Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कावेरी नदी के तट पर बसे कर्नाटक के 5 प्रसिद्ध क्षेत्र!

कावेरी नदी के तट पर बसे कर्नाटक के 5 प्रसिद्ध क्षेत्र!

मॉनसून सिर्फ़ पेड़ पौधों ही नहीं सूखी हुई नदियों में भी जान भरता है। यह एक ऐसा मौसम है जिसमे हम नदियों, तालाबों, झीलों और झरनों का मज़ा खुल कर लेते हैं। आप देख सकते हैं की जल से लबालब नदियाँ भूमि के विभिन्न भागों में जा जाकर उनमें एक अलग ही जान डालती हैं। तो चलिए इस बारिश के मौसम में हम अपनी ऐसी ही नदियों के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हैं जो हमारे जीवन का सबसे प्रमुख स्रोत है। यहाँ हम शुरू करने वाले हैं कर्नाटका के उन प्रसिद्ध क्षेत्रों से जो कावेरी नदी के किनारे फल फूल रहे हैं।

Talakaveri

तालकावेरी
Image Courtesy:
Abhijitsathe

तालकावेरी

खूबसूरत ब्रह्मागिरी पहाड़ों के बीच में सदा बहती कावेरी नदी कूर्ग के तालकावेरी से ही निकलती है। यह सच में ही देखने लायक आश्चर्य की बात होती है की कैसे इतनी बड़ी नदी छोटे सी जगह से उत्पन्न होती है। ऐसा कहा जाता है कि नदी के उत्पन्न होने की यह अवधि तालकावेरी से सिर्फ़ मॉनसून के समय देखी जा सकती है। तालकावेरी के पास ही भागमंडला स्थान कोड़ावासों का एक धार्मिक स्थान है और साथ ही साथ कर्नाटका के प्रसिद्ध क्षेत्रों में से एक भी।

Nisargadham

निसर्गधाम
Image Courtesy: Sajith T S

कावेरी निसर्गधाम

कुशलनगर के समीप ही हरे भरे पेड़ पौधों और घास से भरा बाग पर्यटकों को हमेशा से ही अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। कावेरी निसर्गधाम प्राचीन प्राकृतिक खूबसूरती है जो इस नदी की वजह से और भी खूबसूरत हो जाती है। तालकावेरी में बस एक बार तेज़ बारिश होने की देर है, फिर वह निसर्गधाम के नदी को पूरी तरह से भर देती है। यहाँ निसर्गधाम के ही किसी लकड़ी के झोपड़े में बैठ कर नदी को देखें जो आपके लिए आपके यात्रा का सबसे मत्वपूर्ण क्षण होगा।

Srirangapatna

श्रीरंगापट्ना
Image Courtesy: Prof. Mohamed Shareef

श्रीरंगापट्ना

ऐतिहासिक श्रीरंगपट्ना कावेरी नदी का एक द्वीप है। भगवान रंगानाथस्वामी से आशीर्वाद लेकर, इस नगर की यात्रा आपके लिए सबसे महत्वपुर्णा और रोचक होगी। श्रीरंगपट्ना कर्नाटका के कावेरी नदी पर बसे प्रसिद्ध जगहों में से मुख्य जगह है। तो इस बारिश के मौसम में खुद ही गवाह बानिए, इस मंत्रमुग्ध कर देने वली नदी और विरासत का।

Shivanasamdra

शिवानासमुद्र
Image Courtesy: Quantumquark

शिवानासमुद्र

बारिश का मौसम पानी के झरनों के नज़ारे का मज़ा लेने के लिए एक उत्तम समय होता है और हम ऐसे में कावेरी नदी के इस महान रचना को कैसे भूल सकते हैं? जी हाँ हम यहाँ बात कर रहे हैं शिवानासमुद्र झरने की जो मांड्या की सबसे ज़रूरी जगह है घूमने की। वो भी मॉनसून के मौसम में तो यहाँ ज़रूर ही जाएँ और खुद से बारिश के जादू का एहसास करें।

Mekedatu

मेक़ेडाटू
Image Courtesy: Rayabhari

मेक़ेडाटू

मेक़ेडाटू वह जगह है जहाँ कावेरी नदी अरकावती नदी से मिलती है। इस संगम को ही मेक़ेडाटू का नाम दिया गया क्युंकी एक घटना के अनुसार, यह वह जगह है जहाँ बकरी ज़ोर की छलाँग लगा कर नदी के दूसरे किनारे पर जाती है। इसलिए इसका नाम मेक़ेडाटू पड़ा जिसका मतलब है बकरी की लंबी छलाँग। मेक़ेडाटू, बेंगलूरु से वीकेंड की छुट्टियाँ बिताने के लिए सबसे प्रसिद्ध और बेहतरीन जगह है।

तालकावेरी को छोड़ कर बाकी सारी जगहें बेंगलूरु से बस कुछ दूरी पर ही हैं। तो अब तक आपको समझ तो आ ही गया हो गया की आपको इस मॉनसून वीकेंड्स क्या करना है? जी हाँ निकल पड़िए कावेरी नदी के सुहाने सफ़र में।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व टिप्पण्णियाँ नीचे वक़्त करें।

More News

    Read more about: karnataka bengaluru india travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+