Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ट्रैकिंग के हैं दीवाने..तो दिल्ली के पास स्थित इन ट्रेक्स को करना ना भूले

ट्रैकिंग के हैं दीवाने..तो दिल्ली के पास स्थित इन ट्रेक्स को करना ना भूले

अगर आप एडवेंचर लवर है..तो भी दिल्ली के आसपास कई ऐसी खूबसूरत जगह है जहां आप ट्रेकिंग समेत कई साहसिक खेलो का लुत्फ उठा सकते हैं।

By Goldi

जी हां, दिल्ली के आसपास कई ऐसे खूबसूरत स्थल है जहां आप अपने वीकेंड को मजेदार और यादगार बना सकते हैं। अगर आप एडवेंचर लवर है..तो भी दिल्ली के आसपास कई ऐसी खूबसूरत जगह है जहां आप ट्रेकिंग समेत कई साहसिक खेलो का लुत्फ उठा सकते हैं।

आजकल युवायों के बीच ट्रैकिंग काफी लोकप्रिय है...अगर आप सोचते हैं कि दिल्ली में रहते हुए ट्रैकिंग करने के लिए आपको एक लम्बी छुट्टी की जरूरत है तो ऐसा नहीं है बॉस..क्यों कि आज हम आपको बताने वाले दिल्ली के पास स्थित खूबसूरत वन डे ट्रैकिंग डेस्टिनेशन के बारे में....तो आइये जानते हैं स्लाइड्स में

त्रिउंड ग्लेशियर ट्रेक

त्रिउंड ग्लेशियर ट्रेक

त्रिउंड, हिमाचल प्रदेश का ऐसा ट्रेकिंग सफ़र है जो हर एक रोमांच पसंद करने वालों को अपनी ओर आकर्षित करता है। झरनों पहाड़ों के साथ होता हुआ यह ट्रेकिंग सफ़र आपको प्रकृति के हर रंग से रूबरू कराता है।कांगड़ा और चंबा के नजदीक ट्रैकिंग करने का अपना एक अलग अनुभव है।यहां चारो तरफ़ आपको हरियाली ही देखने को मिलेगी। त्रिउंड ग्लेशियर की खासियत ये है कि यहां बिना गाइड के भी आप ट्रैकिंग कर सकते हैं।PC: nishant

मैकलॉड गंज से चम्बा ट्रैक

मैकलॉड गंज से चम्बा ट्रैक

मैकलॉड गंज से चम्बा ट्रैक हिमाचल के सबसे लोकप्रिय ट्रैक्स में से एक है। इस ट्रेक पर आपको देवदार के लंबे-लंबे और खड़े पेड़ों को देख सकते हैं। इस जगह से आपको कैलाश पर्वत के भी दर्शन होते हैं जिसे हिन्दुओं के प्रमुख भगवान, भगवान शिव का घर माना जाता है ।

PC:sanyam sharma

पाराशर झील ट्रेक

पाराशर झील ट्रेक

पाराशर झील ट्रेक एक पहाड़ी चट्टान से शुरू होती है..जोकि घने जंगलों के बीच से होते हुए झील तक पहुँचती है।सर्दियों के दौरान यह ट्रेक थोड़ा सा मुशिकल होता है..लेकिन गर्मियों के दिनों में इस ट्रेक को आसानी से पूरा किया जा सकता है। इस ट्रेक को पूरा करने में करीबन 5 से 6 घंटे का समय लगता है।PC: Ritpr9

ब्यास कुंड ट्रेक

ब्यास कुंड ट्रेक

ब्यास कुंड ट्रेक सोलंग घाटी से शुरू होता है...इस ट्रेकिंग स्थल के बीच में आप पहाड़ों की चोटी से बेहद खूबसूरत खूबसूरत नजारे भी देख सकते हैं।इस ट्रैकिंग का पहला स्टॉप धुंड़ी हैं,जोकि सोलंग घाटी से 8 किमी की दूरी पर स्थित है...इसके बाद अगला स्टॉप बकर चीक है जोकि ब्यास कुंड से 3 किमी की दूरी पर है।इस ट्रेक को पूरा करने में करीब 9 घंटे का समय लगता है। यहां पहुँचने के लिए आप मनाली से सोलंग घाटी की बस ले सकते हैं।PC:Gxyd

गुर्सन बुग्यल

गुर्सन बुग्यल

गुर्सन बुग्यल की खोज लॉर्ड कर्जन ने की थी जिस कारण इसे लॉर्ड कर्जन भी कहा जाता है... गुर्सन बुग्यल ट्रेक काफी आसान है...जोकि औली से 3 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां तक पहुँचने के लिए आपको पहले ऋषिकेश पहुँचाना होगा जिसके बाद ऋषिकेश से जोशीमठ, जोशीमठ से औली की एक घंटे की दूरी पर है।गुर्सन बुग्यल ट्रेक की शुरुआत औली से होती है...जिसे पूरा होने में 4-5 घंटेका समय लगता है।

PC: Induhari

 खीर गंगा ट्रैक

खीर गंगा ट्रैक

खीरगंगा, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में है। खीरगंगा की समुंद्र तल से उंचाई है 2804 मीटर यानि लगभग 9200 फीट। खीर गंगा ट्रेक को पूरा करना आसान काम नही है..इसलिए यह उचित योजना और सही से चलने पर निर्भर करता है । यहाँ पर मौजूद प्राकृतिक गरम पानी के चश्मे आपकी पूरी थकान मिटता देते है। अगर सच मे आप प्रकृति के नज़ारे महसूस करना चाहते है तो एक बार खीरगंगा ट्रेक जरुर करें।

PC:ArjunChhibber01

कुपार पीक

कुपार पीक

कुपार पीक ट्रेक की गिरी गंगा से होती है...गिरी गंगा तक पहुँचने के लिए ट्रेकर्स सीधे शिमला से भी आ सकते हैं साथ ही खार पत्थर से भी गिर गंगा पहुंचा जा सकता हैं । इस ट्रेक को पूरा करने में 4-5 घंटे का वक्त लगता है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+