Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जानिए कहां हैं देश के सबसे पुराने रेलवे स्टेशन! मुंबई, कोलकाता, चेन्‍नई....

जानिए कहां हैं देश के सबसे पुराने रेलवे स्टेशन! मुंबई, कोलकाता, चेन्‍नई....

भारत की लाइफ लाइन इसका रेलवे नेटवर्क कहलाता है। भारत में रेलवे का इतिहास सैंकड़ों साल पुराना बताया जाता है। किसी जमाने में पहाड़ों में सुरंग, घाटी, समतल मैदान और नदियों पर पुल बनाकर रेलवे नेटवर्क का विस्तार किया गया था। लेकिन अब एक कदम आगे बढ़ते हुए भारत में सिर्फ समुद्र पर पुल बनाकर ही नहीं बल्कि समुद्र के नीचे सुरंग बनाकर भी ट्रेनें चलाने की तैयारियां चल रही हैं।

हम सभी जानते हैं, भारत में सबसे पहली ट्रेन मुंबई से ठाणे स्टेशन के बीच चली थी। धीरे-धीरे विकसित होते हुए भारत का रेलवे नेटवर्क आज दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क बन चुका है। रेलवे नेटवर्क के विस्तार के साथ ही देश के हर शहर और कस्बे या गांव में स्टेशनों का विकास भी किया गया है।

CSMT mumbai station

क्या आप जानते हैं, आज भारत में कुल स्टेशनों की कितनी संख्या है? भारत में छोटे-बड़े मिलाकर कुल स्टेशनों की संख्या 7345 से भी ज्यादा बतायी जाती है। क्या आप बता सकते हैं, इतने स्टेशनों में भारत का सबसे पहला या सबसे पुराना स्टेशन कौन सा है?

चलिए भारत के Top 10 सबसे पुराने स्टेशनों के नाम और उनका निर्माण कब हुआ, के बारे में बताते हैं -

देश का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन

देश का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) है। बताया जाता है कि इस स्टेशन का डिजाइन फ्रेडरिक विलियम स्टीवन ने किया था। वर्ष 1878 में इस स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था और 1887 में पूरा हुआ। इस इमारत का निर्माण महारानी विक्टोरिया के शासनकाल के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया था। इसलिए उस समय इसका नाम विक्टोरिया टर्मिनस रखा गया था।

बाद में मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर वर्ष 1996 में इस स्टेशन का नाम पर रखा गया। साल 2017 में स्टेशन का फिर से नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) कर दिया गया। बता दें, भारत के इस सबसे पुराने रेलवे स्टेशन का नाम UNESCO की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है।

howrah station image

दूसरे नंबर पर है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन

भारत के सबसे पुराने रेलवे स्टेशनों की सूची में दूसरे नंबर पर है कोलकाता का हावड़ा स्टेशन। हावड़ा स्टेशन सिर्फ पश्चिम बंगाल ही नहीं बल्कि देश के सबसे व्यस्ततम स्टेशनों में शामिल है। यह देश का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन भी है, जहां नये और पुराने कॉम्प्लेक्स को मिलाकर कुल 23 प्लेटफार्म से होकर हर दिन सैंकड़ों ट्रेन आवाजाही करती हैं।

इस स्टेशन के बारे में एक दिलचस्प तथ्य यह भी है कि इस स्टेशन परिसर में एक भी ओवरब्रिज नहीं है। यानी एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए यात्रियों को ओवरब्रिज का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता है। तो फिर यात्री प्लेटफार्म कैसे बदलते हैं? हावड़ा स्टेशन से जुड़ी दिलचस्प जानकारी के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लीक करें -



Roya puram station chennai

देश के सबसे पुराने Top 10 स्टेशन कौन-कौन से हैं :

नंबर स्टेशन का नाम शहर कब बना स्टेशन कोड
1. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई 1853 CSMT
2. हावड़ा स्टेशन हावड़ा/कोलकाता 1854 HWH
3. रोया पुरम स्टेशन चेन्नई 1856 RPM
4. कानपुर सेंट्रल कानपुर 1859 CNB
5. प्रयागराज जंक्शन प्रयागराज 1859 PRYJ
6. वडोदरा जंक्शन वडोदरा 1861 BRC
7. पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन दिल्ली 1864 DLI
8. चेन्नई सेंट्रल स्टेशन चेन्नई 1873 MAS
9. आगरा फोर्ट स्टेशन आगरा 1873 AF
10. वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन झांसी 1881 VGLJ
FAQs
भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है?

आकार के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कोलकाता का हावड़ा स्टेशन है। इस स्टेशन पर कुल 23 प्लेटफार्म है। दिन भर में लाखों की संख्या में यात्री इस स्टेशन से होकर आवाजाही करते हैं।

भारत का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन कौन सा है?

भारत का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस है। यह मुंबई में स्थित है। इस स्टेशन की इमारत को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल किया जा चुका है। इस टर्मिनस का निर्माण महारानी विक्टोरिया के शासनकाल के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया था।

भारत में कुल कितने स्टेशन हैं?

भारत में कुल रेलवे स्टेशनों की संख्या 7 हजार से भी ज्यादा बतायी जाती है। इनमें छोटे-बड़े और महानगर सभी जगहों के रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

NativePlanet Travel

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+