Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कश्मीर की वादियों को मौसम की पहली बर्फबारी ने बना दिया खुशनुमा, देखें Photos

कश्मीर की वादियों को मौसम की पहली बर्फबारी ने बना दिया खुशनुमा, देखें Photos

देश का मैदानी इलाका अभी तक गर्मी से परेशान है, रात के समय AC चलाकर पसीना पोंछते हुए सोने जा रहा है। लेकिन जन्नत...धरती का स्वर्ग एक बार फिर से बर्फ की पतली परत के नीचे ढंकने लगा है। यकीन नहीं होता है तस्वीरों को ही देख लें। दिल्ली, मुंबई से लेकर कोलकाता तक में जब गर्मी पीछे हटने का नाम ही नहीं ले रही है तब मौसम की पहली बर्फबारी ने कश्मीर की वादियों को और भी खुशनुमा बना दिया है।

कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में जहां बर्फ के छोटे-छोटे कण आसमान से बरसते दिखें वहीं नीचले इलाकों में हल्की-हल्की बारिश ने ठंड को और भी बढ़ा दिया है।

first snowfall kashmir

सर्दियों के आने का है संकेत

कश्मीर की वादियों में ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का होना और नीचे वाले हिस्सों में हल्की बारिश का होना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि अब कुछ ही दिनों में सर्दियां पूरे दमखम के साथ दस्तक देने वाली हैं। मिली जानकारी के अनुसार कश्मीर घाटी के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हुई मौसम की पहली बर्फबारी ने कुछ इंच मोटी बर्फ की परत जमा कर दी।

गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसे इलाके जहां बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फबारी को ही अनुभव करने और कई तरह के स्नो एक्टिविटी में हिस्सा लेने आते हैं, वहां बर्फबारी होने की वजह से पर्यटकों में भी खासा उत्साह नजर आया।

बता दें, देश का उत्तरी हिस्सा सर्दियों के मौसम में आपके और हमारे घर में रखे रेफ्रिजरेटर के डीप फ्रिज से भी अधिक ठंडा हो जाता है। देश के उत्तरी हिस्सों में बर्फबारी होने की वजह से तापमान में जहां तेजी से गिरावट आती है वहीं इस वजह से देश के दूसरे हिस्सों के तापमान पर भी असर पड़ता है।

kashmir snowfall

सर्दियों में कश्मीर बन जाता है पर्यटकों का स्वर्ग

सर्दियों के मौसम में कश्मीर की सुन्दरता को सिर्फ निहारने के लिए ही नहीं बल्कि बर्फबारी को करीब से महसूस करने, विंटर गेम्स में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक देश और विदेशों से भी आते हैं। पर्यटकों की ज्यादा से ज्यादा संख्या होने का अर्थ होता है घाटी का आर्थिक विकास क्योंकि कश्मीर घाटी पर्यटन व्यवसाय पर बहुत ज्यादा निर्भर करता है।

कश्मीर में विंटर एक्टिविटी की शुरुआत नवंबर के मध्य से लेकर मार्च के अंत तक जारी रहता है। सुबह और शाम के वक्त जमकर ठंड पड़ती है और दिन के समय लोग इसी सर्दी को भरपूर एंजॉय करते हैं। सर्दियों के मौसम में ही कश्मीर में चेरी ब्लॉसम का भी सीजन आता है, जिसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध ट्यूलिप गार्डन को भी सर्दियों के मौसम में पर्यटकों के लिए खोल दिया जाता है।

kashmir snowfall

दिसंबर का महीना कश्मीर घाटी में रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण जरूर बन जाता है क्योंकि इस समय तापमान -2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है। हालांकि पर्यटक कड़ाके की इस सर्दी का भरपूर आनंद उठाते हैं।

More News

    Read more about: kashmir srinagar snowfall
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+