Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »स्कूबा डाइविंग : समंदर की गहराई नापनी है तो पहुंचे यहां

स्कूबा डाइविंग : समंदर की गहराई नापनी है तो पहुंचे यहां

भारत में स्थित कुछ समुद्री साइट्स , जो स्कूबा डाइविंग के लिए जानी जाती हैं। Some of the marine sites located in India, which are known for best scuba diving.

विश्व के देशों साथ भारत में भी ऐडवेंचर के शौकीनों की कमी नहीं है। यहां दिन-प्रतिदिन रोमांच प्रेमियों की तादाद बढ़ने पर है। हिमालय के दुर्गम पहाड़ी रास्ते हों या घने जंगल, ट्रैवलर्स इन्हें मुसीबत नहीं बल्कि चैलेंज समझ आगे बढ़ते हैं। इसलिए हर वो जगह जहां आम इंसान जाने से कतराता है ऐडवेंचर प्रेमी उन्हें ही अपना अड्डा बनाते हैं। वैसे देखा जाए तो जिंदगी का असली मजा रोमांच में ही है। इसलिए लाइफ में थोड़ा कैजुअल और क्रेजी होना जरूरी है।

रिवर राफ्टिंग, रॉक क्लाइंबिंग, ट्रेकिंग, स्काई डाइविंग आदि कुछ ऐसे एडवेंचर स्पोर्ट्स हैं जिनका नाम सुनते ही धड़कने तेज हो जाती हैं। अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन हैं और कुछ नया रोमांच ट्राई करना चाहते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। यहां आज हम आपको भारत में स्थित कुछ खास गंतव्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप समंदर की गहराई को नाप सकते हैं, समुद्री जीवन को समझ सकते हैं और साथ ही खूबसूरत समुद्री जीवों और वनस्पतियों को भी देख सकते हैं।

स्कूबा डाइविंग का रोमांचक अनुभव

स्कूबा डाइविंग का रोमांचक अनुभव

'समंदर की अनंत गहराई में प्रवेश'..यह वाक्य अपने आप भी काफी रोमांच भरा है। वैसे आपने गोताखोरों को तो देखा ही होगा ? स्कूबा डाइविंग भी कुछ इसी प्रकार का वाटर एडवेंचर है। जिसमें आपको समंदर के नीचे उतरना पड़ता है। इस एडवेंचर के लिए आवश्यक चीजों का होना बहुत जरूरी है। क्योंकि समंदर के अंदर ऑक्सीजन की कमी होने लगती, जिसके लिए सेल्फ कोंतैनेड अंडरवाटर ब्रेथिंग अप्परेटस का प्रयोग किया जाता है।

स्कूबा का रोमांच भरा अनुभव लेने के लिए आपको तैराकी और डाइविंग अच्छी तरह आनी चाहिए। क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती मौत के मुंह तक ले जा सकती है। आगे जानिए भारत में मौजूद बेस्ट स्कूबा डाइविंग साइट्स के बारे में ......

नेत्रानी द्वीप, कर्नाटक

नेत्रानी द्वीप, कर्नाटक

नेत्रानी अरब सागर स्थित एक छोटा आईलैंड है। जो कर्नाटक की क्षेत्र सीमा में पड़ता है। स्कूबा डाइविंग के लिए नेत्रानी द्वीप आपके लिए एक आदर्श गंतव्य हो सकता है। नेत्रानी द्वीप उतना प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र नहीं है पर आप यहां वाटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें यहां 10 से 26 मीटर तक विजिबिलिटी रहती है, जिसके बाद साफ दिखना बंद हो जाता है। इसलिए पूरी जानकारी के साथ आप यहां कदम रखें।

अगर आप वाट्स गेमिंग में नए है और अंडरवाटर का रोमांचक अनुभव लेना चाहते हैं तो एक्सपर्ट्स की देख-रेख में इस एडवेंचर को करें। यहां का नजदीकी हवाईअड्डा मैंगलोर स्थित है। आप यहां दिसंबर से फरवरी के बीच आ सकते हैं।

