Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »3 सितंबर से नहीं कर सकेंगे विस्तारा एयरलाइंस की बुकिंग, क्यों होने वाला है ऐसा?

3 सितंबर से नहीं कर सकेंगे विस्तारा एयरलाइंस की बुकिंग, क्यों होने वाला है ऐसा?

अगर आप विमान से यात्रा करने वाले हैं और विस्तारा एयरलाइंस की टिकट बुक करने के बारे में सोच रहे हैं, तो सारे काम छोड़कर लैपटॉप या मोबाइल लेकर बैठ जाएं और सबसे पहले टिकट बुक कर डाले। क्यों? क्योंकि आपके पास बस 2-3 दिनों का ही समय बचा है। 3 सितंबर से हमेशा के लिए बंद होने वाली है विस्तारा एयरलाइंस की बुकिंग।

सिर्फ बुकिंग ही नहीं, आप यात्रा की तारीख भी 11 नवंबर के बीच की ही चुन सकते हैं, उसके बाद की नहीं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि विस्तारा एयरलाइंस का जल्द ही एयर इंडिया एयरलाइंस में होने वाला है विलय। लेकिन उन यात्रियों का क्या जिन्होंने पहले से ही 11 नवंबर के बाद का विस्तारा एयरलाइंस का टिकट बुक कर रखा है?

vistara air india merger

नहीं मिलेगी पंख फैलाने की अनुमति

अब तक विमान से यात्रा करने वाले यात्रियों के पास कई एयरलाइंस कंपनियों के विकल्प हुआ करते थे जिन्हें वह अपनी सुविधा और पसंद के आधार पर बुक कर सकते थे। लेकिन अब उनके विकल्पों में से एक विकल्प कम होने वाला है। विस्तारा एयरलाइंस की एयर इंडिया में विलय की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसलिए शुक्रवार को विस्तारा एयरलाइंस की तरफ से आधिकारिक रूप से यह जानकारी दे दी गयी है कि 3 सितंबर से उनकी बुकिंग बंद कर दी जाएगी। यानी 2 सितंबर तक का ही समय है, विस्तारा को बाय कहने के लिए।

कब आखिरी बार भरेगी उड़ान?

विस्तारा एयरलाइंस की विमान आखिरी बार 11 नवंबर को उड़ान भरेगी। यानी 2 सितंबर को अगर आप विस्तारा की किसी उड़ान की बुकिंग करते हैं, तो आप 11 नवंबर तक के यात्रा के लिए ही बुकिंग कर सकेंगे। उसके बाद की बुकिंग उपलब्ध नहीं होगी। 11 नवंबर के बाद विस्तारा एयरलाइंस की सभी उड़ानों का संचालन एयर इंडिया एयरलाइंस द्वारा किया जाएगा। कंपनी की तरफ से पिछले 10 सालों में यात्रियों द्वारा दिखाए गये भरोसे के लिए धन्यवाद भी जताया गया है।

क्या होगा अगर पहले से करा रखी है बुकिंग?

विस्तारा की तरफ से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि 3 सितंबर से पहले जितनी भी बुकिंग होगी, उन्हें सिर्फ 11 नवंबर तक ही बुक करने की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद विस्तारा की कोई भी विमान किसी भी एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भरेगी। जिन यात्रियों का 12 नवंबर या उसके बाद विस्तारा की फ्लाइट की बुकिंग हो चुकी है, उनके टिकट भी एयर इंडिया में स्थानांतरित कर दिये जाएंगे जिसके संबंध में जल्द ही उन्हें ई-मेल और SMS के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा।

इसके लिए विस्तारा की तरफ से अनुरोध किया गया है कि यात्री ई-मेल, सोशल मीडिया, विज्ञापन और कंपनी के वेबसाइट पर अपनी नजरें बनाएं रखें। 3 सितंबर से विस्तारा की सभी टिकटों की बुकिंग एयर इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट पर रिडायरेक्ट कर दी जाएगी।

air india vistara news

क्या होगा विलय का फायदा?

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार सिंगापुर एयरलाइंस, टाटा ग्रुप के साथ मिलकर विस्तारा का संचालन करती है। विस्तारा के इस विलय से सिंगापुर एयरलाइंस को एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत की हिस्सेदारी मिल जाएगी। बताया जाता है कि इस सौदे के बाद एयर इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइंस समूहों में से एक होगी। बता दें, इस प्रस्तावित विलय की घोषणा नवंबर 2022 में ही की गयी थी।

विस्तारा में फिलहाल टाटा ग्रुप का 51 प्रतिशत और सिंगापुर एयरलाइं का 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस विलय से एयरक्राफ्ट्स, स्टाफ और रूट सभी का मर्जर भी होगा। यानी विस्तारा के क्रु मेंबर्स और ग्राउंड सपोर्ट स्टाफ एयर इंडिया के स्टाफ के साथ मिलकर काम करेंगे, ताकि विलय की वजह से यात्रियों को कोई परेशानी न हो।

More News

Read more about: airport flight
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+