Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लद्दाख में शुरू हो चुका है 5 दिनों तक चलने वाला वार्षिक फेस्टिवल 'Monlam Chenmo'

लद्दाख में शुरू हो चुका है 5 दिनों तक चलने वाला वार्षिक फेस्टिवल 'Monlam Chenmo'

विश्व शांति और खुशियां बनाए रखने के उद्देश्य से बौद्ध भिक्षुओं का 5 दिनों तक चलने वाला सामुहिक प्रार्थना शिविर 'मोनलम चेनमो' लेह में शुरू हो चुका है। कोरोना काल की वजह से करीब 3 साल बाद लद्दाख का यह वार्षिक फेस्टिवल 11 मई 2023 को शुरू हुआ है जो 16 मई तक चलेगा।

ladakh festival

इस फेस्टिवल का आयोजन ऑल लद्दाख गोंपा एसोसिएशन की तरफ से किया जा रहा है। तिब्बती बौद्धिस्ट कैलेंडर के पहले महीने में 4 से 11 के बीच इस फेस्टिवल का आयोजन होता है। इस फेस्टिवल की शुरुआत तिब्बत में 1409 में सॉन्ग खापा ने की थी, जो गेलुक परंपरा के संस्थापक थे। इस फेस्टिवल में बौद्ध भिक्षु और नन विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन करेंगे और उनमें हिस्सा लेंगे।

leh

लेह में मनाये जा रहे इस वार्षिक फेस्टिवल के साथ ही लद्दाख लोकसभा केंद्र के सांसद जमयांग सेरिंग नमग्याल ने भी संघ समुदाय के लिए एक विशेष सेवाशिविर का आयोजन किया है, जिसे 'संघ के लिए सेवा' का नाम दिया गया है। इस शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों और उनकी करीब 20 सरकारी परियोजनाओं का लाभ बौद्ध भिक्षुओं और नन को दिया जा रहा है।

mahabodhi temple

इस दौरान इंडो-तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने भी प्रार्थना सभा के आयोजकों से हाथ मिलाया है और 5 दिनों के लिए 'संघ के लिए सेवा' मेडिकल कैंप का आयोजन किया है। लद्दाख में यह फेस्टिवल 1991 से मनाया जा रहा है।

More News

    Read more about: ladakh leh
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+