Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली में खुल गया है बांस की थीम पर बना पहला पार्क 'बांसेरा', स्कूल पिकनिक के लिए है Ideal

दिल्ली में खुल गया है बांस की थीम पर बना पहला पार्क 'बांसेरा', स्कूल पिकनिक के लिए है Ideal

बांस, जिससे अब तक आपने झोपड़ियां, घर और सजावटी सामान तैयार होते हुए ही देखा होगा। लेकिन दिल्ली में बांस की थीम पर एक पार्क तैयार किया गया है 'बांसेरा'। इस पार्क को यमुना नदी के किनारे तैयार किया गया है। यह पार्क शहर की दौड़भाग और शोरगुल के बीच सुकून के कुछ पल और शांत वातावरण में खुद को फिर से तरोताजा करने का मौका प्रदान करता है।

दिल्ली-एनसीआर में यह एकलौता बांस की थीम पर बना पार्क है। पार्क के बाहर चहारदिवारी को भी बांस से ही बनाया गया है। इसके अलावा पूरे पार्क को बांस से बने विभिन्न सजावटी सामान से सजाया गया है। गौरतलब है कि साल 2021 में यमुना नदी में आयी बाढ़ के कारण यह पार्क पूरी तरह से उजड़ चुका था। लेकिन दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) की ओर से इस पार्क को फिर से विकसित किया गया है।

baansera bamboo park

बांसेरा यमुना नदी के पश्चिमी तट पर लगभग 28 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ एक पार्क है। पार्क में 15 प्रजातियों के 30,000 से अधिक बांस के पेड़ लगाए गये हैं। किसी भी दूसरे पेड़ के मुकाबले बांस 30 फीसदी अधिक ऑक्सिजन उत्सर्जन करता है।

इतना ही नहीं, बांस के पेड़ों को पानी की जरूरत काफी कम होती है और ये मिट्टी को भी समृद्ध बनाता है। इसलिए कहा जा सकता है कि हर साल वायु प्रदूषण की मार झेलने वाली राजधानी दिल्ली के लिए बांसेरा किसी वरदान से कम नहीं है।

baansera bamboo theme park delhi

सराय काले खां में स्थित बांसेरा में करीब दो मंजीला ऊंचे मकान के बराबर एक चांद बनाया गया है। यह चांद हुमायूं का मकबरा से साफ नजर आता है, जो दूर से काफी आकर्षक दिखता है। बांसेरा को पूरी तरह से इको फ्रेंडली बनाने की कोशिश की गयी है। यहां सोलर लाइट लगायी गयी हैं, जो अंधेरा ढलते ही खुद-ब-खुब जल उठती हैं। इससे बिजली की बचत भी होगी।

प्रवेश शुल्क

वयस्कों के लिए बांसेरा में प्रवेश शुल्क ₹50 है, जबकि 10 साल से कम आयु के बच्चे इस पार्क में मुफ्त में प्रवेश कर सकते हैं। पार्क सुबह 8.30 बजे से रात को 8.30 बजे तक खुली रहती है।

बांसेरा में तीन तालाब हैं, जिनमें से एक में तालाब में दिल्ली मेट्रो (DMRC) की तरफ से म्यूजिकल फाउंटेन लगाया गया है। 30-30 मिनट के 2 म्यूजिकल शो होंगे। इनमें से पहला शो 6.30 बजे और दूसरा म्यूजिकल शो 7.30 बजे होगा। दर्शक म्यूजिकल फाउंटेन का आनंद रविवार, सोमवार और मंगलवार को उठा सकेंगे।

bamboo forest

म्यूजिकल शो के दौरान फाउंटेन का रंगीन पानी करीब 30 से 50 फीट तक की ऊंचाई तक जाता है। इसके अलावा यहां कम से 15 तरह के फूलों के पौधे भी लगाए गये हैं जिनमें गेंदा, ट्यूलिप और गुलाब शामिल हैं।

परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए यह पार्क तो अच्छी जगह है ही। अगर कोई स्कूल अपने छात्रों को पिकनिक पर लेकर आना चाहता है तो उनके लिए भी 'बांसेरा' पार्क एक परफेक्ट जगह है।

More News

    Read more about: delhi park
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+