Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पहाड़ों में बसा है 'हिमाचल प्रदेश का इसराइल

पहाड़ों में बसा है 'हिमाचल प्रदेश का इसराइल

हिमालय की खूबसूरत पार्वती घाटी में स्थित, बर्फ से ढ़के पहाड़ों और राजसी देवदार के पेड़ों के भव्य दृश्य के साथ, चलल को "हिमाचल प्रदेश का इसराइल" कहा जाता है। यह 5300 फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर और कसोल से 30 मिनट की पैदल दूरी पर स्तिथ है। कोई भी इस प्रमुख जगह तक ट्रेकिंग करके पहुंचच कर शांति का आनंद ले सकता है। चलल अपने पुराने पहाड़ी गांव के देहाती आकर्षण को बनाए रखने में कामयाब माना जाता है।

Chalal

कसोल के सबसे अच्छे गांव के साथ, चलल ने एडवेंचर पर्यटक और ट्रेकर्स के बीच अपना आकर्षण बनाया हुआ है। सितारों से भरे रहस्यमय आकाश के नीचे पहाड़ों के अंदर बसा चलल मजेदार जगह है।

2 किमी दूर कसोल से चलल तक का ट्रेक काफी आसान है। बता दें शानदार पार्वती नदी पर लटके हुए पुल को पार करने के बाद पगडंडी शुरू होती है। इस पुल को पार करना क्षेत्र के नए लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन यह दिल छू लेने वाली दृश्य दिखाता है।
एक बार पुल पार हो जाने के बाद, एक पगडंडी है जिसका उपयोग दो गांवों के बीच ग्रामीणों और पैदल यात्रियों द्वारा यात्रा करने के लिए किया जाता है।

साथ ही इस ट्रैक के रास्ते लकड़ी के गेस्ट हाउस को घाटी के चारों ओर देखा जा सकता है, जो हाइकर्स को एक आसान और पुराने समय में ले जाता है। नदी के किनारे विशाल चट्टानें ट्रेक के दौरान शांत होने और चलल के सुरम्य देहाती गांव में पहुंचने से पहले अद्भुत परिदृश्य का आनंद लेने के लिए एक मनोरम जगह बनाती हैं।

आपको बता दें चलाल जाने का सबसे अच्छा समय अप्रैल और जून के बीच गर्मियों के दौरान माना जाता है।

More News

Read more about: himachal pradesh chalal kaso
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+