Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मौसम के बदले मिजाज : दिल्ली-NCR समेत उत्तर और दक्षिण भारत में बारिश-बर्फबारी, बढ़ेगी ठंड

मौसम के बदले मिजाज : दिल्ली-NCR समेत उत्तर और दक्षिण भारत में बारिश-बर्फबारी, बढ़ेगी ठंड

अगले कुछ दिनों तक देशभर के प्रमुख क्षेत्रों में मौसम का बदला-बदला मिजाज नजर आने वाला है। दिल्ली-NCR, लखनऊ और दक्षिण भारत में कई जगहों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की गयी है। वहीं हिमाचल प्रदेश में पारा नीचे लुढ़क गया है जिस वजह से रोहतांग पास को भी बंद कर दिया गया है।

heavy rain

इस बीच एक अच्छी खबर यह है कि दिल्ली में पिछले लंबे समय से दम घोंट रही हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार आने की संभावना भी जतायी गयी है।

दिल्ली-NCR और लखनऊ में बारिश की संभावना

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिल्ली और NCR में सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं। शाम के वक्त हल्की बारिश होने के आसार जताए गये हैं। इस वजह से दिल्ली में प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल सकती है। इससे पहले सोमवार को हुई हल्की बुंदा-बांदी की वजह से प्रदूषण के स्तर में थोड़ी कमी आयी थी। बता दें, गुरुवार की सुबह दिल्ली का AQI स्तर 420 दर्ज किया गया था। वहीं गाज़ियाबाद, नोएडा, फरीदाबार और गुरुग्राम में प्रदूषण करीब 400 बना हुआ है।

delhi pollution

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13° और अधिकतम तापमान 24° के आसपास रहने की संभावना है। अगर बारिश होती है तो तापमान में थोड़ी अधिक गिरावट भी आ सकती है। वहीं पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लगातार हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 2 दिसंबर तक राज्य में राजधानी लखनऊ समेत दूसरे क्षेत्रों में भी हल्की-फुल्की बारिश होते रहने की संभावना है। बारिश की वजह से पिछले कुछ दिनों में राज्य के कई इलाकों में ठंड काफी बढ़ गयी है।

राज्य में सबसे कम तापमान 10.6° डिग्री सेल्सियस मुजफ्फरनगर का दर्ज किया गया है। 1 दिसंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज के साथ बौंछारे पड़ सकती हैं। 2 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश व गरज के साथ बौंछारे पड़ने की संभावना है।

दक्षिण भारत के 4 राज्यों में भारी बारिश के आसार

chennai rain

दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर निचला दबाव का क्षेत्र बन रहा है, इस वजह तमिलनाडू में चक्रवाती तूफान आने की आशंका है। पिछले कुछ दिनों से तमिलनाडू की राजधानी चेन्नई में तूफान और भारी बारिश हो रही है जिस कारण सड़कों पर घूटने तक पानी भर गया है। राज्य के कई जिलों में स्कूल-कॉलेजों को भी बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

shimla rainfall

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 4 दिसंबर तक तमिलनाडू समेत, आंध्र प्रदेश, केरल, पुडुचेरी जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश की आशंका है। चेन्नई में लगातार बारिश होने की वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने अपनी भविष्यवाणी में चेन्नई और तमिलनाडू के कई जिलों में गुरुवार को भी तूफान और बिजली गिरने के साथ तेज बारिश की संभावना जतायी है। प्रशासन ने चेन्नई, चेंगलपट्टू, रानीपेट और कांचीपुरम जिलों में स्कूल-कॉलेजों में 2 दिनों की छुट्टी की घोषणा की है।

हिमाचल में बारिश, बर्फबारी से बंद हुआ रोहतांग पास

snowfall in himachal

बात अगर पहाड़ी इलाकों की हो तो हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर बारिश दर्ज की गयी है। वहीं मनाली के प्रसिद्ध दर्रा रोहतांग पास पर काफी बर्फबारी दर्ज की गयी। मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश की ऊंचाई वाली जगहों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गयी है जबकि दूसरे जगहों पर बादल छाए हुए हैं। मंडी जिले के धर्मपुर में कुल्लू में गुरुवार की सुबह हल्की बारिश दर्ज हुई। लाहौल स्पीति में मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और लाहौल स्पीति में अगले कुछ दिनों तक हल्की बर्फबारी की संभावना है।

बताया जाता है कि हिमाचल में 1 दिसंबर तक मौसम खराब बना रहेगा। 1 दिसंबर को हिमाचल के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। शिमला में गुरुवार को बादल तो छाये रहे लेकिन यहां सूखी ठंड पड़ रही है। उधर, मनाली का प्रसिद्ध दर्रा रोहतांग पास को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। अभी पर्यटकों को गुलाब बैरियर तक ही जाने की अनुमति है। पिछले 2 दिनों में रोहतांग पास में हल्की बर्फबारी दर्ज हुई है जिससे तापमान में भारी गिरावट आयी है। सड़कों पर बर्फ जम जाने की वजह से काफी फिसलन है। इसलिए पर्यटकों को अभी आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। लेह-मनाली हाईवे पर भी केलांग के आगे दारचा तक ही वाहनों को जाने की अनुमति दी जा रही है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+