Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद और देत्रोज में लगेंगे डेढ़ लाख पेड़, जानिए कब तक पूरा होगा यह कार्य

अहमदाबाद और देत्रोज में लगेंगे डेढ़ लाख पेड़, जानिए कब तक पूरा होगा यह कार्य

अहमदाबाद के बाहरी इलाकों में बंजर जमीनें और शहर के अंदर पेड़ों की कमी शहर की इकोलॉलिकल संतुलन को बिगाड़ने का काम कर रही हैं। इस कारण अनियमित बारिश, गर्मी में अधिक तापमान और ठंड में मौसम का उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पर्यावरण की इस समस्या से थोड़ी निजाद पाने के लिए अहमदाबाद और देरतरोज जिले में डेढ़ लाख पेड़ लगाये जाएंगे। शनिवार को शुरू किया गया यह कार्य माच 2025 तक पूरा हो जाएगा।

ahmedabad tree plantation

शहर को बेहतर जलवायु मुहैया कराने के लिए इस कार्य को सपोर्ट करने के लिए पर्यावरण की दिशा में कार्य कर रहे गैर सरकारी संगठन बाल भारती अकैडमी के साथ आगे आया है ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी)। जी हां एक पेड़ मॉंक के नाम से शुरू किए गए इस अभियान में एक के बाद एक लोग जुड़ रहे हैं।

3 लाख पेड़ लगाने का संकल्प

एक पेड़ माँ के नाम के इस अभियान के अंतर्गत कुल 3 लाख वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया है। इसके तहत डेढ़ लाख गुजरात में और बाकी के डेढ़ लाख तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में लगाये जाएंगे। इस काम को पूरा करने की डेडलाइन मार्च 2025 रखी गई है। इससे न केवल शहर के वातावरण को स्वच्‍छ हवा मिल सकेगी बल्कि आस-पास के गांवों में पानी की समस्या भी हल हो सकेगी। उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में मॉनसून में बारिश भी अच्‍छी होगी।

tree plantation in shivganga district

बाल भारती अकादमी के सचिव मनिंदर सिंह ने कहा कि जो यह तीन लाख पेड़ इन दो राज्यों में लगाये जाएंगे, उन्‍हें केवल लगा कर छोड़ नहीं दिया जाएगा। पौधे स्वस्‍थ्‍य रहें, ठीक तरह से बड़े हों और समय पर उनकी देख रेख हो सके इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें वर्ष 2028 तक इन पेड़ों की निगरानी समय-समय पर करेंगी।

आपको बता दें कि जो पेड़ आज लगाये जा रहे हैं वो आने वाले समय में अहमदाबाद की खूबसूरती को निखारने का काम करेंगे। जरा सोचिए मेट्रो, बुलेट ट्रेन और कई अन्‍य हाईवे परियोजनाओं की वजह से पहले ही पर्यावरण को नुकसान पहुंच चुका है। इस नुकसान की पूरी भरपाई तो ये डेढ़ लाख पेड़ नहीं कर पायेंगे, लेकिन थोड़ी राहत जरूर देंगे।

More News

    Read more about: ahmedabad gujarat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+