
भारत में मानसून जून के अंतिम माह से शुरू होकर जुलाई, अगस्त और सितंबर तब बना रहता है। इस दौरान भारतीय उपमहाद्वीप पूर्ण स्नान की अवस्था में होता है। अप्रैल-जून की तपती गर्मी से राहत पाने के लिए सभी को बरसात का इंतजार रहता है। जो लोग घूमने-फिरने और साहसिक एडवेंचर के शौकीन हैं, यह मौसम उनके उत्साह को थोड़ा कम कर देता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि इस दौरान कुदरती आनंद नहीं लिया जा सकता है।
भारत में कई ऐसे राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य मौजूद हैं,जो मानसून में भी आपके उत्साह को कम नहीं होने देंगे। चाहे बात उत्तराखंड स्थित फूलों की घाटी की हो यहां कश्मीर की हसीन वादियों की सुदंरता बढ़ाते दाचीगम नेशनल पार्क की, आप यहां बरसात में भी प्रकृति का दुगना आनंद ले सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए भारत के चुनिंदा उन राष्ट्रीय उद्यानों के बारे में जो आपके मानसून को बना देंगे बिलकुल रोमांचक।

दाचीगाम नेशनल पार्क
14000 फीट की ऊंचाई के साथ दाचीगाम नेशनल पार्क भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य का एक खूबसूरत और बेहद आकर्षक राष्ट्रीय उद्यान है। यहां हर मौसम आंनद उठाया जा सकता है। आप यहां किसी भी समय सैर के लिए आ सकते हैं, हालांकि दाचीगाम के ऊपरी क्षेत्र की यात्रा का सबसे आदर्श समय मई से अगस्त तक है और निचले क्षेत्र के लिए यह सितंबर और दिसंबर के मध्य का समय।
यह एक शानदार राष्ट्रीय उद्यान है जहां आप विभिन्न जीव-जन्तुओ को देख सकते हैं, जिसमें तेंदुआ बिल्ली और हिमालयी ग्रे लैंगूर की संख्या ज्यादा है। इसके अलावा आप यहां विभिन्न पक्षी प्रजातियों को देखने का भी मौका प्राप्त कर सकते हैं।

गोबिंद सागर वन्यजीव अभयारण्य
PC-Ambuj Mishra
मानसून के साथ रोमांच का अनुभव करने के लिए आप हिमाचल प्रदेश में आनंदपुर साहिब से लगभग 83 किमी की दूरी पर स्थित गोबिंद सागर वन्यजीव अभयारण्य की सैर का आनंद उठा सकते हैं। हिमाचल का यह राष्ट्रीय उद्यान मछली की विभिन्न प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा आप यहां विभिन्न जीव प्रजातियों को भी देख सकते हैं, जिसमें आप जंगली सूअर, सांभर और विभिन्न पक्षियों को भी देख सकते हैं।
यहां का मौसम साल भर खुशनुमा बना रहता है। लेकिन यहां आने का सबसे खास समय जुलाई से सितंबर का बताया जाता है। मानसून का मजा लेने के लिए आप यहां की एक ट्रिप का जरूर प्लान करें।

फूलों की घाटी
PC- Rashmigspai
मानसून के दौरान आप उत्तराखंड स्थित वैली ऑफ फलॉवर की सैर का भी प्लान बना सकते हैं। यह यूनेस्को द्वारा घोषित एक विश्व धोरहर स्थल है, जो भारत का एक खूबसूरत राष्ट्रीय उद्यान भी है। राज्य के चमोली जिले के अंतर्गत यह उद्यान जैव-विविधता का आदर्श रूप पेश करता है। यहां की बड़ी खासियत यहां का वनस्पति भंडार है, एक आंकलन के अनुसार यहां 500 से ज्याद किस्म की वनस्पति प्रजातियां मौजूद हैं, जिसमें औषधीय गुण वाली वनस्पतियां भी शामिल हैं। माना जाता है कि यह घाटी हर मौसम अपना रंग बदलती है।
रंग-बिरंगे फूलों के झड़ने और खिलने की प्रकिया वर्षभर जारी रहती है। यहां आप उत्तराखंड के अद्भुत पहाड़ों को भी देख सकते हैं। इसके अलावा फूलों की घाटी में भालू जैसे जानवरों को भी देखा जा सकता है। मानसून में यहां का प्लान बनाने से पहले मौसम का जायजा और पूरी तैयारी के साथ जाएं। आवश्यक सामान ले जाना न भूलें।

हेमिस नेशनल पार्क
PC-Gozitano
मानसून के दौरान आप लद्दाख के हेमिस नेशनल पार्क की रोमांचक सैर का आनंद ले सकते हैं। यह एक शानदार अभयारण्य है जहां आप प्रकृति के अद्भुत रूपों के साथ लद्दाख की खूबसूरती का आनंद भी ले सकते हैं। यह राष्ट्रीय उद्यान विभिन्न जीव प्रजातियों को सुरक्षित आश्रय देने का काम करता है, जिसमें आप एशियाई इबेक्स, यूरेशियन ब्राउन बीयर, हिमालयी मार्मॉट और कई अन्य जानवरों को देख सकते हैं।
इस पार्क के अलावा आप यहां कई साल पुराने हेमिस मठ को भी देख सकते हैं। ऑर्निथोलॉजिस्ट और प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान किस जन्नत से कम नहीं। पक्षी प्रजातियों में आप यहां स्ट्रेकड रोज फिंच, फोर्क-ूटेल स्विफ्ट, फायर-फ्रंट साइरेन आदि को देख सकते हैं।

काबिनी नेशनल पार्क
PC- Yathin S Krishnappa
दक्षिण भारत के कर्नाटक स्थित काबिनी नेशनल पार्क भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले राष्ट्रीय उद्यानों में गिना जाता है। काबिनी राष्ट्रीय उद्यान पूरे साल भर सैलानियों को आनंदित और रोमांचित करने का काम करता है।
आप यहां कई जीव प्रजातियों को देख सकते हैं, जिनमें हाथी, भालू, सांभर आदि शामिल हैं। वन्यजीवन देखने के लिए यहां सफारी की भी सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा आप यहां की काबिनी नदी में नाव की सैर का भी आनंद ले सकते हैं। पक्षी विहार के लिए भी यह एक आदर्श स्थल है।



Click it and Unblock the Notifications
















