Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »श्रावण में बिहार के रोहितेश्वर महादेव को अर्पण करें जल, सतयुग में हुई थी मंदिर की स्थापना

श्रावण में बिहार के रोहितेश्वर महादेव को अर्पण करें जल, सतयुग में हुई थी मंदिर की स्थापना

सावन का महीना आते ही देश के कोने-कोने में मौजूद भगवान शिव के विभिन्न मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ बढ़ने लगती है। काफी लोग ऐसे भी होते हैं जो भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिरों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर नहीं जाकर इन ऐसी जगहों पर भगवान की पूजा करना चाहते हैं, जहां लोगों की भीड़ तुलनात्मक रूप से कम हो।

chaurasan temple

भगवान शिव तो आखिर भोलेनाथ हैं...आप चाहे काशी में उनकी पूजा करें या भारत के किसी छोटे से गांव में स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक करें, पूजा का फल तो आपको उतना ही देंगे। आज हम भगवान शिव के जिस मंदिर के बारे में बता रहे हैं, उसका संबंध सतयुग के राजा हरिश्चंद्र से है। यह मंदिर बिहार के रोहतास में स्थित है जहां भगवान शिव रोहितेश्वर महादेव के नाम से पूजे जाते हैं। इस मंदिर को देश के सबसे पुराने मंदिरों में से एक माना जाता है।

कहां है रोहितेश्वर महादेव का मंदिर?

रोहितेश्वर महादेव का मंदिर बिहार के रोहतास जिले में स्थित है। जो राजधानी पटना से करीब 157 किमी की दूरी पर है। रोहतास जिले के सासाराम में स्थित है भव्य रोहतासगढ़ किला। यह मंदिर रोहतास प्रखंड मुख्यालय से महज 2 किमी की दूरी पर स्थित है। इसी किले से लगभग 2 मील की दूरी पर 28 फीट के एक विशाल शिलाखंड पर स्थित है रोहितेश्वर महादेव का मंदिर।

हालांकि रख-रखाव के अभाव में धीरे-धीरे यह मंदिर खंडहर में तब्दिल होता जा रहा है लेकिन यहां स्थापित भगवान भोलेनाथ के प्रति लोगों की आस्था में कोई कमी नहीं आयी है। खास तौर पर सावन के महीने में दूर-दराज के इलाकों से रोहितेश्वर महादेव को जल अर्पित करने के लिए आने वाले भक्तों का यहां तांता लगा रहता है।

किसने बनवाया था मंदिर व किला?

रोहतासगढ़ किला काफी भव्य है। इस किले या दुर्ग 28 वर्गमील के क्षेत्र में फैला हुआ है। दुर्ग में प्रवेश करने के लिए 83 दरवाजें हैं, जिनपर और किले की दिवारों पर बने पेंटिंग व अन्य कलाकृतियां किसी का भी मन मोह लेने की क्षमता रखता है। यह किला समदुर् तल से 1500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां तक की चढ़ाई पूरी करने में कम से कम डेढ़ से 2 घंटों का समय लग सकता है।

Rohiteshwar mahadev

कहा जाता है कि इस किले व यहां स्थापित रोहितेश्वर महादेव के मंदिर का निर्माण अयोध्या के महाराज त्रिशंकु के पोते और सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र के बेटे रोहिताश्व ने करवाया था। जिस तरह राजा भरत के नाम पर हमारे देश का नाम भारत पड़ा, ठीक उसी प्रकार राजा रोहिताश्व के नाम पर रोहतास जिले का नाम रखा गया। जानकारी के मुताबिक इस किले का वर्णन हरिवंश पुराण और ब्रह्मांड पुराण में भी मिलता है।

सावन में शिवभक्तों के आकर्षण का बन जाता है केंद्र

स्थानीय लोगों का मानना है कि रोहितेश्वर महादेव के मंदिर निर्माण राजा हरिश्चंद्र के बेटे रोहिताश्व ने उस समय करवाया था जब वह एक आदिवासी कन्या से विवाह के बाद यहां प्रवास करने लगे थे। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए कुल 84 सीढ़ियां हैं, इसलिए इसे चौरासन मंदिर भी कहा जाता है। सावन के समय यह मंदिर शिव भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है। बांदू के दशाशिष नाथ शिव स्थान के सोन नदी से जल भरकर कांवड़िये रोहितेश्वर महादेव पर जलाभिषेक करने आते हैं।

Nandi temple

इस मंदिर के बाहर पश्चिम की तरफ नंदी मंदिर और थोड़ा नीचे उतरने पर उत्तर की तरफ पार्वती मंदिर स्थित है। स्थानीय मान्यता के अनुसार जो भी भक्त सावन में यहां कांवड़ लेकर आता है, वह महादेव का जलाभिषेक करने में जरूर सफल होता है और उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। मंदिर के बाहर भगवान गणेश का भी एक मंदिर स्थित है। भगवान शिव के चौरासन मंदिर के चारों तरफ प्रदक्षिणा पथ भी बना हुआ है।

कैसे पहुंचे रोहितेश्वर महादेव के मंदिर

रोहितेश्वर महादेव का मंदिर रोहतास जिले के सासाराम में मौजूद है। सड़क मार्ग से सासाराम पटना, दिल्ली, कोलकाता, रांची आदि शहरों से जुड़ा हुआ है। अगर आप ट्रेन से जाना चाहते हैं तो सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन डेहरी-ऑन-सोन व सासाराम होगा। यहां से आपको रोहितेश्वर महादेव मंदिर के लिए किराए पर गाड़ियां व टैक्सी आसानी से मिल जाएंगी।

How to reach

अगर आप विमान से आते हैं तो सबसे नजदीकी एयरपोर्ट पटना है, जो सासाराम से करीब 153 किमी की दूरी पर है। पटना एयरपोर्ट से आपको सासाराम के लिए टैक्सी या किराए पर गाड़ी या फिर पटना जंक्शन से सासाराम के लिए ट्रेन मिल जाएगी।

FAQs
रोहितेश्वर महादेव के मंदिर में क्या सीढ़ियां चढ़नी होगी?

हां, रोहितेश्वर महादेव के मंदिर में पहुंचने के लिए करीब 84 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। इस वजह से इस मंदिर को चौरासन मंदिर भी कहा जाता है। मंदिर के चारों तरह परिक्रमा करने के लिए प्रदक्षिणा पथ भी है। इसे देश के सबसे पुराने मंदिरों में से एक माना जाता है।

रोहितेश्वर महादेव का मंदिर का सतयुग से क्या संबंध है?

स्थानीय लोगों का मानना है कि रोहितेश्वर महादेव का मंदिर और रोहतासगढ़ किले की स्थापना सतयुग के राजा हरिश्चंद्र के बेटे रोहिताश्व ने की थी। एक आदिवासी कन्या से विवाह के बाद जब वह यहां प्रवास करने लगे थे, उस समय उन्होंने इस किले का निर्माण और इस मंदिर की स्थापना की।

रोहितेश्वर महादेव का मंदिर कहां है?

रोहितेश्वर महादेव का मंदिर बिहार के रोहतास जिले में सासाराम के पास रोहतासगढ़ किले के पास स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है जहां दूर-दराज के इलाकों से शिवभक्त कांवड़ लेकर महादेव को जल अर्पण करने आते हैं। कहा जाता है कि रोहितेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ लेकर जाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

NativePlanet Travel

More News

Read more about: bihar rohtas sawan tourism
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+