, मान्यतानुसार रंगभरी एकादशी के अगले दिन महादेव खुद पहले हरिश्चंद्र घाट और उसके बाद मणिकर्णिका घाट पर भूत-पिशाच और अपने गणों के साथ खेलते हैं धधकती चिताओं के भस्म से होली...मसान होली।

आइए वाराणसी में खेली गयी मसान होली की कुछ खास तस्वीरों पर डालते हैं एक नजर

crowd at varanasi

1. मणिकर्णिका घाट पर नहीं थी पैर रखने की भी कोई जगह।

masan holi in varanasi

2. महादेव के भक्तों पर गुलाल की तरह भस्म उड़ाते नागा साधु।

mahadev varanasi masan holi

3. भक्ति का अनूठा तरीका : अपने प्रिय भगवान के रंग-रूप में रंगा एक भक्त।

varanasi uttar pradesh

4. एक तरफ धधक रही चिता तो दूसरी ओर मसान होली खेलने में व्यस्त हैं लोग।

foreigners banaras

5. बनारस की मसान होली का विशेषी पर्यटकों ने भी खूब उठाया लुत्फ।

masan holi in banaras

6. चिताओं की राख से ही खेली गयी मसान होली।

mata parvati and mahadev

7. महादेव और माता पार्वती के रूप में सजे कलाकार।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+