Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Ganesh Chaturthi 2024 : लखनऊ के इस मॉल में स्थापित हैं सिक्कों के गणपति, अभी तक नहीं देखा तो जल्दी करें

Ganesh Chaturthi 2024 : लखनऊ के इस मॉल में स्थापित हैं सिक्कों के गणपति, अभी तक नहीं देखा तो जल्दी करें

गणेशोत्सव को शुरू हुए करीब 5 दिनों का समय बीच चुका है। विभिन्न पंडालों में भगवान गणेश की अलग-अलग तरह की मूर्तियां स्थापित की गयी हैं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ भी रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी सिक्कों के गणपति देखा है? अरे भई हम जानते हैं, भगवान गणेश की कृपा हो तो व्यक्ति धन-धान्य से परिपूर्ण रहता है। लेकिन...

हम यहां भगवान गणेश के आर्शिवाद की नहीं बल्कि उनकी ऐसे प्रतिमा की बात कर रहे हैं जो सिक्कों से बनी हो। अगर ऐसी प्रतिमा देखनी है तो आपको नवाबों के शहर लखनऊ के फिनिक्स मॉल (Pheonix Mall) में आना होगा।

गणेश चतुर्थी के मौके पर लखनऊ के फिनिक्स मॉल में भगवान गणेश की एक विशाल मूर्ति को स्थापित किया गया है। इस मूर्ति की चर्चा इन दिनों सिर्फ लखनऊ में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में हो रही है। दरअसल, लखनऊ के इस मॉल में भगवान गणेश की जो मूर्ति स्थापित की गयी है, उसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह भारत की सबसे बड़ी गणपति की मूर्ति है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस मूर्ति का निर्माण सिक्कों से किया गया है। इस उपलब्धि की वजह से फिनिक्स मॉल के गणपति का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स व इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है।

सिक्कों से बनी भगवान गणेश की सबसे बड़ी प्रतिमा

7 सितंबर को लखनऊ के फिनिक्स मॉल में भगवान गणेश की जिस प्रतिमा का अनावरण किया गया उसके बारे में दावा किया जाता है कि यह सिक्कों से बनी दुनिया की सबसे बड़ी भगवान गणेश की मूर्ति है। इस वजह से ही इस मूर्ति का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स व इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है। अगर आप लखनऊ में रहते हैं और इस अनोखे गणपति प्रतिमा का अभी तक दर्शन नहीं किया है तो जल्दी किजीए क्योंकि अब बहुत ही कम समय के लिए यह प्रतिमा यहां रहने वाली है।

क्या है सिक्कों से बने गणपति की विशेषताएं

  • लखनऊ के फिनिक्स मॉल में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का वजन 400 किग्रा से भी ज्यादा बताया जाता है।
  • यह प्रतिमा 16.5 फीट लंबी, 9.5 फीट ऊंची और 6 फीट मोटी बतायी जाती है।
  • इस मूर्ति को बनाने के लिए अलग-अलग मूल्यों के सिक्कों का इस्तेमाल किया गया है।
  • पूरी मूर्ति को तैयार करने के लिए ₹1,00,000 से अधिक मूल्य के सिक्कों का इस्तेमाल किया गया है।

मीडिया से बात करते हुए इस मॉल के निदेशक संजीव सरीन ने बताया कि हम कुछ अलग बनाने का प्रयास कर रहे थे। इस बार हम कुछ ऐसा बनाना चाहते थे जो सिर्फ लखनऊ के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए गर्व की बात हो। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि यह अनूठी गणेश प्रतिमा इस साल के गणेश चतुर्थी को और भी खास बनाएगी।

पता - फिनिक्स यूनाइटेड मॉल, आलमबाग, लखनऊ
कब तक रहेगी प्रतिमा - 14 सितंबर तक (मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार)

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+