नवरात्रि शुरू होने के बाद पूरा अहमदाबाद मानो रात भर जोश और उत्साह के साथ जागने लगता है। नवरात्रि के 9 दिनों तक हर दिन गरबा, डांडिया खेलना, मां दुर्गा के अलग-अलग पंडालों में घूमना - यहीं तो हर अहमदावादी की दिनचर्या बन जाती है। लेकिन मुश्किल तब होती है जब देर रात को गरबा या डांडिया नाइट्स से वापस लौटते समय भूख लग जाती है।
न तो उस समय घर पहुंचकर कुछ पकाकर खाने की Energy बचती है और न ही देर रात को बाहर से कुछ मंगाने का रास्ता होता है क्योंकि देर रात तक कौन से रेस्तरां खुले रहेंगे, इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं रहती है। चलिए आपकी इस परेशानी को हम अभी दूर किये देते हैं और आपको अहमदाबाद के उन रेस्तरां की List बताते हैं, जो नवरात्रि के समय पूरी रात खुले मिलेंगे।

तो अब आप बिना किसी परेशानी के गरबा नाइट्स को एंजॉय करें और भूख लगे तो देर रात को एक बार दोस्तों के साथ इन रेस्तरां का चक्कर जरूर लगा लें।
1. ग्वालिया डोसा कॉर्नर
अहमदाबाद का प्रसिद्ध रेस्तरां जो स्वादिष्ट दक्षिण भारतीय व्यंजनों के लिए बड़ा लोकप्रिय है। यहां आपको कई तरह के डोसा जैसे प्लेन डोसा, मसाला डोसा, मैसूर डोसा आदि का स्वाद गर्मागर्म सांबर, नारियल की चटनी और टमाटर-मिर्च की तीखी लाल चटनी के साथ मिल जाएंगे। जोरदार गरबा के बाद देर रात को लगने वाली भूख का बिल्कुल सही उपाय।
कहां - स्टेडियम सर्किल रोड, नवरंगपुरा, अहमदाबाद
Must Try - मसाला डोसा, मैसूर डोसा, चीज डोसा
दो लोगों के लिए खर्च - ₹150-₹250

2. अंबिका दालवडा
दालवडा, जो गुजरात का एक प्रसिद्ध स्नैक्स है। आमतौर पर रात के समय इसे खाया जाता है। देर रात को एक कप गर्मागर्म मसाला चाय के साथ दालवडा का कॉम्बीनेशन सुनने में अटपटा लगे लेकिन बड़ा मजेदार होगा। गरबा खेलने के बीच में भूख लग जाए तो एक बार अंबिका दालवडा का चक्कर लगाकर फिर से दोगुने एनर्जी के साथ गरबा शुरू कर सकते हैं।
कहां - कॉमर्स कॉलेज रोड, श्री सदमा सोसायटी, नवरंगपुरा, अहमदाबाद
Must Try - दालवडा, मसाला चाय, खांडवी
दो लोगों के लिए खर्च - ₹100-₹150

3. सेंटर प्वाएंट
रात को दुर्गा पूजा पंडालों में घूमने के बाद कुछ चटपटा खाने का मन है, लेकिन भारी कुछ नहीं खाना चाहते। कुछ स्ट्रीट फूड जैसे पानी पुरी, सेवपुरी या फिर पनीर टिक्का जैसा। तो आपके लिए सेंटर प्वाएंट बेस्ट लोकेशन होगा। रात को हल्के-फुल्के चटपटे स्नैक्स के लिए यह जगह बिल्कुल सही है।
कहां - लॉ गार्डेन के पास
Must Try - पनीर टिक्का, स्प्रिंग रोल, पानी पुरी, सेव पुरी
दो लोगों के लिए खर्च - ₹300-400

4. भवानी सैंडवीच
रात को भूख तो लगी है लेकिन पानी पुरी और स्प्रिंग रोल से काम नहीं चलेगा, तो फिर सैंडवीच का भी विकल्प है। भवानी सैंडवीच पर आपको सैंडवीच के ढेर सारे विकल्प मिल जाएंगे। अगर आप चीज लवर हैं तो चीज ग्रिल्ड सैंडवीच और अगर आप हेल्थ कॉन्शस हैं तो वेज सैंडवीज जिसमें ढेर सारे वेजीज होंगे।
कहां - ओल्ड सिटी, खडिया, माणेक चौक रोड, मांडवी नी पोल, अहमदाबाद
Must Try - चीज ग्रील्ड सैंडवीच, पनीर सैंडवीच और स्पेशल चटनी सैंडवीच
दो लोगों के लिए खर्च - ₹200-₹300

4. माणेक चौक पाव भाजी स्टॉल
सैंडवीच तो खा लिया, लेकिन अभी भी थोड़ी भूख लगी है। तो क्यों न थोड़ा मसालेदार तीखी पाव भाजी का भी स्वाद चख लिया जाए। माणेक चौक पाव भाजी स्टॉल मक्खन से भरपूर स्वादिष्ट मसालेदार पाव भाजी के लिए जाना जाता है। इस स्टॉल पर दिन के किसी भी वक्त पहुंचने पर यहां आपको भीड़ ही मिलेगी। खासतौर पर नवरात्रि के समय यहां भीड़ की संख्या काफी बढ़ जाती है।
कहां - खानी पीनी बाजार, माणेक चौक, अहमदाबाद
Must Try - क्लासिक पाव भाजी और एक्सट्रा बटर पाव भाजी
दो लोगों के लिए खर्च - ₹150-₹250
5. लिज्जत लस्सी
खाना तो खा लिया अब कुछ पीने का मन हो रहा है। कोल्ड ड्रिंक तो हमेशा पीते हैं। नवरात्रि में पेट भर खाने के बाद एक ग्लास लस्सी मिल जाए तो कैसा हो। अगर आपको लस्सी पसंद नहीं भी है, तब भी एक बार लिज्जत लस्सी पर जरूर आएं। ताजी बनायी हुई मीठी या नमकीन लस्सी जो ऊपर से ढेर सारी ड्राई फ्रुट से सजायी गयी हो। यकीन मानें आप फैन बन जाएंगे।
कहां - रायपुर गेट के पास, ओल्ड सिटी, रायपुर, खडिया, अहमदाबाद
Must Try - मीठी लस्सी, नमकीन लस्सी और फ्रुट लस्सी
दो लोगों के लिए खर्च - ₹100-₹150

6. अशर्फी कुल्फी
लस्सी खाने का मन नहीं है, तो कुल्फी खाते-खाते वापस गरबा स्पॉट की तरफ जा सकते हैं। या फिर नवरात्रि पर एक पंडाल से दूसरे पंडाल तक घूमने के बीच एक मलाई कुल्फी का स्वाद तो चख ही सकते हैं। अशर्फी कुल्फी में आपको स्टीक और कप दोनों तरह के कुल्फी के विकल्प मिल जाएंगे। अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार कुल्फी चुने और एंजॉय करें।
कहां - माणेक चौक रोड, रानी का हाजिरा, ओल्ड सिटी, दानापीड्थ, खडिया, अहमदाबाद
Must Try - मैंगो कुल्फी, मलाई कुल्फी, पिस्ता कुल्फी
दो लोगों के लिए खर्च - ₹100-150



Click it and Unblock the Notifications














