Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »परिवार के साथ घूमने की कर रह प्लानिंग तो इन जगहों को ना करें नजरअंदाज

परिवार के साथ घूमने की कर रह प्लानिंग तो इन जगहों को ना करें नजरअंदाज

एक आम इंसान की दिनचर्या काफी भागम भाग वाली रहती है। इतनी ज्यादा कि कभी-कभी तो वह अपने परिवार तक को समय नहीं दे पाता। एक थका हारा इंसान काम करके जब अपने घर पहुंचता है तो कभी-कभी तो बिना किसी से बात किए ही सो जाता है। लेकिन हर इंसान को अपने परिवार को समय जरूर देना चाहिए।

घर की जिम्मेदारियों के बोझ तले जहां आप अपने माता-पिता और बीवी-बच्चों से बात तक नहीं कर पाते, उनसे दूर रहते हैं। उन्हें अपने परिवार के साथ छुट्टियां जरूर बितानी चाहिए। इसके लिए हम कुछ खास चुनिंदा डेस्टिनेशंस के बारे में आपसे साझा करने जा रहे हैं जहां जाकर आप अपने परिवार के साथ एक अच्छा पल, एक अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।

ऊटी, तमिलनाडु

तमिलनाडु में स्थित ऊटी, दक्षिण भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर ऊटी शहर सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। जहां आप नीलगिरी पर्वत, थ्रेड गार्डन, एमराल्ड लेक, बॉटनिकल गार्डन जैसे आकर्षक आस्थान घूम सकते हैं। परिवार के साथ यहां की हरियाली, ठंडी जलवायु और झीलों को देखना एक अलग ही सुखद अनुभव देता है। यहां रहने और खाने का करीब ₹2500 प्रतिदिन का खर्च आएगा।

oaty tamilnadu

पंचमढ़ी, मध्य प्रदेश

पंचमढ़ी, मध्य प्रदेश का एक शानदार हिल स्टेशन है जो हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। पर्यटक गर्मियों और मानसून के मौसम में यहां आना ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि तब इसकी सुंदरता देखने लायक बनती है। रजत प्रपात, बी फॉल, पांडव की गुफाएं, बड़ा महादेव, गुप्त महादेव और चौरागढ़ यहां पर घूमने लायक प्रमुख स्थल है। परिवार के साथ समय बिताने के लिए पंचमढ़ी एक बेहतर डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। यहां रहने और खाने का करीब ₹2000 प्रतिदिन का खर्च आएगा।

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जहां पर चाय की पत्तियों की सुगंध के साथ ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों को देखना एक अद्भुत स्वप्न के साकार होने जैसा है।
यहां की पटरियों पर दौड़ने वाला टॉय ट्रेन दार्जिलिंग के आकर्षण को बढ़ा देता है। यहां आप अपने परिवार के साथ एक अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां रहने और खाने का करीब ₹2500 प्रतिदिन का खर्च आएगा।

darjeeling west bengal

शिमला, हिमाचल प्रदेश

शिमला, भारत के हर वर्ग की पहली पसंद मानी जाती है। यहां छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक अपनी छुट्टियां बिताने आते हैं। पता नहीं, क्या बात है यहां की पहाड़ियों में कि लोगों को अपनी ओर खींच लाती है। जहां चारों तरफ बर्फ की चादर और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों का नजारा बड़ा ही अद्भुत और मनोरम लगता है। यहां परिवार के साथ एक अच्छा समय व्यतीत किया जा सकता है। यहां रहने और खाने का करीब ₹2200 प्रतिदिन का खर्च आएगा।

shimla himachal pradesh

युक्सोम, सिक्किम

युक्सोम, सिक्किम का एक प्रसिद्ध शहर है। इस पहाड़ी स्थल को कंचनजंगा का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। अपने मठों और बौद्ध विरासतों के लिए प्रसिद्ध युक्सोम कभी सिक्किम की राजधानी हुआ करती थी। युक्सोम अपनी खूबसूरती के कारण सिक्किम का एक जाना माना पर्यटन स्थल है। यहां आप अपने परिवार के साथ जरूर आएं। यह स्थान अपने धार्मिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। यहां रहने और खाने का करीब ₹2500 प्रतिदिन का खर्च आएगा।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+