अण्डमान द्वीपसमूह

अण्डमान द्वीपसमूह

अडंमान के आसपास भारत के बेस्ट स्कूबा डाइविंग साइट्स मौजूद हैं, जहां आप अंडर वाटर एडवेंचर का भरपूर आनंद ले सकते हैं। यहां हैवलॉक द्वीप के पास डिक्सन पिनैकल साइट डाइविंग के लिए सबसे परफेक्ट मानी जाती है। इस प्वाइंट का हाइयेस्ट पिनैकल 18 मीटर है और लगभग 35 मीटर तक यहां डाइविंग का अनुभव लिया जा सकता है। यहां आने का सही समय दिसंबर से अप्रैल के बीच का समय है। यहां आप आसानी से पहुंच सकते हैं। पोर्ट ब्लेयर यहां का नजदीकी हवाई अड्डा है।

लक्षद्वीप

लक्षद्वीप

अंडरवाटर एडवेंचर के लिए लक्षद्वीप भी एक आदर्श विकल्प माना जाता है। यहां डाइविंग के लिए शानदार साइट्स मौजूद हैं। जिनमें अगाती द्वीप से पास स्थित जैपनीज गार्डन ज्यादा प्रसिद्ध है। खूबसूरत समुद्री वनस्पति से भरी यह जगह बहुत हद तक जापानी गार्डन की तरह लगती है। इसलिए इसका नाम जैपनीज गार्डन पड़ा। यहां आप 18 मीटर से लेकर 20 मीटर तक अंडर वाटर डाइविंग का रोमांचक आनंद ले सकते हैं। यहां आने का सबसे सही समय अक्टूबर से लेकर अप्रैल है। यहां पहुंचने का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा अगाती स्थित है।

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान

अंडमान का राजधानी शहर पोर्ट ब्लेयर, अपने स्कूबा डाइविंग साइट्स के लिए जाना जाता है। यहां समुद्री वनस्पतियों और जीवों के लिए संरक्षित वांडूर स्थित महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान एक खूबसूरत जगह है। जहां आप खूबसूरत समुद्री फूलों के अलावा लगभग 50 विभिन्न प्रजातियों के कॉरल (प्रवाल) देख सकते हैं। इसके साथ ही आप यहां जेलफिश, तितली मछली, तोता मछली आदि भी देख सकते हैं। आप यहां दिसंबर से लेकर अप्रैल के बीच किसी भी समय आ सकते हैं।

ग्रैंड आईलैंड, गोवा

ग्रैंड आईलैंड, गोवा

गोवा सिर्फ अपने समुद्री तटों के लिए ही नहीं बल्कि स्कूबा डाइविंग साइट्स के लिए भी जाना जाता है। यहां का ग्रैंड आईलैड अंडर वाटर एडवेंचर के लिए पूरे विश्व में मशहूर है। यहां आप अंडरवाटर एक्टिविटी का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। अगर आप समुद्र की अनंत गहराई में अपनी सीमाएं बढ़ाना चाहते हैं तो ग्रैंड द्वीप आपके लिए एक आदर्श विकल्प है।

यह जगह स्कूबा डाइवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं। बता दें कि यहां कभी कोई ब्रिटिश जहाज डूब गया था, जिसके पुराने अवशेष आज भी समुद्र की नीचे धंसे हुए हैं, जो अब यहां के समुद्री वनस्पतियों और जीवों का घर बन चुके हैं। आप यहां नवंबर से लेकर मार्च के बीच किसी भी समय आ सकते हैं।

स्कूबा डाइविंग संबंधी आवश्यक जानकारी

स्कूबा डाइविंग संबंधी आवश्यक जानकारी

स्कूबा डाइविंग एक रोमांचक एक्टिविटी के साथ काफी खतरनाक भी है। महत्वपूर्ण जानकारी के अभाव में डाइवर्स कई बार मुश्किल में पड़ जाते हैं। इसलिए डाइविंग करने से पहले आवश्यक जानकारी जरूर लें। साथ ही उन जगहों का प्लान बनाए, जिन्हें डाइविंग के लिए ही चिन्हित किया गया है। डाइविंग मौसम के अनुसार अलग-अलग तरीके से की जाती है, आपको इसके बारे में भी पता होना चाहिए। अच्छा होगा आप अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट का मार्गदर्शन लें।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+