Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »शुरू हो चुका है लद्दाख का फेमस 4 दिवसीय फेस्टिवल, यहां पढ़े पूरा डिटेल्स

शुरू हो चुका है लद्दाख का फेमस 4 दिवसीय फेस्टिवल, यहां पढ़े पूरा डिटेल्स

लद्दाख में 4 दिनों तक चलने वाले पारंपरिक लद्दाख फेस्टिवल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। यह फेस्टिवल 21 सितंबर को शुरू हो चुका है और 24 सितंबर को खत्म हो जाएगा। हर साल लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल (LAHDC) लद्दाख फेस्टिवल का आयोजन करती है। इसका बेसब्री से इंतजार लद्दाख के स्थानीय निवासियों समेत लेह और लद्दाख के दूसरे हिस्सों में आने वाले पर्यटक भी करते हैं।

ladakh 2

आइए आपको इस साल आयोजित होने वाले लद्दाख फेस्टिवल 2023 के बारे में विस्तृत जानकारी दे देते हैं।

21 सितंबर :- पहले दिन यानी 21 सितंबर को इस फेस्टिवल की शुरुआत एक शानदार जुलूस के साथ हुई। चुबी से शुरू हुए इस जुलूस को अगर छोटे आकार का कोई कार्निवल कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। इस जुलूस में फोक कलाकार, स्कूली छात्र, विभिन्न प्रतिनिधिदल और सांस्कृतिक समूह हिस्सा लेते हैं। जुलूस का समापन पोलो ग्राउंड पहुंचने के बाद होता है। यहां मुख्य अतिथि औपचारिक रूप से फेस्टिवल का उद्धाटन करते हैं जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

22 और 23 सितंबर :- दूसरे और तीसरे दिन यानी 22 और 23 सितंबर को लद्दाख के विभिन्न समुदायों के लिए आरक्षित रखा गया है जब वे अपनी समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं। पारंपरिक परिधानों में नृत्य, संगीत और कई परंपराएं इस दिन दोहराई जाती हैं। इस दिन लेह पैलेस, शांति स्तुप, हॉल ऑफ फेम और सिंधु घाट जैसी जगहों पर कलाकार परफॉर्म करते हैं। इस दिन देशभर से आने वाले अतिथि कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

ladakh 4

24 सितंबर :- फेस्टिवल का चौथा दिन यानी 24 सितंबर उन लोगों के नाम होता है जिन्हें एडवेंचर से प्यार है। दुनिया के सबसे ऊंचे जगहों में से एक लद्दाख में कई तरह के एडवेंचरस गेम्स का आयोजन किया जाता है, जैसे राफ्टिंग, माउंटेन बाइकिंग, ट्रेकिंग, आर्चरी, पोलो और मैराथन। इन सभी गेम्स को सिंधु नदी, खारदुंग ला पास, स्तोक कांगरी चोटी और नुब्रा घाटी जैसे इलाकों में आयोजित किया जाता है। अगर पर्यटक गेम्स में हिस्सा नहीं भी लें, तब भी इन्हें देखने के लिए काफी भीड़ जमा हो जाती है।

एक ही जगह पर अगर संस्कृति, कला, एडवेंचर और शानदार नजारों का लुत्फ उठाना है तो लद्दाख फेस्टिवल में जाना बिल्कुल मत भुलिए। 21 से 24 सितंबर तक लद्दाख के कई लोकेशंस पर आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल का हिस्सा जरूर बनें।

More News

Read more about: ladakh festival india
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+