Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC के साथ करिए मेघालय की सैर, जानिए इस 6 दिवसीय पैकेज के बारे में पूरी जानकारी

IRCTC के साथ करिए मेघालय की सैर, जानिए इस 6 दिवसीय पैकेज के बारे में पूरी जानकारी

मेघालय, पूर्वोत्तर भारत के सुंदर राज्यों में से एक है। ब्रिटिश काल में इसे पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाता था। मेघालय की सुंदरता से रूबरू करवाने के लिए IRCTC ने एक टूर पैकेज निकाला है, जो 6 दिवसीय होगी।

मेघालय, अपनी कला, संस्कृति व समृद्धि के चलते पूरे दुनिया में जाना जाता है। ये राज्य बेहद ही खूबसूरत है और पर्यटन के लिहाज से भी काफी खास है। ये अपनी सुंदर व आकर्षक पहाड़ों, घास के मैदानों और नदियों व झरनों के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस राज्य की खूबसूरती को निहारना चाहते हैं और चेरापूंजी की सैर करना चाहते हैं तो इसके लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आईआरसीटीसी की ओर से मेघालय की टूर के लिए एक पैकेज निकाला गया है। इस पैकेज का नाम है- जेम्स ऑफ मेघालय टूर पैकेज (Gems of Meghalaya Tour Package)...।

पैकेज के दौरान सभी यात्रियों को शिलांग, चेरापूंजी, दावकी व मावलिननॉन्ग की सैर कराई जाएगी। जहां आप आकर्षक पहाड़ों, सुंदर झरनों व बेहतरीन नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। ऐसे में अगर आप मेघालय की इस ट्रिप का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर इसके लिए बुकिंग कर सकते हैं, जो काफी बजट में भी है। इस पैकेज की शुरुआत कोलकाता से 21 जनवरी 2023 को होगी, जो 26 जनवरी तक चलेगी।

gems of meghalaya

'जेम्स ऑफ मेघालय' टूर पैकेज का रूट मैप

पहला दिन (21-01-2023) - पहले दिन सभी यात्रियों को सुबह 07:00 बजे तक कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा, जहां से उन्हें गुवाहाटी के लिए सुबह 09:20 बजे फ्लाइट (विमान संख्या - G8 - 532) मिलेगी, जो सुबह 10:30 बजे तक सभी यात्री को गुवाहाटी एयरपोर्ट तक पहुंचा देगा। जहां सभी यात्रियों को गुवाहाटी के होटल ले जाएगा, जहां सभी यात्री आराम कर सकेंगे और पूरे दिन अपने हिसाब से मैनेज भी कर सकते हैं। फिर रात में डिनर कर सभी होटल में आराम कर सकेंगे।
दूसरा दिन (22-01-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट करा दिया जाएगा, फिर सभी को मां कामाख्या मंदिर के दर्शन कराने के लिए ले जाया जाएगा। फिर शिलांग के डॉन बॉस्को संग्रहालय व लेडी हैदरी पार्क की भी सैर कराई जाएगी। फिर शिलांग में एक होटल में ठहराया जाएगा, जहां सभी के लिए डिनर की भी व्यवस्था रहेगी। इस दौरान सभी के पास शाम का समय फ्री रहेगा तो आप अपने हिसाब इसे एंजॉय कर सकते हैं।
तीसरा दिन (23-01-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद चेरापूंजी ले जाया जाएगा, जहां सभी यात्रियों को एलीफैण्टा फॉल्स, दवान स्यीम व्यू पॉइंट, नोह कलिकाई फॉल्स, मावसई गुफाएं व सेवन सिस्टर्स फॉल्स घुमाया जाएगा। फिर शाम में होटल के लिए वापसी कराई जाएगी, जहां आप डिनर कर आराम कर सकेंगे।
चौथा दिन (24-01-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद सभी यात्रियों को दावकी, जो कि बांग्लादेश का बॉर्डर है, ले जाया जाएगा। जहां सभी मावलिननॉंग (एशिया का सबसे स्वच्छ गांव) और लिविंग रूट ब्रिज घूम सकेंगे। फिर शाम में होटल के लिए वापसी कराई जाएगी, जहां आप डिनर कर आराम कर सकेंगे।
पांचवां दिन (25-01-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट कराया जाएगा और सभी को गुवाहाटी के लिए ले जाया जाएगा। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले उमियम झील की भी सैर कराई जाएगी। गुवाहाटी पहुंचने पर सभी को होटल ले जाया जाएगा, जहां से सभी को ब्रह्मापुत्र नदी ले जाया जाएगा, जहां यात्री अगर चाहे तो अपने पैसे से क्रुज की सैर भी कर सकते हैं। इसके शाम के समय आपके फ्री टाइम होगा, अगर आप चाहे तो शॉपिंग वगैरह भी कर सकते हैं। फिर रात में होटल में ठहराया जाएगा, जहां सभी के डिनर की भी व्यवस्था रहेगी।
छठा दिन (26-01-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट कराकर गुवाहाटी एयरपोर्ट ले जाया जाएगा, जहां 11:00 बजे कोलकाता के लिए फ्लाइट (विमान संख्या - G8 - 546) मिलेगी, जो दोपहर 12:20 बजे तक कोलकाता एयरपोर्ट पर छोड़ देगी।

यहां आपकी सुंदर और मंगलमय यात्रा का अंत हो जाएगा और आप एक सुनहरे यादों के साथ अपने घर को लौट जाएंगे।

gems of meghalaya

'जेम्स ऑफ मेघालय' टूर पैकेज का टिकट मूल्य

IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस 'जेम्स ऑफ मेघालय' टूर पैकेज के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार टिकट मूल्य रखा गया है, जो इस प्रकार है -

एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 41350 रुपये

दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 28250 रुपये

तीन पर्यटकों के लिए (Triple Share) - 26750 रुपये

बेड के साथ बच्चों के लिए (5-11 Years) - 23500 रुपये

बेड के बिना बच्चों के लिए (5-11 Years) - 16500 रुपये

नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

Read more about: tourism tour package tour
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+