Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वाइल्डलाइफ और नेचर के बीच बिताना चाहते हैं वेकेशन, तो इस वीकेंड मुदुमलाई आइये

वाइल्डलाइफ और नेचर के बीच बिताना चाहते हैं वेकेशन, तो इस वीकेंड मुदुमलाई आइये

By Syedbelal

तीन राज्यों (कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल) की सीमाओं से लगा मुदुमलाई नीलगिरि के घने जंगलों में स्थित है और अपने वन्यजीव अभ्यारण्य के लिये जाना जाता है। मुदुमलाई को दक्षिण बारत का सबसे समृद्ध वन्यजीव अभ्यारण्य माना जता है और यह देश भर में ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध है। 1940 में स्थापित, मुदुमलाई देश के विशाल पादप और जन्तु जगत की सुरक्षा और संरक्षण में सबसे महत्वपूर्ण और सौन्दर्यपूर्ण प्रयास का प्रतिनिधित्व करता है।

फोटो कर्टसी - L.vivian.richard

यह वन्यजीव अभ्यारण्य इस भाग में सबसे लोकप्रिय आकर्षण है और कई लुप्तप्राय पौधों और जन्तुओं का घर जिनका मिलना आसान नहीं होता। जंगल में आपका स्वागत है। मुदुमलाई वन्यजीव अभ्यारण्य में वन विभाग द्वारा जंगल सफारी की व्यवस्था की जाती है जो वाकई अच्छी होती है। सफारी द्वारा अभ्यारम्य में दिखने वाली विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के साथ साथ विभन्न प्रकार के जंगल जीवन भर याद रहने वाला अनुभव प्राप्त होता है।

PICS : उस गुजरात की तस्वीरें, जिसके विकास के दम पर मोदी बने प्रधानमंत्री

यदि बात पर्यटन की हो तो मुदुमलाई के आसपास के इलाके में सैकड़ो आकर्षण हैं जिनमें से कुछ प्यकारा झील, कलट्टी झरना, थेप्पकाडू हाथी कैम्प, मोयर नदी और जंगली जानवरों को देखने के कई उत्कृष्ट स्थान खास हैं। प्राकृतिक सुन्दरता, घूमने फिरने लायक स्थान और ट्रेकिंग के विकल्प मुदुमलाई को पारिवारिक पिकनिक, साहसिक यात्रा और एक दिवसीय यात्रा के लिये आदर्श बनाते हैं। तो आइये जानें मुदुमलाई की यात्रा क्या ख़ास देख के आपके लिए यादगार बन सकती है।

मुदुमलाई वन्य जीव अभ्यारण्य

फोटो कर्टसी - Rakesh Kumar Dogra

दक्षिण भारत में अपनी तरह का पहला मुदुमलाई वन्यजीव अभ्यारण्य केरल-कर्नाटक सीमा पर स्थित है। 321 वर्ग किमी. में फैले इस अभ्यारण्य के पास ही बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान है। इन दोनों उद्यानों को मोयार नदी अलग करती है। मैसूर और ऊटी को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग इस उद्यान से होकर गुजरता है।

मुदुमलाई में वन्यजीवों की अनेक प्रजातियां देखने को मिलती हैं जैसे लंगूर, बाघ, हाथी, गौर और उड़ने वाली गिलहरियां। इसके अलावा यहां अनेक प्रकार के पक्षी भी देखे जा सकते हैं जैसे मालाबार ट्रॉगन, ग्रे हॉर्नबिल, क्रेस्टिड हॉक ईगल, क्रेस्टिड सरपेंट ईगल आदि।

मोयर नदी

फोटो कर्टसी - Marcus334

मोयर नदी भवानी नदी की सहायक नदियों में से एक है और मोयर शहर में उत्पन्न होकर मसीनागुडी-ऊटी रोड के साथ-साथ बहती है। यह मुदुमलाई अभ्यारण्य और बाँदीपुर के बीच में प्राकृतिक सीमा का कार्य करती है। कई जानवर इस नदी पर पानी पीने के लिये आते हैं इसलिये उन्हे यहाँ देखना आसान हो जाता है।

मोयर नदी घाटी, जिसे मोयर दर्रा भी कहते हैं, बीस किमी गहरा है।

इस विशाल घाटी को मोयर नदी में खोदा गया था और पानी अचानक उक्त ऊँचाई से इस दर्रे में गिरता है जिससे मोयर झरने का जन्म होता है। नदी के दोनों किनारों पर कई पिकनिक स्पॉट स्थित है जहाँ से कई पर्यटक इस शानदार दृश्य का आनन्द लेते देखे जा सकते हैं।

मुदुमलाई संग्रहालय

हाथी पोषण कैम्प के निकट एक संग्रहालय है। पिछले वर्षों में जो जानवर मुदुमलाई के जंगलों में विचरण किया करते थे उन्हें यहाँ संरक्षित किया गया है। पर्यटक संग्रहालय में इतिहास की एक झलका पा सकते हैं और जंगल के पूर्व बासिन्दों को संरक्षित रूप में तथा उनका आज का स्वरूप कैसा है, यह देखते ही बनता है।

थेप्पकाडू हाथी कैम्प

परफेक्ट वीकेंड डेस्टिनेशन है मुदुमलाई

फोटो कर्टसी - L.vivian.richard

सन् 1972 में स्थापित थेप्पकाडू हाथी कैम्प यात्रियों को प्रकृति के सबसे बड़े स्थलीय जीव के साथ एक प्रतिबन्धित वातावरण में मिलने-जुलने का अवसर प्रदान करता है। थेप्पकाडू हाथी कैम्प में हाथियों को प्रशिक्षित किया जाता है और आजकल इस कैम्प में 23 हाथी रहते हैं। इस संरचना के अन्दर ही कुछ हाथी भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। थेप्पकाडू हाथी कैम्प में हाथियों की सवारी भोर के साथ-साथ शाम को भी की जा सकती है।

शाम के समय हाथियों को नियमित रूप से भोजन दिया जाता है और पर्यटकों का इसे देखने के लिये स्वागत है। हर साल पर्यटकों की संख्या एक लाख के पार जाने के साथ ही यह कैम्प इस दृढ़त्वचीय प्राणी के बारे में शैक्षणिक ज्ञानवर्धन का केन्द्र भी है।

कैसे जाएं मुदुमलाई

फ्लाइट द्वारा - पीलामेडु का कोयंबटूर अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा मुदुमलाई के लिये सबसे निकट हवाईअड्डा है। यह मुदुमलाई से 160 किमी की दूरी पर है। चेन्नई, बैंगलोर और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों से उड़ाने उपलब्ध रहती हैं। कोयंबटूर अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से मुदुमलाई के लिये टैक्सी का किराया लगभग 3500 रूपये पड़ता है।

ट्रेन द्वारा - नीलगिरि पहाड़ी रेल सेवा के अन्तर्गत पड़ने वाला उडागामण्डलम मुदुमलाई के लिये निकटतम रेलवेस्टेशन है। यह मुदुमलाई से 64 किमी की दूरी पर है। उडागामण्डलम से मुदुमलाई के लिये टैक्सी का किराया लगभग 1500 रूपये पड़ता है। सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा कोयम्बटूर रेलवे स्टेशन निकटतम ब्रॉडगेज स्टेशन है। यह मुदुमलाई से 82 किमी की दूरी पर है।

सड़क मार्ग द्वारा - इसके अलावा आप सड़क मार्ग से भी मुदुमलाई की यात्रा कर सकते हैं। ये रोड नेटवर्क से देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+