Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गुंटूर में घूमने लायक पांच सबसे खास स्थल, जानिए खासियत

गुंटूर में घूमने लायक पांच सबसे खास स्थल, जानिए खासियत

गुंटूर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in guntur andhra pradesh

बंगाल की खाड़ी से लगभग 64 किमी की दूरी पर स्थित गुंटूर आंध्र प्रदेश का एक खूबसूरत प्राचीन शहर है, जो अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह एक ऐसा स्थल है जहां आपको हिन्दू, इस्लाम और बौद्ध धर्म के अनुयायी मिल जाएंगे। यह राज्य का एक बड़ा शहर है जहां से आप अमरावती, कोंडविडु, मंगलगिरी आदि खास स्थानों तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

गुंटूर अपने अतीत के साथ-साथ वर्तमान में व्यापारिक गतिविधियों का एक बड़ा केंद्र भी है, यह शहर कपड़ा उद्योग, मिर्च-मसालों, कपास आदि के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से गुंटूर आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

अमरावती

अमरावती

गुंटूर भ्रमण की शुरुआत आप शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अमरावती से कर सकते हैं। अमरावती गुंटूर के मुख्य आकर्षणों में गिना जाता है, जहां पर्यटक ज्यादा आना पसंद करते हैं। यह स्थल सांस्कृतिक रूप के साथ-साथ ऐतिहासिक महत्व भी रखता है। इस स्थल पर आप 'महा चैत्य स्तूप' देख सकते हैं, जो इतिहास की दूसरी शताब्दी से संबंध रखता है। इसके अलावा आप यहां अमरेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं, जानकारी के अनुसार इसी मंदिर के नाम से इस स्थल का नाम अमरावती पड़ा।

माना जाता है कि यह स्थल कभी सातवाहन साम्राज्य की राजधानी भी रह चुका है। यह एक बौद्ध स्थल भी है जहां आप बौद्ध धर्म से जुड़े 'महा चैत्य स्तूप' को देख सकते हैं।

नागार्जुन सागर डैम

नागार्जुन सागर डैम

PC- Sumanthk

ऐतिहासिक स्थल के अलावा आप यहां के कुछ खास पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण कर सकते हैं। राज्य की कृष्णा नदी पर बना नागार्जुन सागर बांध यहां के मुख्य पर्यटन गंतव्यों में गिना जाता है, जहां सैलानी आना ज्यादा पसंद करते हैं। वीकेंड पर यहां पर्यटकों को मौज-मस्ती करते देखा जा सकता है। नागार्जुन बांध भारत के सबसे बड़े और प्रसिद्ध बांधों में गिना जाता है, जो राज्य के कई जिलों के लिए जलापूर्ति का काम करता है।

आप यहां आकर कृष्णा नदी के अद्भुत दृश्यों को देख सकते हैं और अपने कैमरे में शानदार नजारों को उतार भी सकते हैं। यहां एक जलप्रपात भी है जिसे आप बांध भ्रमण के दौरान देख सकते हैं।

अमरेश्वर मंदिर

अमरेश्वर मंदिर

गुंटूर एक धार्मिक स्थल है जहां आप हिन्दू धर्म से जुड़े कई पवित्र स्थानों को देख सकते हैं। यहां के प्रसिद्ध मंदिरों में अमरेश्वर मंदिर काफी लोकप्रिय है। भगवान शिव को समर्पित अमरेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए दूर-दराज से श्रद्धालू आते हैं। यह एक विशाल मंदिर है जिसकी दीवारों पर उकेरे गए शब्दों को देख सकते हैं जो यहां के अतीत के बारे में बताते हैं।

मंदिर मे स्थित 15 फीट की ऊंचाई वाला शिवलिंग यहां मुख्य आकर्षण का केंद्र माना जाता है। आध्यात्मिक और आत्मिक शांति के लिए आप यहां आ सकते हैं।

कोंडविडु किला

कोंडविडु किला

PC- Abdaal

गुंटूर के ऐतिहासिक स्थलों में आप यहां कोंडविडु फोर्ट की सैर कर सकते हैं, यह एक प्राचीन स्थल है जो यहां की एक पहाड़ी पर स्थित है। इस किले के अंदर आप मंदिर, आवासीय संरचनाएं, प्रवेश द्वार और मीनारे देख सकते हैं। यह एक पुरातात्विक महत्व रखने वाला स्थल है, जहां पुरातात्विक सर्वेक्षण के दौरान राजा राजेश्वरी की एक मूर्ति प्राप्त की गई थी। यह किला यहां के एक गांव में स्थित है। गुंटूर से यहं तक की दूरी मात्र 25 किमी की है।

मंगलागिरी

मंगलागिरी

PC- Gladiatorkp

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां से मंगलागिरी की सैर का आनंद ले सकते हैं। यह स्थल गुटूर और विजयवाड़ा के मध्य स्थित जहां ज्यादातर आगंतुक वैष्णव मंदिरों को देखने के लिए जाते हैं। ये मंदिर काफी पुराने बताए जाते हैं। मंगलागिरी नाम काफी ज्यादा धार्मिक महत्व रखता है। यहां भगवान विष्णु को लेकर लोगों की श्रद्धा ज्यादा है। यहां के प्रसिद्ध मंदिरो में नरसिम्हा स्वामी मंदिर, पनाकाला मंदिर और मंडला नरसिम्हा स्वामी मंदिर शामिल हैं।

यह स्थल गुंटूर से 19 किमी , विजयवाड़ा से 12 की दूरी पर स्थित है। यह स्थल अपने हथकरघा उत्पादों के लिए भी जाना जाता है। यहां की मंगलागिरी साड़ी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+