Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नागालैण्ड के आदिवासी समूह द्वारा मनाई जाती है हॉर्नबिल उत्सव, जानिए क्या है खास?

नागालैण्ड के आदिवासी समूह द्वारा मनाई जाती है हॉर्नबिल उत्सव, जानिए क्या है खास?

नागालैण्ड में मनाया जाने वाला त्योहार हॉर्नबिल एक पक्षी के नाम पर रखा गया है। इस त्योहार का मुख्य उद्देश्य विभिन्न जनजातियों के बीच जुड़ाव और आपसी सामंजस्य को बढ़ावा देना है।

भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में से एक नागालैण्ड देश के सबसे छोटे राज्यों में से एक है। इस राज्य के बारे में कहा जाता है कि यहां के लोग काफी खुशमिजाज व मिलनसार होते हैं। खुशमिजाजों की इस धरती पर एक अतरंगी सा त्योहार मनाया है, जिसका नाम हॉर्नबिल उत्सव। यह पर्व हर साल दिसम्बर की पहली तारीख से लेकर दस तारीख (1 दिसम्बर से लेकर 10 दिसम्बर तक) तक मनाई जाती है। इस पर्व के रीति-रिवाज और इसके मनाने के तरीके बेहद ही अलग है, जो इस दौरान यहां आने वाले पर्यटकों द्वारा भी काफी पसंद किया जाता है।

क्या है हार्नबिल?

इस त्योहार के नाम की बात की जाए तो हार्नबिल एक पक्षी का नाम है, जो नागालैण्ड के जंगलों में पाया जाता है और इसे आसानी से देखा भी जा सकता है। इस त्योहार का मकसद नागा संस्कृति को संरक्षित करना है, यहां के लोकल लोगों का मानना है कि इस त्योहार को मनाने से राज्य के सभी जनजातियों के एक बेहतर सम्बन्ध स्थापित होता है। इस पर्व का आयोजन नागालैण्ड राज्य की अधिकारिक राजधानी कोहिमा में किया जाता है।

Hornbill Festival

हार्नबिल उत्सव के दौरान की जाने वाली गतिविधियां

हॉर्नबिल महोत्सव के दौरान यहां की जनजाति के द्वारा कई सारी गतिविधियां की जाती है, जिसे काफी लोग हिस्सा लेते हैं और इसे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस फेस्टिवल के दौरान कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है, जैसे- विभिन्न धर्मों के अनुष्ठान, नृत्य व गीत, नागालैण्ड के व्यंजनों के स्टॉल, परेड व शिल्प कलाओं की प्रदर्शनी। इस फेस्टिवल के दौरान आपको यहां के नागा समाज के जीवन से सम्बन्धित हस्तकलाएं, पारंपरिक चित्र, शॉल, लकड़ी पर नक्काशी की गई वस्तुएं और मूर्तियां भी देखने को मिल जाएगी।

Hornbill Festival

16 जनजातियों व उनकी 16 नृत्यकलाएं

इस फेस्टिवल के दौरान आपको नागालैण्ड की 16 जनजातियां देखने को मिलेंगी, जिनके 16 पारम्परिक नृत्यों को भी आप देख सकेंगे। अगर देखा जाए तो ये नृत्य ही इन फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण होता है। इस नृत्य के जरिए दर्शकों तक इन सभी जनजातियां के जीवन पर प्रकाश डाला जाता है, जो देखने को काफी मनोरम लगता है।

Hornbill Festival

फेस्टिवल के दौरान आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रॉक कॉन्सर्ट प्रतियोगिता

इस पूरे फेस्टिवल के दौरान अंतर्राष्ट्रीय रॉक कॉन्सर्ट प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है, जो इस उत्सव को बेहद खास बनाती है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी को 30000 रुपये से लेकर 100000 रुपये तक इनाम राशि दी जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत व पड़ोसी देशों की कलाओं को प्रोत्साहित करना है। इस प्रतियोगिता में बैण्ड व ड्रम बजाने वाले लोग हिस्सा लेते हैं, इसीलिए इसका नाम रॉक कॉन्सर्ट प्रतियोगिता रखा गया है।

Hornbill Festival

फेस्टिवल के दौरान नाइट मार्केट

इस फेस्टिवल के दौरान नाइट मार्केट भी लगता है, इसमें यहां हिस्सा लेने आए विभिन्न जनजातियों द्वारा यहां हस्तशिल्प के सामान और व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाते हैं, जो इस फेस्टिवल को और भी गुलजार कर देते हैं। यहां आने वाले पर्यटक भी इस बाजार से खरीददारी का जमकर आनंद उठाते हैं। ये नाइट मार्केट इस फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण भी कहा जा सकता है।

Hornbill Festival

फेस्टिवल में आने वाले पर्यटकों के लिए टिप्स

इस फेस्टिवल का सही से लाभ उठाने के लिए हमें सारी तैयारियां पहले से की गई हो, जैसे- सभी बुकिंग और आरक्षण।
फेस्टिवल के दौरान आपको चारों ओर सहायक सूचना केंद्र मिल जाएंगे, जहां से आप इस पर्व से सम्बन्धित सारी जानकारी ले सकते हैं।
अगर कोई विदेशी इस फेस्टिवल का आनंद लेना चाहता है तो उसे नागालैण्ड में प्रवेश करने के 24 घंटे के भीतर ही विदेशी पंजीकरण कार्यालय में पंजीकृत कराना होगा।

Hornbill Festival

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+