Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन सर्दियों सैर करें पश्चिम बंगाल के नारंगी शहर सितोंग की....

इन सर्दियों सैर करें पश्चिम बंगाल के नारंगी शहर सितोंग की....

सितोंग, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में एक खूबसूरत लेपचा गांव है, जो समुद्र तल से 4000 फीट ऊपर स्थित कुर्सीओंग के निकट है।

By Goldi

सितोंग, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में एक खूबसूरत लेपचा गांव है, जो समुद्र तल से 4000 फीट ऊपर स्थित कुर्सीओंग के निकट है। यहां नारंगी की बहुतायत खेती के कारण इस सुरम्य सितोंग गांव को 'ऑरेंज विलेज' भी कहा जाता है। इस गांव में लगभग प्रत्येक घर में नारंगी बागान हैं। जब आप इस गांव में कदम रखेंगे तो आपको लगेगा कि, खुली बांहों से यहां के झरने (झोरा), हरे भरे पहाड़ नारंगी उद्यान आपका स्वागत कर रहे हैं।

सितोंग की यात्रा करते हुए आपको लगेगा कि आप टाइम ट्रेवल कर रहे हैं, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जब आप यहां की यात्रा करेंगे तो आप यहां कई वर्षो पुराना बांस का पुल,100 साल से पुराना चर्च, गांव के भोले भाले को देखेंगे।सितोंग में नारंगी बगान के अलावा भी बहुत कुछ है, जिसे यहां आये सैलानी देख सकते हैं...

गांव की खुली हवा में घूमे

गांव की खुली हवा में घूमे

अगर आप गांव नहीं गये हैं कभी, इस गांव में एक लम्बी सैर करें..गांव वालों से बातचीत करें और प्रकृतिक हवाई का आनन्द ले।

सितोंग चर्च

सितोंग चर्च

सितोंग चर्च सौ साल से भी पुराना है..पहले यह चर्च बांस से बना हुआ था, जिसे बाद में तोड़कर ईंट और मोर्टार से प्रतिस्थापित किया गया। इसे सभ्यता की अनियमितताएं कहते हैं। सितोंग में चर्च एक बेहद ही खूबसूरत और मन को शांति प्रदान करने वाला स्थान है, अगर आप सितोंग में तो इसे घूमना कतई ना भूले।

रियांग नदी के किनारे बैठे

रियांग नदी के किनारे बैठे

रियांग खोला गांव के माध्यम से बहने वाली एक नदी है। किसी भी पहाड़ी नदी की तरह, रियांद खोला भी सरलता के साथ बहती है। आप नदी में डुबकी ले सकते हैं साथ ही मछली पकड़ने का मजा भी ले सकते हैं।

महानंदा वाइल्डलाइफ सेंचुरी

महानंदा वाइल्डलाइफ सेंचुरी

अगर आपको विभिन्न तरह के पक्षियों को देखना का शौक है, तो सितोंग आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, सर्दियों के दौरान यहां कई प्रवासी पक्षी देखे जा सकते हैं।PC:Dibyendu Ash

लातपंचर की यात्रा करें

लातपंचर की यात्रा करें

लातपंचर क्षेत्र में एक प्रसिद्ध पक्षी आकर्षण केंद्र है। लातपंचार ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल्स का घर है। लतापंचर में दुर्लभ रेफ्यूस नेकड सींगबिल पाए जाते हैं। सितोंग में रहते हुए, आप लातपंचर की यात्रा कर सकते हैं।PC:Kunalkrishna008

नारंगी बगान घूमे

नारंगी बगान घूमे

अपनी यात्रा के दौरान यहां के नारंगी बगान जरुर घूमे..साथ ही ताजे ताजे नारंगियों का स्वाद भी चखे। लेकिन हां संतरे तोड़ने से पहले वहां के मालिक से इसकी इजाजत जरुर ले।

हाईकिंग और ट्रैकिंग का ले मजा

हाईकिंग और ट्रैकिंग का ले मजा

अगर आप एडवेंचर प्रेमी है है, तो आप इस गांव में ट्रैकिंग और हाईकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। ये ट्रैकिंग रूट आपको नजदीकी गांव में ले जाते हैं।

कैसे जाए सितोंग

कैसे जाए सितोंग

निकटतम हवाई अड्डा: बागडोगरा
निकटतम रेलवे स्टेशन: न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी)
सैलानी सितोंग तक पहुंचने के लिए न्यू जलपाईगुड़ी या सिलीगुड़ी से बस या कैब किराये पर ले सकते हैं। सितोंग तक पहुंचने के लिए तीन मार्ग हैं सबसे आसान रास्ता मार्ग सिलीगुड़ी - सेवोक-कलिझोरा और लातपंचार के माध्यम से है। दूसरा मार्ग सिलीगुड़ी - रामभी और मोंगू से गुजरता है। तीसरा मार्ग कुर्सीओंग - दिल्लाराम-बोगोरा और घरेरार के माध्यम से है।

कब आयें

कब आयें

नवंबर, दिसंबर और जनवरी के दौरान आप यहां नारंगी के बगानों को बखूबी निहार सकते हैं। इस समय के दौरान, पेड़ संतरे से भरे हुए थे। नारंगी फसल का मौसम दिसंबर के आखिरी और जनवरी की शुरुआत के बीच है। चूंकि सितोंग समुद्र तल से 4000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, इसलिए आप गर्मी में भी यहां की यात्रा कर सकते हैं

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+