नए साल का जश्न अब खत्म हो चुका है। अब इंतजार है तो 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस का। इस साल का गणतंत्र दिवस बड़ा ही खास होने वाला है क्योंकि इस साल हमारे देश का 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड भी दूसरे वर्षों के मुकाबले इस साल कुछ ज्यादा ही भव्य होने वाली है।
अगर इस साल गणतंत्र दिवस परेड को टीवी पर न देखकर आप भी कर्तव्य पथ पर जाकर उसे सामने से देखना चाहते हैं, तो ध्यान दें। रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस परेड की टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकट बुकिंग की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प दिये हैं।

आइए आपको बताते हैं कैसे करेंगे गणतंत्र दिवस की टिकट बुकिंग :
75वें गणतंत्र दिवस परेड व उससे संबंधित दूसरी गतिविधियों जैसे बीटिंग रिट्रिट सेरीमनी आदि के लिए टिकट की बुकिंग शुरू कर दी गयी है। दिल्लीवासी से लेकर पर्यटक, सभी इसकी बुकिंग ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं। ऑनलाइन टिकट की बुकिंग 2 जनवरी से 11 जनवरी 2025 के बीच ही की जा सकेगी।
कैसे करेंगे टिकट बुक?
ऑनलाइन माध्यम
- गणतंत्र दिवस परेड की टिकट बुकिंग के लिए भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट www.aamantran.mod.gov.in पर जाएं।
- यहां Book Ticket पर क्लीक करके अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाएं।
- अगले चरण में इवेंट चुने जैसे गणतंत्र दिवस परेड या बीटिंग रिट्रिट सेरीमनी।
- इसके बाद अपनी पहचान पत्र (ID) अपलोड करें और मोबाइल नंबर को वेरिफाई करवाएं।
- अगले चरण में आपको कितनी टिकट बुक करनी है, उसके आधार पर आपको अपना ऑनलाइन पेमेंट करना होगा।

मोबाइल ऐप से ऑनलाइन बुकिंग
गूगल प्ले स्टोर से 'आमंत्रण' ऐप को डाउनलोड करें और एक-एक कर सारी जानकारियां, पहचान पत्र अपलोड कर ऑनलाइन पेमेंट के बाद टिकट बुक कर लें।
ऑफलाइन कैसे करें टिकट बुकिंग?
अगर किसी भी कारणवश आप गणतंत्र दिवस परेड की टिकट ऑनलाइन बुक न करके ऑफलाइन करना चाहते हैं, तो यह भी बड़ा ही आसान है। दिल्ली में विभिन्न जगहों पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए ऑफलाइन टिकट काउंटर से सीधे बुक कर सकते हैं। यहां आपको अपने पहचान पत्र की फोटो कॉपी के साथ फोटो आईडी का ओरिजिनल कॉपी भी लेकर जाना होगा। पेमेंट आप नगद अथवा UPI के माध्यम से कर सकते हैं।

ऑफलाइन कब और कहां मिलेंगे टिकट?
कब - 2 जनवरी से 11 जनवरी 2025 तक, सुबह 10 से दोपहर 1 बजे और दोपहर 2 से शाम 4.30 बजे तक।
कहां -
- सेना भवन (गेट नंबर 2)
- शास्त्री भवन (गेट नंबर 3 के पास)
- जंतर मंतर (मुख्य द्वार के पास)
- प्रगति मैदान (गेट नंबर 1 के पास)
- राजीव चौक मेट्रो स्टेशन (गेट नंबर 7 और 8)
कितना है शुल्क?
- गणतंत्र दिवस परेड : ₹20 और ₹100
- बिटिंग रिट्रीट फुल ड्रेस रिहर्सल : ₹20
- बिटिंग रिट्रीट सेरीमनी : ₹100
ध्यान रहे, गणतंत्र दिवस की ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए हर दिन निर्धारित संख्या में टिकट जारी किये जाते हैं। इसलिए ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन टिकट बुकिंग करने से पहले उपलब्ध टिकटों की संख्या एक बार आमंत्रण वेबसाइट पर जाकर जरूर जांच लें। हर दिन सुबह 9 बजे प्रतिदिन का Quota जारी होता है।



Click it and Unblock the Notifications














