Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे के नज़दीक ही, 1 दिन में वाई की यात्रा!

पुणे के नज़दीक ही, 1 दिन में वाई की यात्रा!

पुणे के नज़दीक ही बसा है वाई, जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं।

महाराष्ट्र के विकसित शहर पुणे में ऐतिहासिक धरोहर से लेकर कई रोमांचक जगह हैं जो एक पर्यटक की लिस्ट में सबसे ऊपर होती हैं। वीकेंड की छुट्टियों के लिए भी ये एक आदर्श जगह है, जिसके नज़दीक ही कई पर्यटन आकर्षण और हिल स्टेशन मौजूद हैं। अगर आपको शहर से दूर जाने की बहुत ज़्यादा इच्छा है तो यह आपके लिए सबसे बेहतरीन जगह साबित होगी।

अगर आप यह सोच रहे हैं कि किस तरह एक दिन में ही आप यात्रा कर पाएंगे तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कैसे करनी है आपको अपनी एक दिन की यात्रा और कहाँ।

Wai

वाई
Image Courtesy:
solarisgirl

वाई- सर्वोत्कृष्ट विचित्र

पुणे के नज़दीक ही बसा है वाई, जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं और इसे पोस्टकार्ड शहर के नाम से भी जाना जाता है। सतारा जिले में बसा यह छोटा सा नगर महाराष्ट्र के बड़े-बड़े हिल स्टेशनों जैसे पंचागिनि, महाबलेश्वर आदि जैसी जगहों में जाने से पहले ही पड़ता है और पुणे से नज़दीक ही बसा यह शहर अपने सुहावने मौसम के लिए सबसे ज़्यादा प्रसिद्द है।

वाई की प्रकृति में एक पर्यटक और प्रकृति प्रेमी के लिए बहुत कुछ है देखने लायक। यह ऐसी जगह है जहाँ, समृद्ध संस्कृति, नदियों और मंदिरों की ऐतिहासिक महत्ता व हरियाली की खूबसूरती कण-कण में समाई हुई हैं। फिल्मों में आपने देखा ही होगा कि किस तरह यह जगह शूटिंग के लिए भी प्रसिद्द है। इसी वजह से शायद यह भी हो कि यहाँ घूमने के दौरान आप कहीं अपने किसी मनपसंद कलाकार से टकरा जाएँ।

Wai

वाई
Image Courtesy:
sathellite

धार्मिक स्थल

पहले इसे दक्षिण काशी के नाम से भी जाना जाता था, जो आज भी कई धार्मिक पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहाँ बहती कृष्णा नदी के घाट पर बने मंदिर में पर्व त्यौहार के समय भीड़ देखने लायक होती है। श्रद्धालु अपनी अपनी मनोकामनायें ले पूरे श्रद्धा भाव के साथ यहाँ दर्शन को आते हैं। यहाँ स्थित मंदिर लगभग 100 साल पुराना जो आपको पुरानी दुनिया के आकर्षण से रूबरू कराएगा।

Wai

वाई
Image Courtesy:
Kundansonuj

ढोम बांध

यहाँ का ढोम बांध लोगों को अपनी खूबसूरती से आकर्षित करता रहता है। यह कृष्णा नदी पर बना एक गुरुत्वाकर्षणीय बांध है।

पालपेश्वर गुफ़ा

वाई से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर ही लोहार पालपेश्वर नाम की गुफ़ा भी स्थित है, जो एक रहस्यमय कहानी को बयां करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह प्राचीन गुफ़ा वास्तुकला का बहुत ही अच्छा उदाहरण है, जहाँ बौद्ध धर्म के भी कुछ चिन्ह नज़र आते हैं। आज इस गुफ़ा के कई भाग शिव मंदिर में परिवर्तित हो गए हैं।

Wai

वाई
Image Courtesy:
rohit gowaikar

पांडवगढ़ गुफ़ा

पालपेश्वर गुफ़ा के साथ ही एक अन्य गुफ़ा भी यहाँ स्थित है, जिसे पांडवगढ़ के नाम से जाना जाता है। जैसा कि नाम के अनुसार आपको पता चल रहा होगा और स्थानीय लोगों के अनुसार भी यह कहा जाता है कि इस गुफ़ा में पांडव भाइयों ने निवास किया था और उनमें से एक भाई, भीम के यहाँ पर पैरों के निशान भी मौजूद हैं। पौराणिक कथाओं में रूचि रखने वालों के लिए यह एक दिलचस्प जगह है।

गोवर्धन संस्था

अपनी प्रसिद्धि के साथ यह पर्वतीय क्षेत्र पारिस्थितिक पर्यटन का भी केंद्र है। यहाँ पर आने के बाद आप 110 साल पुराने गौशाला(गोवर्धन संस्था) के दर्शन करने नहीं आये तो मतलब कुछ नई देखा, जहाँ गायों के गोबर द्वारा बायो गैस का निर्माण कर बिजली उत्पन्न की जाती है। तो देखा, विज्ञान के नज़रिये से भी कितनी दिलचस्प है यह जगह!

Wai

वाई
Image Courtesy:
Kalkotekedar

वाई पहुँचें कैसे?

पुणे से वाई तक के लिए कोई डायरेक्ट ट्रेन उपलब्ध नहीं है। अगर आप ट्रेन से जाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले वातहर स्टेशन पर पहुँचना होगा फिर वहां से टैक्सी द्वारा आप वाई के लिए आगे बढ़ेंगे। हालाँकि पुणे से कई बस सुविधा यहाँ तक के लिए उपलब्ध हैं। पुणे से वाई लगभग 88 किलोमीटर की दूरी पर है।

तो इस वीकेंड करना मत भूलियेगा यह एक दिन की यादगार यात्रा।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें!

Click here to follow us on facebook.

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+